Telegram Group (100K+) Join Now

आम पन्ना पीने के फायदे? गर्मियों में लू से बचाता है आम पन्ना।

कच्चे आम से प्यार होने वाला एक पेय पदार्थ है इसमें औषधि गुण मौजूद होने से आम पन्ना पीने के फायदे (Benefits of Aam Panna) बहुत सारे हैं। यह गर्मी के सीजन में बहुत पिया जाता है क्योंकि आम का फल गर्मी के सीजन में ही सबसे ज्यादा मिलता है। यदि आप गर्मी के सीजन में आम पन्ना पीकर दोपहर में निकलते हैं तो यह आपको लू लगने से भी बचाता है। आम पन्ना में बहुत सारे विटामिंस और पोषक तत्व पाए जाते हैं आम पन्ना में विटामिन ए, विटामिन b1, विटामिन b2, विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम आदि अच्छी मात्रा में पाए जाए जाते हैं।

आम पन्ना पीने के फायदे

आम पन्ना पीने के फायदे

आम पन्ना में पाए जाने वाले पोषक तत्व

S.Noपोषक तत्व
1.कार्बोहाइड्रेट
2.विटामिन-B 1
3.विटामिन-B 2
4.विटामिन-C
5.विटामिन A
6.आयरन
7.सोडियम
8.पोटेशियम
9.मैग्नीशियम
10.कैल्शियम
11.फोलेट
12.कॉलिन
13.पेक्टिन

यह भी पढ़े – भिंडी खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 2 चीजें वरना खराब हो सकता है स्वस्थ?

आम पन्ना के फायदे

आम पन्ना औषधीय गुणों से भरपूर है आम पन्ना गर्मियों के सीजन में हमारे शरीर को शीतलता प्रदान करता है और उसको हाइड्रेट बनाए रखता है। यह हमारे शरीर में पहुंचकर कई प्रकार से फायदे पहुंचाता है और ऊर्जा प्रदान करता है कई ऐसी बीमारियां हैं जिनमें आम पन्ना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करता है।

1. स्कर्वी रोग में फायदेमंद

स्कर्वी रोग एक ऐसा रोग है जिसमें मरीज के मसूड़े कमजोर हो जाते हैं। एनीमिया की परेशानी और कमजोरी कहो ना स्कर्वी रोग की पहचान है लेकिन यदि आप आम पन्ना का सेवन करते हैं तो आम पन्ने में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है यदि आप गर्मियों के सीजन में आम पन्ना का नियमित सेवन करते हैं तो आपको छुटकारा मिल सकता है।

2. गर्भावस्था में शिशु के लिए फायदेमंद

आम पन्ना में फोलेट नाम का तत्व पाया जाता है जो कि गर्भ में पल रहे नवजात शिशु के विकास और वृद्धि में बहुत ही सहायक होता है यदि गर्भवती महिलाएं आप बनने का सेवन करती हैं तो यह शिशु के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

इसके अंदर कई प्रकार के पोषक तत्व और विटामिंस पाए जाते हैं इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है यह हमारे शरीर में जाकर हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बहुत ही सहायक होता है विटामिन सी और ए हमारे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। यदि हम इसका नियमित सेवन करते हैं तो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती हैं।

4. एसिडिटी में फायदेमंद

यदि आपको बार बार एसिडिटी की समस्या हो रही है तो आपको आम पन्ने का सेवन अवश्य करना चाहिए क्योंकि यह हमारे शरीर में एसिड को नियंत्रित करता है और यह हमारी आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है यदि आप इसका सेवन करते हैं तो एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

5. एनीमिया मैं फायदेमंद

जिन लोगों को एनीमिया की समस्या होती है एनीमिया की समस्या से उनके शरीर में खून की कमी जैसी समस्या होना स्वाभाविक है आम पन्ना में मौजूद हमारे शरीर में जाकर खून के निर्माण में एक अहम भूमिका निभाता है और खून की कमी को भी बढ़ाता है आम पन्ना कई औषधीय गुणों से भरपूर है। आम पन्ना हमें हैजा, टीबी, और पेचिश जैसी घातक बीमारियों से भी बचाता है।

6. लू से बचाव

तपती गर्मी में बाहर निकलने से कभी-कभी हमें यूं लग जाती है और हम बीमार पड़ जाते हैं आम पन्ना हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाता है जब हम गर्मी के समय में बाहर जाते हैं तो हमारे शरीर से पसीने के साथ-साथ बहुत से तत्व बाहर निकल जाते हैं जिसमें से सोडियम अधिक मात्रा में निकलने की वजह से हमें कमजोरी महसूस होने लगती है। यदि आप आम पन्नी का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर मैं सभी पोषक तत्वों को संतुलित करता है और सोडियम को भी नियंत्रित बनाए रखता है जिससे आपको लू नहीं लगती।

7. पाचन क्रिया को करें दुरुस्त

गर्मी के मौसम में पाचन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं जैसे कि अपच, दस्त, कब्ज होती हैं इसकी वजह से हमारे शरीर को काफी कष्ट चलना पड़ता है और बवासीर की समस्या से परेशान आदमियों को भी गर्मी में बड़ी समस्याएं आती हैं यदि आप आम पन्ने का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो यह आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है यह आपके अंदर पानी के स्तर को भी नियंत्रित करता है।

आम पन्ना के नुकसान (side effect of aam Panna)

  • यदि आप मधुमेह के रोगी हैं तो आपको आम पढ़ने का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में कैलोरी पाया जाता है।
  • कच्चे आम में एक प्रकार का जहरीला तरल पदार्थ निकलता है जिसमें आपको एलर्जी होने की संभावनाएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़े – कटहल खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए वरना बिगड़ सकता है स्वस्थ

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now