अंकुरित अनाज खाने के फायदे बहुत सारे हैं क्योंकि इसके अंदर विटामिन ए, बी, सी व ई अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं और साथ-साथ इसके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, फास्फोरस आदि प्रकार के खनिज तत्व अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं। अंकुरित अनाज (Sprouts) हमारे पेट की पाचन क्रिया को दुरुस्त कर देता है हमारे पेट में होने वाली कब्ज गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
अंकुरित अनाज खाने के फायदे (Ankurit Anaj Khane Ke Fayde)

यह भी पढ़े – भिंडी खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 2 चीजें वरना खराब हो सकता है स्वस्थ?
अंकुरित अनाज के फायदे
यदि आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आपको अपने आहार में अंकुरित अनाज (Sprouts) को शामिल करना चाहिए क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है और इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिससे आपको अपने वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है। यह हमारे शरीर को भरपूर पोषण देता है। अंकुरित अनाज का सेवन हमें अपने सुबह के नाश्ते में करना चाहिए। यह हमारी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं में बहुत ही लाभदायक होता है यह हमारे पाचन क्रिया को सुधारने के साथ-साथ हमें कई बीमारियों से छुटकारा भी दिलाता है।
अंकुरित अनाजों की सूची
S.No | अनाज |
---|---|
1 | गेहूं |
2 | मक्का |
3 | रागी |
4 | जौ |
5 | बाजरा |
6 | मेथीदाना |
7 | मूंग |
8 | चना |
9 | मोठ |
10 | सोयाबीन के बीज |
11 | काली मसूर |
12 | सुखी मटर |
13 | कद्दू बीज |
14 | खरबूजा बीज |
अंकुरित अनाज कब खाएं
अंकुरित अनाज (Sprouts) यदि सुबह के नाश्ते में लिया जाए तो यह अति उत्तम माना जाता है। सुबह नाश्ता करते समय यदि आप अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं तो आपके शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन व अन्य प्रकार के पोषक तत्व आसानी से प्राप्त हो जाते हैं जिन को उनकी जरूरत होती है। अंकुरित अनाज खाने से आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त हो जाती है यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है इसको खाने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।
अंकुरित अनाज कैसे खाना चाहिए
यदि आपने कई सारे अनाजों को अंकुरित करके रखा हुआ है तो आपको थोड़ी-थोड़ी मात्रा में उनको मिक्स कर लें लगभग एक मुट्ठी की मात्रा होने पर इसमें सेंधा नमक मिलाकर इसका सेवन करना अच्छा माना जाता है और यदि इसमें आप हरा धनिया, टमाटर, हरा मिर्च, खीरा और नींबू डालकर खाएं तो यह और भी ज्यादा अच्छा माना जाता है। यदि आपके पास कई सारे अनाज अंकुरित नहीं है तो आप एक ही प्रकार के अनाज को अंकुरित करके उसका सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े – दूध पीने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? इन 6 चीजों के सेवन से हो सकता है सेहत को खतरनाक
अंकुरित अनाज कैसे बनाएं
अनाज को अंकुरित बनाना बहुत ही आसान है जिन अनाज को आमंत्रित करना चाहते हैं आप उनकी अच्छी मात्रा में ले ले और रात्रि के समय किसी बर्तन में पानी डालकर उन अनाज को पानी में भिगो दें। सुबह उठकर आप देखेंगे कि अनाज अच्छे से फूल जाएंगे इसके बाद आपको इन फुले हुए अनाजों को पानी से निकाल लेना है और उसके बाद आपको एक स्वच्छ कपड़े में इनको लपेट कर रख देना है स्वच्छ कपड़े को गीला होना बहुत ही आवश्यक है आपको यह अवश्य ध्यान देना है कि कपड़ा सूखे नहीं। एक या 2 दिन में आपके अनाज अंकुरित हो जाएंगे और आप इनका सेवन कर सकेंगे।
अंकुरित अनाज (Sprouts) में पाए जाने वाले पोषक तत्व
S.No | पोषक तत्व |
---|---|
1 | कैलोरी |
2 | कार्बोहाइड्रेट |
3 | प्रोटीन |
4 | कैल्शियम |
5 | पोटैशियम |
6 | फाइबर |
7 | आयरन |
8 | सोडियम |
9 | फॉस्फोरस |
10 | विटामिन ए |
11 | विटामिन बी1 |
12 | विटामिन बी2 |
13 | विटामिन बी3 |
14 | विटामिन सी |
15 | विटामिन के |
16 | विटामिन ई |
सादे अनाज की तुलना में अंकुरित अनाज होता है अधिक पौष्टिक
यदि अनाज को अंकुरित कर दिया जाए तो उसके अंदर स्टार्ट, ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और माल्टोज शर्करा आ जाते हैं जिससे यह है हमारी पाचन क्रिया को अच्छा बनाने वाले तत्व माने जाते हैं। जब अनाज को अंकुरित कर दिया जाता है तो इसके अंदर कार्बोहाइड्रेट व प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो कच्चे अनाज की तुलना में अंकुरित अनाज काफी फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े – हरा धनिया खाने के फायदे और नुकसान क्या-क्या है।
अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।