Atal Bridge Ahmedabad : क्या है अटल ब्रिज की खासियत, प्रधान मंत्री मोदी ने साबरमती नदी पर बने अटल ब्रिज का किया उद्घाटन

Atal Bridge Ahmedabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 27 अगस्त 2022 को ‘अटल ब्रिज’ का अहमदाबाद में उद्घाटन किया था। अटल ब्रिज को साबरमती नदी के ऊपर बनाया गया है इस ब्रिज की लंबाई 300 मीटर की है और चौड़ाई 14 मीटर बताई जा रही है। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट फुट ओवर ब्रिज ‘अटल ब्रिज’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जनता के लिए खोल दिया। इस ब्रिज के द्वारा रिवरफ्रंट को पूर्व और पश्चिम से जोड़ा गया है।

Atal Bridge Ahmedabad

Atal Bridge Ahmedabad

अटल ब्रिज से जुड़ी मुख्य बिंदु

मुख्य बिंदुजानकारी
ब्रिज का नामअटल ब्रिज
अटल ब्रिज किस नदी पर बनासाबरमती नदी
अटल ब्रिज की लम्बाई300 मीटर
अटल ब्रिज की चौड़ाई14 मीटर
अटल ब्रिज का बजटलगभग 74 करोड़
अटल ब्रिज कहा हैअहमदाबाद

अटल ब्रिज की खास बात

गुजरात सरकार ने साबरमती नदी के ऊपर पूर्व से पश्चिम के दोनों चोरों को जोड़ते हुए साबरमती फ्रंट फुट ओवर ब्रिज का प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन किया था। इस पुल की खास बात यह है कि इस ब्रिज पर केवल पैदल चलने वाले और साइकिल से चलने वाले लोग एक छोर से दूसरे छोड़ आसानी से जा सकते हैं। इस ब्रिज की लंबाई 300 मीटर बताई जा रही है और चौड़ाई 14 मीटर की बताई जा रही है। इससे पहले जनता को यह नदी पार करने में काफी समय लग जाता था परंतु अब इस बीच की सहायता से वह एक छोर से दूसरे छोर पर कम समय में आसानी से पहुंच सकते हैं।

सैलानियों और पैदल यात्रियों के लिए सौगात

गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में घूमने आ रहे सैलानियों के लिए और पैदल यात्रियों के लिए इस ब्रिज का निर्माण कराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय गुजरात के दो दिवसीय यात्रा पर है। इस ब्रिज को बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है। यह ब्रिज देखने में काफी सुंदर दिखाई देता है इस बृज को बनाने में काफी अच्छी डिजाइनिंग का प्रयोग किया गया है। एलईडी बल्ब की मदद से इस ब्रिज में काफी शानदार लाइटिंग का प्रदर्शन किया गया है। इस ब्रिज की बहुत सारी फोटो प्रधानमंत्री मोदी ने अपने टि्वटर हैंडल अकाउंट से साझा की है।

अटल ब्रिज फोटो

Atal Bridge Video

FAQ’s

Q1 : अटल ब्रिज किस नदी पर बना है?

Ans : अटल ब्रिज साबरमती नदी पर बना है

Q2 : अटल ब्रिज की लम्बाई कितनी है?

Asn : अटल ब्रिज की लम्बाई 300 मीटर है।

Q3 : अटल ब्रिज की चौड़ाई कितनी है?

Ans : अटल ब्रिज की चौड़ाई 14 मीटर कितनी है।

Q4 : अटल ब्रिज का बजट कितना है?

Ans : अटल ब्रिज का बजट लगभग 74 करोड़ है।

यह भी पढ़े – पीएम किसान योजना का पैसा कैसे चेक करें? जाने इसका स्टेप्स क्या है?

Leave a Comment