Telegram Group (100K+) Join Now

केला खाने के फायदे और उपयोग, केला खाने से शरीर में होते है ये 39 फायदे

केला फल है। पौष्टिक है। सौन्दर्यवर्द्धक है। एक अच्छी खुराक है तथा औषिध भी है। केला खाने के फायदे, गुणों (Benefits of Banana) व उपयोग की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें-कदम दर कदम। माना जाता है कि यदि केले को प्रातः खाएं तो इसकी कीमत तांबे जितनी, दोहपर को खाएं तो चांदी जितनी तथा शाम को सोने के समान है। केले का सेवन आसान है, इसीलिए भी यह लोकप्रियता को पा चुका है।

इसके लिए छुरी, कांटा, प्लेट कुछ भी नहीं चाहिए भूख लगने पर, चलते-फिरते, बस गाड़ी में, कहीं भी इसे छीलकर आसानी से खाया जा सकता है। यह तुरन्त भूख मिटाता है। पेट की अग्नि को शांत करता है। इससे अच्छा और आसानी से खाया जाने वाला अन्य कोई फल नहीं हो सकता।

केला खाने के फायदे

केला खाने के फायदे
Benefits of Banana

केला खाने के फायदे

  1. केले में विटामिन ए, बी, सी, ई पाए जाते हैं।
  2. केले में मैगनीशियम, तांबा तथा सोडियम भी उपलब्ध हैं।
  3. केले की एक सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह आंतों के हानिकारक बैक्टीरिया को भी लाभदायक में बदल देता है।
  4. पके हुए केले में ग्लूकोज उपलब्ध रहता है। इससे हमारे स्नायुओं को पोषण प्राप्त होता है।
  5. केले के अन्दर नियासिन रिबोफ्लोविन भी मिलते हैं।
  6. यदि शरीर दुबला-पतला है, तो केले को दूध के साथ खाएं। इससे वजन भी बढ़ेगा तथा शरीर पर कुछ मांस भी चढ़ेगा।
  7. यदि शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता है तो भी इसका सेवन जरूरी है।
  8. यदि हृदय के रोगी केला खाते हैं तो भी उन्हें यह फायदेमन्द हैं। केले में कोलेस्ट्राल नहीं होता। इसीलिए हृदय के रोगी इसे निःसंकोच खा सकते हैं।
  9. आमाशय के हाइड्रोक्लोरिक एसिड के अधिक बहाव को कम करने के लिए केले में उपलब्ध सिरोटिन मदद करता है।
  10. जो स्त्रियां गर्भवती होती हैं, उन्हें केला अवश्य खाना चाहिए। यह रक्त की कमी को पूरा करता है। केला और चीनी मिलाकर खूब मथकर, देना चाहिए।
  11. केला रक्त की कमी को पूरा करता है। क्योंकि केले में आयरन (लोह) है।
  12. जो बच्चे कुपोषण से पीड़ित हैं, उन्हें भी केला खिलाने से लाभ होता है।
  13. केले को खाने से हड्डियां मजबूत होती है। शरीर पर मोटापा आता है। दुबले लोगों के लिए तो यह रामबाण है।
  14. यदि केला प्रतिदिन खाया जाए तो इससे आंतों के कीड़े मर जाते हैं।
  15. यदि मुंह में छाले होने लगें तो पके हुए केले और दही को मिलाकर खाना चाहिए।
  16. जिन्हें जोड़ों का दर्द रहता है उन्हें भी केला खाना चाहिए।
  17. प्रोटीन, विटामिन और मिनरल, ये सब केले से हासिल हो जाते हैं।
  18. मूत्राशय के विकार समाप्त करने के लिए भी केला खाने की सलाह दी जाती है।
  19. मधुमेह के रोगियों को बार-बार पेशाब आता है। यदि वे केला खाएं तो उन्हें बहुत ठीक रहेगा।
  20. कुछ स्त्रियां श्वेत प्रदर से परेशान रहती हैं। उन्हें कम से कम दो केले प्रतिदिन खाने चाहिए।
  21. केले के गूदे में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाने से निखार आता है। यह एक अच्छे उबटन का काम करता है।
  22. जिन बच्चों को अक्सर उल्टी आती है। उन्हें केला खिलाने से लाभ होगा।
  23. नहाने से कुछ देर पहले यदि कच्चे केले का रस चेहरे पर लगा लें, तो रूप-लावण्य में चमक आएगी।
  24. केले में यह खूबी है कि यह अम्ल को घटाता है। सूजन कम करता है।
  25. शरीर के जले हुए भाग पर भी केले का गूदा बांधने से लाभ होता है। पीड़ा घटेगी। दर्द कम होगा। फफोले नहीं पड़ेंगे। यदि इसको तुरन्त बांध दिया जाए तो लाभ ही लाभ होता है।
  26. कुछ बच्चों की मिट्टी खाने की आदत नहीं जाती। मां बहुत तंग रहती है। ऐसे बच्चे को केले का गूदा और शहद मिलाकर खिलाने से यह आदत छूट जाती है।
  27. केला खाने से मधुमेह होने का डर नहीं रहता क्योंकि इसमें उपलब्ध शक्कर इसे पचाने में सहायक है।
  28. जिन बच्चों को भूख न लगने की शिकायत हो, उन्हें भी केला खिलाना चाहिए। उनकी जरूरत पूरी होगी तथा कमजोरी नहीं आएगी।
  29. जिसे दस्त की शिकायत हो, यदि वह केला और दही खाएं तो पेट ठीक हो जाएगा।
  30. पांडु रोगियों के लिए केला बेहद लाभकारी है। केले में लोहा तथा तांबा मिलता है जो हमारे होमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है।
  31. अल्सर के रोगी को भी केला फायदेमन्द होता है। उन्हें प्रतिदिन एक केला खाना चाहिए।
  32. कुछ लोग कब्ज से पीड़ित रहते हैं उन्हें खूब पका हुआ, नर्म केला 1 भूखे पेट प्रातःकाल खाना चाहिए। इससे कब्ज की शिकायत खत्म होगी।
  33. कच्चे तथा पक्के, दोनों प्रकार के केले का सेवन किया जाता है। कच्चे केले से रसायन, भाकरी, पकौड़े, सब्जी भी बनाई जाती है।
  34. कचौरी और कटलेट में भी कच्चा केला प्रयोग में आता है।
  35. केवल केले खाने से भी आदमी जीवित रह सकता है। यह एक सम्पूर्ण भोजन है। दूध के साथ केला खाने वाले को चाहे कुछ और न भी मिले तो चलेगा।
  36. आइसक्रीम में केला प्रयोग हो सकता है।
  37. केला चटनी, सलाद, चाट आदि में शौक से खाया जाता है। कस्टर्ड में भी प्रयोग होता है।
  38. केले का मिल्क शेक बहुत उत्तम भोजन है। यह पौष्टिक तथा रुचिकर भी होता है।
  39. जिन्हें स्कर्वी रोग हो, उन्हें प्रतिदिन केले का सेवन लाभदायक होता है।

यह भी पढ़े – लौकी के 12 लाभों जानकर शुरू करें इसे खाना और स्त्रियों के लिए है विशेष

केले के गुणों के कारण ही इससे अनेक उपचार किए जा सकते हैं। अनेक रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। कई बीमारियां दूर की जा सकती हैं।पौष्टिक तत्त्व प्राप्त किए जा सकते हैं। दूध पीते बच्चे से लेकर बूढ़ों तक सबके उपयोग की चीज है। सबकी भूख मिटाता है। सबको फायदा पहुंचाता है। अतः यह घर-घर में प्रयोग होने वाला एक बढ़िया फल है।

यह भी पढ़े – खरबूजा से होने वाले 29 फायदे और औषधीय गुण जानकर रेह जायेंगे हैरान

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Updated: March 15, 2023 — 9:13 am

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *