Telegram Group (100K+) Join Now

बादाम शेक के फायदे? दूध में बादाम डालकर पीने के फायदे?

बादाम शेक रात्रि में सोने से पहले पीने से हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे हमारे शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है। बादाम शेक के फायदे (Badam Shake Ke Fayde) बहुत सारे है, बादाम में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो कि हमारे शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं और जब बादाम पीसकर दूध के साथ लिया जाता है यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा पौष्टिक होता है।

किसी भी मौसम में बादाम शेक पिया जा सकता है। यदि आप दूध में बादाम डालकर पीने के फायदे और दूध में बादाम मिलाने के फायदे जान जायेंगे तो आप दूध में बादाम भिगोकर खाना शुरू कर देंगे। दूध में बादाम खाने के फायदे अनगिनत हैं।

बादाम शेक के फायदे

बादाम-शेक-के-फायदे
Badam Shake Ke Fayde

बादाम शेक / बादाम दूध के फायदे

बादाम का उपयोग हम कई चीजों में किसी न किसी रूप में करते ही रहते हैं क्योंकि यह बहुत गुणकारी होता है आज के समय में जब स्थिति कोविड-19 के कारण बहुत खराब हो चुकी है तब यह बहुत जरूरी हो गया है कि लोगों को इससे अपना बचाव करने के लिए अपनी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना।

इसे मजबूत बनाने के लिए कई चीजों का सेवन कर सकते हैं जिसमें से बादाम को भी बहुत एक अच्छा विकल्प माना गया है। आइए आपको हम बताते हैं कि बादाम के सेवन से कैसे आप अपने आपको सेहतमंद बना सकते हैं।

बादाम की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका डायरेक्ट सेवन आपको इतना फायदा नहीं पहुंचा सकता। अगर आप बादाम का शेक बनाकर पीते हैं तो यह पोषण के मामले में बहुत ही अच्छा विकल्प है और आप इस बात को जानकर हैरान भी होंगे कि बादाम दूध पाचन को तंदुरुस्त बनाता है।

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

अगर आप अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो हर रोज रात को सोने से पहले एक गिलास बादाम दूध पिएंगे तो आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है। इसे बनाने के लिए आप कुछ बदाम को पीसकर या छोटे टुकड़ों में काटकर दूध में पक्का ले जब यह पक जाए तो ठंडा होने दें और गुनगुना होने पर इसे पी ले। रोजाना सोने से एक घंटा पहले अगर अब बदाम दूध पीते हैं तो इससे आपके शरीर को बहुत ही फायदा मिलता है।

कैल्शियम की कमी को पूरा करता है

बादाम दूध महिलाओं के लिए बहुत ही प्रभावशाली है क्योंकि 30 की उम्र के बाद अक्सर हड्डियां कमजोर होने लगती है। कैल्शियम की कमी से आपको कमर दर्द, पैर दर्द, जोड़ों में दर्द इत्यादि समस्या भी हो सकती है।

जिसे पूरा करने के लिए आप बादाम दूध का सेवन कर सकते हैं। अगर आप काम करते समय जल्दी थक जाते हैं तो बादाम दूध का रोजाना सेवन आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करेगा है साथ ही आपके एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है।

कब्ज और गैस की समस्या को दूर करता है

दूध को पाचन के लिए बहुत ही अच्छा स्त्रोत माना गया है अगर आपको कब्ज की समस्या है या फिर गैस की समस्या है तो रोजाना सोने से एक घंटा पहले अगर आप बादाम दूध का सेवन करते हैं।

तो आपको बहुत जल्द कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा और जब पेट साफ होने लगेगा तो आपको गैस की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा। याद रहे जब आप बादाम दूध का सेवन करें तो यह बिल्कुल ठंडा ना हो और ना ही बिल्कुल गरम आप इसे हमेशा गुनगुना ही सेवन करें।

