क्या खाने के बाद चलना सेहत के लिए अच्छा है? खाना खाने के बाद टहलने के फायदे?

क्या खाने के बाद चलना सेहत के लिए अच्छा है: आजकल की व्यस्त जीवनशैली के कारण लोगों ने योगा, व्यायाम, कसरत एवं चलना लगभग बंद ही कर दिया है। यदि जरा सा भी कोई बाहर का काम होता है या थोड़ी दूर पर ही जाना है तो लोग अपनी गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। खाना खाने के बाद टहलने के फायदे जानकर आप भी शुरू करेंगे टहलना।

क्या खाने के बाद चलना सेहत के लिए अच्छा है

खाने के बाद चलना सेहत के लिए अच्छा है
Kya Khane Ke Bad Chalna Sehat Ke Liye Achha Hai

ऊंची इमारतों में भी लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होने के कारण कोई सीढ़ियां भी नहीं चढ़ता। यही कारण है कि हमारा स्वास्थ्य दिन पर दिन बिगड़ता जा रहा है क्योंकि खानपान में कोई कमी नहीं हो रही इसके साथ ही बाजार का तला भुना ज्यादा सेवन किया जा रहा है। लेकिन शरीर से हानिकारक तत्व को बाहर करने योग्य किसी प्रकार का योगा, व्यायाम, चलना फिरना बिल्कुल भी बंद हो चुका है जिसके कारण स्वास्थ्य समस्याएं अधिक उत्पन्न हो रही है।

इस पोस्ट के जरिए हम आपको खाने के बाद टहलने / चलने के फायदे बताएंगे इसके साथ ही इस पोस्ट के जरिए आप यह भी जान सकेंगे कि चलने का सही समय क्या है और कितने देर चलना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

खाने के बाद टहलने के फायदे

1. पाचन क्रिया में सुधार लाता है

खाने के बाद चलने से शरीर में पेट एवं आंतों की उत्तेजना बढ़ती है जो पाचन की गति को बढ़ाती है जिसके कारण खाना अच्छे से और जल्दी पच जाता है। खाना सही समय पर पचने से अल्सर, कब्ज़, अपच, खट्टी डकार, एसिडिटी जैसी समस्या से निजात मिल सकता है।

2. रक्त शर्करा केसर को प्रबंधित रखता है

खाने के बाद चलने से रक्त शर्करा के प्रबंधन में काफी सुधार आ सकता है। खासकर टाइप 1 और 2 डायबिटीज वाले रोगियों के लिए विशेष महत्व रखता है। खाने के बाद तुरंत लेट जाने से या बैठने से रक्त शर्करा प्रसंस्करण खराब होने लगती है। इसलिए यदि खाने के बाद थोड़ी देर के लिए चलने से शरीर में रक्त शर्करा में हुए अत्यधिक स्पाइक्स को रोका जा सकता है।

टाइप 2 डायबिटीज वाले रोगी यदि प्रत्येक भोजन के बाद यदि 10 मिनट के लिए चलते हैं तो उनका रक्त शर्करा प्रबंधन बेहतर होता है। डायबिटीज रोगियों के लिए प्रत्येक भोजन के बाद चलना या थोड़ा सा व्यायाम करना काफी प्रभावशाली होता है।

3. ह्रदय रोग के खतरे को कम करता है

हृदय रोगियों के लिए शारीरिक गतिविधियां बहुत जरूरी है। रोजाना नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करना रक्तचाप और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जो भविष्य में आने वाले दिल का दौरा के खतरे को कम कर सकता है।

यदि अपने जरूरत से अधिक भोजन कर लिया है या ज्यादा तेल मसाले वाला भोजन का सेवन किया है तो भोजन के तुरंत बाद 10 से 15 मिनट तक पैदल चलने से थोड़ा आराम मिल सकता है। इसके साथ ही एसिडिटी की समस्या कम हो जाती है और खाना भी जल्दी पचता है। कई चिकित्सक इस बात की सलाह देते हैं कि भोजन के बाद यदि 30 मिनट तक मध्यम गति से व्यायाम किया जाए या शेयर किया जाए तो भोजन पूरी तरह से पच जाता है और हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है।

4. वजन घटाने में मदद करता है

व्यायाम के साथ उचित आहार वजन घटाने मैं बहुत लाभदायक होता है। यदि आप भी अपना वजन घटाना चाहते हैं या कैलोरी को कम करना चाहते हैं कम तेल मैं बने भोजन का सेवन करें और प्रतिदिन व्यायाम करें एवं खाने के बाद सैर पर निकले। यदि आप रोजाना ऐसा करते हैं तो जल्द ही आपका वजन घटने लगेगा।

खाना खाने के बाद चलने से रक्तचाप काफी हद तक नियंत्रित रहता है। उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए प्रतिदिन तीन बार 15 मिनट की सेट करने से लाभ मिलता है। एक अध्ययन में यह पाया गया है कि पैदल चलने से सिस्टोलिक रक्तचाप लगभग 13% कम हो जाता है।

खाने के बाद चलने के दुष्प्रभाव

खाने के तुरंत बाद चलने से बहुत ही कम नकारात्मक दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं पेट खराब होने की शिकायत हालांकि खाने के बाद चलने से शरीर को अत्यधिक फायदा मिलता है लेकिन कभी-कभी कुछ व्यक्तियों को ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलते हैं

जैसे कि खाने के तुरंत बाद यदि बहुत तेज गति से चला जाए या दौड़ा जाए तो पेट में दर्द उत्पन्न होने लगता है इसके साथ ही गैस और सूजन जैसी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। यदि आपको ऐसा अनुभव होता है तो अपनी गति को धीमी कर ले और दौड़ना या चलना बंद कर दे और आराम करें।

क्या है चलने / टहलने का सबसे अच्छा समय?

चलना, दौड़ना, योगा, व्यायाम, कसरत जैसे अन्य शारीरिक गतिविधियां शरीर के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। लेकिन यदि भोजन के बाद की शारीरिक गतिविधियों में देखा जाए तो चलना एक बहुत ही लाभकारी गतिविधि है।

सुबह-सुबह सैर पर निकलना फेफड़ों के साथ-साथ पूरे शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है। लेकिन यदि भोजन के बाद चलने की बात की जाए तो रात का समय सबसे बेहतर समय माना गया है। रात का भोजन सोने से लगभग 3 घंटे पहले कर लेना चाहिए और भोजन के बाद यदि 30 मिनट तक की सैर की जाए तो इससे भोजन अच्छी तरह पता है कब्ज की समस्या दूर होती है और नींद भी अच्छी आती है।

कितनी देर आपको चलना चाहिए?

यदि आप रात के भोजन के बाद चलने की प्रक्रिया को शुरू करना चाहते हैं तो शुरुआती दौर पर आपके लिए 10 मिनट तक पैदल चलना लाभकारी होगा। फिर धीरे-धीरे आप अपना समय बढ़ाकर 30 मिनट कर सकते हैं और यदि आप की क्षमता हो तो 1 घंटे तक की सैर भी कर सकते हैं।

यदि आप सुबह खाली पेट सैर पर निकलते हैं तो भी शुरुआत 10 मिनट से करके अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार अपना समय बढ़ाकर 30 मिनट से 1 घंटे का कर सकते हैं। खाली पेट शेयर करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और भोजन के बाद शेयर करने से भविष्य में होने वाली कई रोगों से निजात मिल सकता है।

यह भी पढ़े –

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment