500 से 2000 के नोट छापने में कितना खर्चा लगता है भारत की करेंसी रुपया है। इनको छापने के लिए रिजर्व बैंक की सब्सिडियरी भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड याने (BRBNMPL) को दी गई है। साल 2016, 8 नवंबर को नोटबंदी के बाद से पुराने नोट बंद हो गए और नए नोट आने लगे।
500 से 2000 के नोट छापने में कितना खर्चा लगता है

ऐसे में कई लोगों में इस बात की इच्छुकता देखी गई है कि नोट को छापने में कुल कितना खर्चा आता है। आप सब तो यह जानते होंगे कि भारत में कितने रुपए के नोट हैं। 5 ,10 ,20, 50, 100, 200, 500 ,2000 के नोट भारत में आरबीआई द्वारा छपवाए जाते हैं।
आइए आपको बताते हैं कि इन नोटों को छापने में कितना खर्चा आता है।
- 5 रुपए के नोट को छापने में लगभग .48 पैसे का खर्च आता है।
- 10 रुपए के नोट को छापने में लगभग .96 पैसे का खर्च आता है।
- 20 रुपए के नोट को छापने में लगभग 1.50 रुपए का खर्च आता है।
- 50 रुपए के नोट को छापने में लगभग 1.81 रुपए का खर्च आता है।
- 100 रुपए के नोट को छापने में लगभग 1.79 रुपए का खर्च आता है।
- 200 रुपए के नोट को छापने में लगभग 2.15 रुपए का खर्च आता है।
- 500 रुपए के पुराने नोट को छापने में लगभग 2.50 रुपए का खर्च आता है। 500 रुपए के नए नोट को छापने में लगभग 3.09 रुपए का खर्च आता है।
- 1000 रुपए के पुराने नोट को छापने में लगभग 3.17 रुपए का खर्च आता है।
- 2000 रुपए के नोट को छापने में लगभग 3.54 रुपए का खर्च आता है।
यहां आंकड़े लगभग 1 साल पुराने हैं और अब तक रुपयों की प्रिंटिंग में थोड़े खर्चे में बढ़ोतरी की संभावना हो सकती है।
यह भी पढ़े –