स्ट्रेस को दूर करता है

आयुर्वेद में यह बताया गया है कि दूध आपके रिप्रोडक्टिव टिशूज को ऊर्जा प्रदान करता है साथ ही बदाम दूध ऊर्जा का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। एक गिलास बदाम दूध पी लेने से आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस करेगा जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। बदाम दूध आपके शरीर को ठंडक भी पहुंच जाएगा जिससे आप हर प्रकार के स्ट्रेस से दूर रहेंगे।

अनिद्रा की समस्या को दूर भगाता है

अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद का आना बहुत जरूरी होता है एक क्लास बादाम दूध का सेवन करने से जब आपका शरीर चुस्त तंदुरुस्त रहेगा आपका स्ट्रेस दूर रहेगा तो आपको नींद भी अच्छी आने लगेगी। रात में अच्छे से सोने के लिए आप सोने से एक घंटा पहले एक गिलास बदाम दूध का सेवन कर रहे हैं जिससे आपका दिमाग शांत रहेगा और आपको नींद भी अच्छी आएगी।

कैंसर से बचाव के लिए

बादाम प्रोटेस्ट कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है इसलिए बादाम दूध का सेवन कैंसर की समस्या को दूर रखने में उपयोगी माना गया है।

वजन को कम करता है

बादाम में फाइबर होता है साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है।बदाम दूध का सेवन करने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और शरीर को लंबे समय तक ताकत भी मिलती है जिससे आप को जल्दी भूख नहीं लगती और अगर आप हिसाब से खाना खाएंगे तो और आपके शरीर का वजन कम होने लगता है।

त्वचा के लिए गुणकारी होता है

बादाम मैं विटामिन E मौजूद होता है जो आपकी त्वचा के लिए एक अच्छा विकल्प है विटामिन E त्वचा को सुंदर बनाता है और उसने खाता भी है साथ ही यह आप की बढ़ती उम्र के लक्षण को भी कम करता है और त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखता है।

बालों के लिए है लाभकारी

बादाम में विटामिन E होता है जो बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है अगर आप रोजाना बादाम का सेवन दूध में मिलाकर करते हैं तो आपके बालों के झड़ने की समस्या दूर हो सकती है साथ ही यह जल्दी बड़ेंगे और सुंदर चमकदार भी बनेंगे।

गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी

अक्सर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर कोई गर्भवती महिला रोजाना बादाम दूध का सेवन करते हैं तो उसके गर्भ में पलल रहे बच्चे का मस्तिष्क और हड्डियां मजबूत होती है साथ ही महिलाओं को भी सेहतमंद बनाता है।

मेमोरी को बढ़ाता है

इसका रोजाना सेवन करने से व्यक्ति के मस्तिष्क को काफी फायदा होता है। आप चाहे तो बदाम को भिगोकर खा भी सकते हैं। इससे आपकी मेमोरी पावर बढ़ती है अगर बच्चों को रोजाना दो से चार भिगोए हुए पता या बदाम कर दो पिलाया जाए तो उनको पढ़ाई में काफी मदद मिलती है।

बादाम दूध के नुकसान

  • बादाम की तासीर गर्म होती है जिसके कारण अगर आप इसका सेवन अत्याधिक करते हैं तो आपको दस्त की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • कई लोग ऐसे भी हैं जो बेहद संवेदनशील होते हैं जिन्हें किसी प्रकार के ड्राई फ्रूट्स यानी काजू बादाम इन से एलर्जी होती है ऐसी स्थिति में बादाम दूध का सेवन ना करें।
  • कई लोग ऐसे भी हैं जिनको दूध हजम नहीं हो पाता और पेट बिगड़ जाता है ऐसे में बदाम दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अगर आप बदाम दूध में चीनी का भी इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ाता है जिससे आपको डायबिटीज के समस्या भी हो सकती है।

यह भी पढ़े – मैंगो शेक हमारे शरीर के लिए कैसे फायदेमन्द है?

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now

1 thought on “बादाम शेक के फायदे? दूध में बादाम डालकर पीने के फायदे?”

Leave a Comment