अटल पेंशन योजना क्या है (Atal Pension Yojana Kya Hai) :- अटल पेंशन योजना वर्ष 2015 में शुरू की गई थी। इस योजना को भारत सरकार के द्वारा संचालित किया जाता है भारत सरकार के द्वारा इस योजना को बनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि गैर सरकारी संस्थानों में काम करने वाले लोगों कृषि का कार्य करने वाले किसानों को 60 वर्ष की उम्र के बाद उनको हर महीने पेंशन के रूप में कुछ धनराशि प्राप्त हो।
अटल पेंशन योजना क्या है (Atal Pension Yojana Kya Hai)

अटल पेंशन योजना क्या है
इस योजना के तहत कुछ नियम लागू किए गए हैं जो भी व्यक्ति गैर सरकारी संस्थान में काम करता है वह इस पेंशन योजना का लाभ आसानी से ले सकता है। इस योजना में व्यक्ति योजना का लाभ लेने के लिए उसमें प्रवेश की आयु सीमा 18 वर्ष सुनिश्चित की गई है और 40 वर्ष की अधिकतम आयु तक व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
अटल पेंशन योजना में पेंशन
इस योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को कम से कम 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु का होना अनिवार्य है इस योजना में बैंक और डाकघर के द्वारा इस योजना को चलाया जाता है। व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष होने के बाद बैंक की तरफ से उसे ( रु1000 प्रति माह, रु2000 प्रति माह , रु3000 प्रति माह , रु4000 प्रति माह ) अधिकतम ₹5000 तक की मासिक किस्त पेंशन के रूप में मिल सकती है। इस पेंशन योजना से उन व्यक्तियों को अपनी जीविका चलाने के लिए यह योजना बहुत ही कारगर होगी।
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता
- भारत का नागरिक हो
- आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष हो
- बैंक का खाता होना अनिवार्य है और बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
यह भी पढ़े – Atmanirbhar Krishak Samanvit Yojana, किसानों की आय दोगुनी होगी कृषक समन्वित योजना से
अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.jansuraksha.gov.in पर जाना है।
- अब आपको Menu मे Forms दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।
- Menu पर क्लिक करने के बाद आपके सामने APPLICATION FORMS दिखाई देंगे।
- अब आपके सामने अलग-अलग भाषा में फॉर्म PDF के रूप में दिखाई देंगे।
- आपको अपनी भाषा का चुनाव करते हुए PDF Download करना है।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को भरना है और आप जिस बैंक में अटल पेंशन योजना शुरू करना चाहते हैं वहां के बैंक मैनेजर से मिलना है सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आपका खाता खोल दिया जाएगा।
योजना में निवेश के लिए सीमा
अटल पेंशन योजना में प्रवेश आयु | पेंशन योजना में योगदान वर्ष | ₹1000 मासिक पेंशन और 1.7 लाख रुपए नॉमिनी को सांकेतिक वापसी | ₹2000 की मासिक पेंशन और 3.4 लॉक रुपए नॉमिनी को संकेतिक वापसी | ₹3000 मासिक पेंशन और 5.1 लाख रुपए नॉमिनी को सांकेतिक वापसी | ₹4000 मासिक पेंशन और 6.8 लाख रुपए नॉमिनी को सांकेतिक वापसी | ₹5000 मासिक पेंशन और 8.5 लाख रुपए नॉमिनी को सांकेतिक वापसी |
---|---|---|---|---|---|---|
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 228 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
यह भी पढ़े – PM Kisan Yojana Check Status : खातों में 4 हजार रुपए आये या नहीं, ऐसे चेक करें अकाउंट स्टेटस