Telegram Group (100K+) Join Now

खरबूजा से होने वाले 29 फायदे और औषधीय गुण जानकर रेह जायेंगे हैरान

खरबूजा से होने वाले 29 फायदे और औषधीय गुण जानकर रेह जायेंगे हैरान, खरबूजा (Benefits of Muskmelon) एक उत्तम बलवर्धक फल है। यह गर्मी की ऋतु में पैदा होता है। शरीर की अनेक बीमारियों के लिए औषधि का काम करता है। खरबूजा तृप्तिकारक तथा शीतल भी होता है। इसमें विटामिन सी भी होता है। यदि खरबूजा प्राकृतिक तौर पर बेल पर, धूप में पकाकर तोड़ा गया है तो इसमें विटामिन ‘सी’ की काफी मात्रा होती है।

खरबूजा से होने वाले 29 फायदे और औषधीय गुण

खरबूजा से होने वाले 29 फायदे और औषधीय गुण
benefits of muskmelon

खरबूजा से होने वाले 29 फायदे

  1. कहते हैं कि अकेला खरबूजा सौ से ज्यादा रोगों का इलाज है।
  2. यह अनेक रोगों को पसीने के रूप में बाहर निकाल देता है। आदमी चंगा-भला हो सकता है।
  3. खरबूजा मूत्र के अनेक रोगों में फायदा करता है।
  4. यदि छाती में दर्द की शिकायत रहती हो तो बर्फ में ठंडा किया हुआ खरबूजा खाएं।
  5. जिनकी प्रकृति पीलिया रोग वाली है या जिन्हें पीलिया की शिकायत की जरा सी भी संभावना है, उन्हें आधा सेर खरबूजा प्रतिदिन खाना चाहिए।
  6. खरबूजे को यदि शहद के साथ खाया जाए तो गले की जलन दूर होती है।
  7. यदि मुंह में बदबू आती है तो खरबूजा अवश्य खाएं। सांस की गन्ध ठीक हो जाएगी।
  8. खरबूजा खाने वालों को शरीर में पानी की कमी नहीं रहेगी।
  9. जिन्हें कुपाचन की शिकायत रहती है। यदि वे खरबूजा खाते हैं तो पाचन शक्ति बढ़ जाएगी।
  10. खरबूजे में अनेक पोषक तत्त्व होते हैं। यह सन्तुलन बनाने में मदद करता है।
  11. आंखों की ज्योति बढ़ाने के लिए भी खरबूजा खाने की सलाह दी जाती।
  12. यदि भूखे पेट खरबूजा खाया जाए तो पागलपन व मिर्गी के दौरे नहीं पड़ते है।
  13. पेट की गर्मी और खराबी दूर करने के लिए खाना खाने के बाद खरबूजा खाना चाहिए।
  14. जिन्हें यकृत की सूजन हो, उन्हें खाना खाने से पहले थोड़ा खरबूजा खा लेना चाहिए।
  15. खरबूजा पत्थरी तथा गुर्दे के रोगों में लाभकारी होता है।
  16. चिकनाईयुक्त भोजन न खाकर, खरबूजा खाने से शरीर में चिकनाई की कमी पूरी हो जाती है। क्योंकि इसमें वसा होती है।
  17. खरबूजे के बीज की गिरी, सौंफ तथा मिश्री मिलाकर खाने से आवाज मीठी हो जाती है।
  18. कील-मुहासे हटाने तथा चेहरे की रौनक बढ़ाने के लिए चेहरे पर बीजों का लेप कर लेना चाहिए।
  19. यदि दांत पीते हों। मसूढ़ों से खून रिसता हो। सांस में बदबू हो तो खरबूजे के छिलके चूसिए। लाभ होगा।
  20. यदि आप थके-थके रहते हैं तो खरबूजे के गीले बीजों को मिश्री मिलाकर चूसिए। आप तरो-ताजा महसूस करने लगेंगे।
  21. यदि मां अपना दूध बच्चे को पिलाती है तो उसे खरबूजा खाने से बड़ा फायदा होगा। दूध ज्यादा उतरेगा। यह दूध ज्यादा पौष्टिक भी होगा।
  22. जिन्हें कमजोरी है। अक्सर चक्कर आते हैं। उन्हें खरबूजे के बीज देसी घी में तलकर खाने चाहिए।
  23. जिसे एग्जिमा की शिकायत हो, उन्हें सफेद खरबूजा खाना चाहिए। फायदा होगा।
  24. खरबूजे के छिलकों को सुखा लें। इन्हें जलाकर भस्म कर लें। इसे शहद के साथ चाटें। पेट का दर्द खत्म होगा।
  25. खरबूजे की गिरी का हलवा यादाश्त बढ़ाता है।
  26. जो हकलाकर बात करते हैं, उन्हें खरबूजा खाने से लाभ होगा।
  27. यह गर्मियों का फल है। इसे खाने से लू भी नहीं लगती।
  28. आंतों में मल फंसा होता है। इसे निकालने के लिए खरबूजा खाया जाए। पेट साफ हो जाएगा।
  29. रक्त का प्रवाह ठीक करने, रक्तचाप को नियन्त्रित करने में भी यह अच्छी दवा है।

यह भी पढ़े – ककड़ी के 30 गुण और प्रयोग जानकर रह जायेंगे हैरान, मिलेंगे अचूक फायदे

खरबूजा के औषधीय गुण

इसके स्वाद, इसकी उपयोगिता की कुछ बातें ऊपर दी गई हैं। जो लोग खरबूजा प्राप्त कर सकते हैं अथवा ऐसे स्थानों पर रहते हैं जहां पर इसकी उपलब्धता सुगम है, उनके लिए यह एक बहुत अच्छा फल, बढ़िया दवा तथा एक अच्छी खुराक है। उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

हां, सावधान रहें, खरबूजा खाने के बाद ऊपर से पानी मत पिएं। नहीं तो आपको हैजा भी हो सकता है। यदि खरबूजा मीठा नहीं है तो इसे गुड़ के साथ भी खाया जा सकता है। कुछ इलाकों का खरबूजा विशेष रूप से मीठा व स्वादिष्ट होता है। इसकी खेती हर जगह नहीं होती। नहरों, नदियों के किनारों पर सफलता पूर्वक इसे लगाया, उपजाया जाता है। खरबूजा गर्मियों में होने वाला एक लाजवाब फल है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में खाया व पसंद किया जाता है। इसके बीज बहुत लाभदायक होते हैं।

यह भी पढ़े – गोभी खाने के फायदे? फूल गोभी, बन्द गोभी, गांठ गोभी खाने के अचूक फायदे

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *