सुंदरता को बनाए रखने के आसान तरीके, ये है सुंदर बनने के घरेलू उपाय

सुंदरता को बनाए रखने के आसान तरीके क्या है और सुंदर बनने के घरेलू उपाय इस प्रकार है। आप (गृहिणी) हाउस वाइफ हैं चाहे कामकाजी नारी, आपका सीधा और निरन्तर सम्बन्ध रसोई से बना रहता है। आप पकवान बनाती हैं या सादा खाना। आपको रसोई में मौजूद हर वस्तु से सरोकार रहता है। इसके गुणों और प्रयोग से भी आप परिचित हैं।

इसको सदा इस्तेमाल करती रही हैं। आइए, इन्हें आपकी सुन्दरता को बनाए रखने के लिए, सुन्दरता को और भी निखारने के लिए प्रयोग में लाएं। इससे आपका रंग-रूप तो चौदहवीं का चांद भी हो सकता है। बस जरूरत है जरा प्रयत्न और सावधानी की।

सुंदरता को बनाए रखने के आसान तरीके

सुंदरता को बनाए रखने के आसान तरीके

सुंदर बनने के घरेलू उपाय

यदि आप थोड़ी-सी भी सतर्क हो जाएं तो आपके रंग-रूप में अजीब निखार आ जाएगा और घर वाले ही चकित रह जाएंगे। यदि आप अपना ध्यान रखेंगी तो आपके बच्चे भी आपके कदमों पर चलकर, बाजारी, महंगे प्रसाधनों पर फजूल खर्ची न कर, घरेलू उपचार को ही अपना कर निखरते जाएंगे।

बाजार से खरीदे गए प्रसाधनों में कभी-कभार धोखा, मिलावट, किसी गलत वस्तु का उपयोग आपको परेशान कर सकता है मगर इन साधारण-सी चीजों का स्वयं प्रयोग कर, आप कभी धोखा नहीं खा सकतीं। आपकी सेहत और सुंदरता सदा बनी रहेगी।

यह भी पढ़े – भोजन करने संबंधी कुछ जरूरी नियम व निर्देश

आटे का चोकर

अव्वल तो आटा चोकर समेत प्रयोग करना चाहिए। चोकर वाली रोटी स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी होती है। फिर भी यदि आप चोकर निकाल देती हैं। तो इसे फेंकिए मत। या फिर बाजार से ही 100-150 ग्राम चोकर खरीद लें।

चोकर में जरा दूध डालकर, इसे अपने चेहरे पर, हाथ-पांव पर, एड़ियों पर, गर्दन पर रगडकर मलें। यह सारी मैल निकाल देगा। रोमकूप खोल देगा। इस प्रयोग से आपका रंग निखरेगा। आपकी रंगत गोरी होती जाएगी। सम्भव हो तो चोकर में कच्चा दूध ही मिलाएं ताकि यह लेप लगाने, रगड़ने योग्य हो जाए।

जौ का आटा

सामान – जौ का आटा, दूध कच्चा, गुलाब जल।

  1. इस आटे को भून लें। इसमें कुछ बूंदें गुलाब जल की मिला दें। इसमें थोड़ा-सा कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इतना ही दूध डालें कि बतौर उबटन प्रयोग में आ सके। इसे चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर धो डालें।
  2. इससे चेहरा सुन्दर बनेगा। रंग में चमक आ जाएगी। झुर्रियों में भी फर्क पड़ने लगेगा।
  3. जिनकी त्वचा तैलीय हो, उन्हें ऊपर के उबटन में दूध नहीं डालना चाहिए। नींबू का रस डालकर लगावें। सूख जाने पर ठंडे पानी से धो लें। आपकी सुन्दरता में और भी चमक आ जाएगी।

बेसन का उबटन

चेहरे को साफ करने के लिए, इसकी चमक को बनाने के लिए, सुन्दरता को बढ़ाने के लिए बेसन बहुत उपयोगी होता है यह हर समय घर में उपलब्ध भी रहता है।

सामान बेसन, हल्दी, दूध

  1. बेसन में जरा-सी हल्दी मिला लें। इसमें दूध डालकर पेस्ट बना लें। यह इतना पतला हो कि आसानी से चेहरे पर लगाया जा सके। इसे गर्दन तथा चेहरे पर लगाकर सूखने दें। या तो इसे धीरे-धीरे रगड़कर उतार दें अथवा सील-गर्म पानी से धोकर उतार दें। बहुत फायदा होगा। इसका उपयोग प्रतिदिन करें।
  2. ऊपर बताए गए उबटन में दूध की जगह दही मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे ज्यादा फायदा होता है।
  3. अण्डे की जर्दी भी बेसन के साथ चेहरे पर लगाई जाती है। अण्डे की जर्दी, थोड़ा-सा बेसन, दो-चार बूंदें नींबू के रस की बस बन गया उबटन। चेहरे पर लगाएं। गर्दन पर भी सूख जाने पर सील-गर्म पानी से धो लें। रंग-रूप सुन्दर हो जाएगा तथा चेहरा मुलायम रहेगा।
  4. इन सारे उपयोगों में साबुन न ही लगाएं तो अच्छा रहेगा। यदि सील-गर्म पानी से पूरी तरह न उतरे, तब थोड़ा साबुन लगा सकती हैं।
  5. बाद में ऊपर के सभी प्रयोगों में दो-चार बूंदें गुलाब जल की लगा लेने से चेहरे को पहले से भी ज्यादा निखारा जा सकता है।
  6. बेसन और मलाई को मिलाकर भी उबटन बनता है। इससे भी चेहरा नरम व मुलायम बना रहता है। फटी हुई त्वचा भी ठीक हो जाती है।

दही व लस्सी से उबटन

  1. दही से ही चेहरा रगड़कर धो लें। आपका काम बन जाएगा।
  2. दही में दो-चार बूंदे नींबू के रस की डालकर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद धो लें।
  3. दही में सरसों का तेल डालकर बालों को धोने से खुश्की खत्म होती है। बाल मजबूत होते हैं।
  4. लस्सी को भी दही की जगह प्रयोग किया जा सकता है। लस्सी में नींबू की बूंदें डालकर सिर, चेहरा, बदन भी साफ किया जा सकता है। इसका नियमित प्रयोग करना बेहतर माना गया है। रंग-रूप में खूब निखार आ जाता है।

कच्चा दूध बहुत उपयोगी है

  1. आप अपने चेहरे की रंगत को निखारने के लिए कच्चे दूध का प्रयोग कर सकते हैं। यह तो चेहरे की मैल को उतार, सुन्दर बनाने में सक्षम है। रूई से लगाकर चेहरे को सुन्दर बनायें।
  2. गुलाब के जल की दो-तीन बूंदें कच्चे दूध के दो-तीन चम्मच में मिलाएं। इसे रूई के साथ चेहरे पर लगा, चेहरा का रंग साफ कर सकते हैं। सुन्दरता लौट आएगी। यह क्लीनजिंग मिल्क जैसा काम करेगा।
  3. मेकअप में आपके चेहरे को पता नहीं क्या-क्या संभालना होता है। इसीलिए मेकअप से पहले तथा मेकअप के बाद, दोनों समय इस दूध और गुलाब जल के उबटन का प्रयोग कर सकती हैं। इससे चेहरा मुलायम बना रहेगा।
  4. यदि गुलाब जल उपलब्ध नहीं है, तो भी आप कच्चे दूध व रुई से चेहरे में सुन्दरता ला सकती हैं। आप तो समझती हैं कि आपका चेहरा काफी साफ है। मगर दो-तीन बार दूध में डुबोकर जब रूई सारे चेहरे पर घूमेगी तो सारी मैल रूई पर आ जाएगी। तब पता चलेगा कि चेहरा तो गन्दा और मैला हो चुका था।

मलाई भी है कमाल की चीज

  1. मलाई भी हर घर में सुलभ रहती है। आपका तो चौथाई चम्मच या आधी चम्मच से काम चल जाता है। इसके लगाने से आपका चेहरा नरम रहेगा। चमड़ी में कोमलता बनी रहेगी।
  2. रात को सोने के समय चेहरे को साफ कर लें। पानी से धोकर पोंछ लें। फिर हथेली पर मलाई लेकर चेहरे पर लगाएं। धीरे-धीरे मलें। सुबह धो दें।
  3. यदि होंठ फट रहे हों। चेहरा भी खुरदरा हो रहा हो तो भी मलाई को लगाने से होंठ तथा चेहरा ठीक हो जाएगा।
  4. नहाने से पहले भी मलाई को चेहरे पर लगा लें। थोड़ी देर तक आहिस्ता-आहिस्ता रगड़ते रहें। काफी अच्छा रहेगा। तैलीय त्वचा वालों को तो यह बहुत ही उपयोगी होती है।
  5. चेहरे पर मलाई और नींबू के रस को मलने से भी है। इससे चेहरा कांतियुक्त बन जाता है। बहुत फायदा होता है।
  6. यदि और भी अधिक सुन्दर बनना चाहते हैं तो मलाई में शहद व नींबू थोड़ा-थोड़ा दोनों मिला लें। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे पर रौनक आ जाएगी। फटी त्वचा ठीक हो जाएगी। त्वचा का खुरदरापन भी जाता रहेगा। रंग चमकने लगेगा।

खीरे से निखरता है चेहरा

  1. यदि आप अपने चेहरे की खोई हुई सुन्दरता को वापस लाना चाहते हैं. तो खीरे के रस में नींबू की दो-चार बूंदें डालकर चेहरे पर लगाएं। इसे हाथों व गर्दन पर भी लगा सकते हैं। जब सूख जाए तो धो डालिए।
  2. खीरे का अकेला जल भी इस काम के लिए काफी लाभकर परिणाम देता है।
  3. खीरे के पान में गुलाब जल की कुछ बूंदें डालकर भी आप अपने रंग को निखार सकते हैं।

शहद से झुर्रियां मिटती हैं

  1. शहद को चेहरे पर लगाने और कुछ देर बाद धोने से बड़ा फायदा होता है।
  2. शहद में कच्चे दूध को मिलाकर चेहरे पर लगाकर, इसे कुछ देर तक य ही रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। चेहरे को सौन्दर्य प्राप्त होगा।
  3. शहद में नींबू के रस की दो-चार बूंदें डालकर, चेहरा, गर्दन पर लगाएं। कुछ देर तक मलते रहें। फिर गुनगुने पानी से धो डालें। चेहरे में बहुत ज्यादा निखार आ जाएगा।
  4. शहद में दूध तथा नींबू का रस, दोनों चीजें मिलाकर भी गर्दन तथा चेहरों पर लगा सकते हैं। इससे कांतिमय चेहरा और भी सुन्दर हो जाएगा।

भाप से रोमकूप भी खुलते हैं

  1. यदि रोमकूप बन्द हो जाएं तो पसीना भी नहीं निकलता। इससे मुंहासे हो सकते हैं। त्वचा खुश्क और खुरदरी हो सकती है। फुंसियां निकल आती हैं।
  2. भाप देने से चेहरे के रोमकूप आसानी से खुल जाते हैं। आजकल तो ऐसी केतली, जार उपलब्ध है जिसमें पानी डाल देने से यह उबलने लगता है और भाप उठने लग जाती है। इससे चेहरा माफ किया जाता है। 125 रुपये से 150 रुपये के अन्दर ‘सोना बाथ’ या अन्य ऐसी कोई और मेक मिल जाती है। यह है। बहुत उपयोगी है।
  3. यदि यह न ले सकें तो आधा पतीला पानी उबाल लें अपने सामने इसे रख सिर व चेहरे को तौलिए से ढंककर इससे उठने वाली भाप को चेहरे पर लें। 5-10 मिनट करने से चेहरा खुल जाएगा।

इतना ही नहीं, घरेलू उबटन तो अनेक चीजों से बनाए जाते हैं। इनमें पर में प्रयोग होने वाली चीजों का इस्तेमाल होता है। यह बहुत सस्ता तथा सरल काम है जो उपलब्ध हो गया, उसी से काम (सुंदरता को बनाए रखने के आसान तरीके) चला लिया और खूब सुन्दर भी बन गए।

यह भी पढ़े – बादाम शेक के फायदे? दूध में बादाम डालकर पीने के फायदे?

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment