तरबूज खाने के फायदे:- तरबूज के अंदर 90% से अधिक पानी पाया जाता है। तरबूज के अंदर का रंग दो प्रकार का होता है लाल और पीला। तरबूज (Benefits of Watermelon in Hindi) के अंदर बहुत सारे पोषक तत्व, मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, जिंक जैसे और भी पोषक तत्व तरबूज में पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर में पहुंचकर हमें कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। तरबूज हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
तरबूज खाने के फायदे

तरबूज के रंग
आमतौर पर बाजार में लाल रंग का तरबूज अधिकतर दिखाई दे जाता है परंतु पीले रंग का तरबूज बहुत कम दिखाई देता है। तरबूज के अंदर लाइकोपीन नाम का एक तत्व पाया जाता है जिसके कारण ही तरबूज अंदर से लाल रंग का दिखाई देता है। गर्मी के मौसम में जब आपको प्यास लगती है तो आप तरबूज खा कर भी आप अपनी प्यास बुझा सकते हैं। क्योंकि तरबूज के अंदर 90% से ज्यादा पानी की मात्रा पाई जाती है जो हमारे शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित करता है।
यह भी पढ़े – जामुन के फायदे? जामुन डायबिटीज के रोगियों के लिए है रामबाण उपाय?
क्या तरबूज खाना शरीर के लिए अच्छा होता है
तरबूज एक प्रकार का ऐसा फल है जिसमे पोषक तत्व, विटामिंस और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं आमतौर पर तरबूज हर मौसम में मिल जाता है परंतु यह गर्मी का फल माना जाता है यह गर्मियों में बाजार में अधिक मात्रा में मिलता है। तरबूज से हमें फाइबर, पोटेशियम, जिंक, आयरन, विटामिन ई, विटामिन डी, विटामिन के इसमें प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर मैं कई बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है। तरबूज का प्रयोग वजन घटाने में भी किया जाता है क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में उपस्थित होता है तरबूज खा लेने के बाद काफी समय तक भूख नहीं लगती जिससे हमें वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
तरबूज में पाये जाने वाले पोषक तत्व
S.No | पोषक तत्व |
---|---|
1. | पानी |
2. | ऊर्जा |
3. | प्रोटीन |
4. | फैट |
5. | कार्बोहाइड्रेट |
6. | फाइबर |
7. | शुगर |
8. | कैल्शियम |
9. | आयरन |
10. | मैग्नीशियम |
11. | फास्फोरस |
12. | पोटैशियम |
13. | सोडियम |
14. | जिंक |
15. | विटामिन C |
16. | थायमिन |
17. | विटामिन B -6 |
18. | फोलेट |
19. | विटामिन A |
20. | विटामिन E |
21. | विटामिन D |
22. | विटामिन K |
यह भी पढ़े – गन्ने के रस के फायदे? गन्ने का जूस लिवर को दुरुस्त करता है, ये है गन्ने के रस के फायदे
तरबूज खाने के फायदे – Watermelon Benefits in Hindi
1. पेट के लिए फायदेमंद
तरबूज के अंदर फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है फाइबर हमारे पेट की कई समस्याओं को खत्म करता है जैसा कि पेट में गैस बनना पेट में कब्ज होना इन सारी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। तरबूज का नियमित रूप से सेवन करने से हमें लगभग पीठ की सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
2. वजन घटाने में मददगार
बढ़ते वजन की समस्या से परेशान लोगों को अपने आहार में तरबूज को शामिल कर लेना चाहिए क्योंकि तरबूज में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। नियमित रूप से आप तरबूज का फल या फिर तरबूज का जूस पी सकते हैं फाइबर आपके शरीर में जाकर आपको काफी समय तक भूख नहीं लगने देता और आपके शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती हैं। इस तरह आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं।
3. कैंसर से बचाव
तरबूज के अंदर लाइकोपीन नाम का तत्व मौजूद होता है जिससे तरबूज को अपना लाल रंग मिलता है यह एक शक्तिशाली ऑक्सीडेंट तत्व है यह हमारे शरीर के अंदर कैंसर को पनपने से रोकने में मददगार होता है एक अध्ययन में यह बताया गया है लाइकोपीन नाम का तत्व हमारे शरीर में कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार होता है इसलिए हमें तरबूज का सेवन जरूर करना चाहिए।
4. आंखों की समस्या में फायदेमंद
आंखों की समस्या से परेशान लोगों को तरबूज का सेवन अवश्य करना चाहिए क्योंकि तरबूज में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी राग आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है इससे हमारे आंखों की रोशनी तेज हो सकती है और आंखों में धुंधलापन की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है तरबूज हमारी आंखों की रेटिना के अंदर पिगमेंट उत्पादन करने में मदद करता है जिससे हमारे आंखों की रोशनी अच्छी हो जाती है।
5. हीट स्ट्रोक में फायदेमंद
हीट स्ट्रोक को हम लू लगने की समस्या से भी जानते हैं इसमें गर्मी के मौसम में मनुष्य के शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाने पर मनुष्य के शरीर का तापमान अधिक हो जाता है और उसको बुखार होने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है ऐसे में तरबूज इसमें बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है त्रिभुज के अंदर 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है और यह हमारे शरीर के अंदर जाकर ठंडक पैदा करता है यह हीट स्ट्रोक में हमें बहुत ही फायदा पहुंचाता है।
6. हड्डियों के लिए फायदेमंद
तरबूज के अंदर कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है इसका नियमित सेवन करने से हमारे हड्डियों को मजबूती मिलती है इसमें विटामिन सी की मात्रा भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है इसका भी और हड्डियों के दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इन सभी विटामिनों की उपस्थिति से हमारी हड्डियों की कमजोरी की समस्या दूर हो सकती है।
7. त्वचा के लिए फायदेमंद
यदि आपकी त्वचा बेजान हो चुकी है और झुर्रियां दिखाई दे रही है तो आपको अपने आहार में तरबूज को शामिल कर लेना चाहिए क्योंकि तरबूज में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और तरबूज में पानी की मात्रा भी काफी पाई जाती है जो हमारी त्वचा को डिहाइड्रेट होने से बचाता है विटामिन सी हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और विटामिन ई भी इसमें अच्छी मात्रा में होने से हमारे त्वचा मैं निखार आता है।
8. हृदय के लिए लाभदायक
तरबूज एक ऐसा फल है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है यह हमारे हृदय को स्वस्थ बनाने मैं काफी मददगार होता है यदि आप रोजाना तरबूज या फिर तरबूज का जूस अपने आहार में शामिल कर लेते हैं तो आप को हृदय से संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। क्योंकि तरबूज में उपस्थित साइट्रालाइन हमारी धमनियों में वसा और कोलेस्ट्रॉल जैसे पदार्थों को जमने से रोकता है।
10. मसूड़ों और दांतो के लिए फायदेमंद
तरबूज में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन सी पाया जाता है कैल्शियम हमारे दांतो को मजबूत करता है और विटामिन से हमारे मसूड़ों के लिए काफी फायदेमंद होता है हमें अपने आहार में तरबूज को शामिल करना चाहिए जिससे हमारे दांत और मसूड़े दोनों मजबूत होते हैं।
10. प्रेगनेंसी में तरबूज के फायदे
तरबूज के अंदर आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन ए आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो शिशु के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं तरबूज में पानी की मात्रा 90% से अधिक पाई जाती हैं और यह आपके अंदर पानी की कमी को भी पूरा करता है। यह आपकी बॉडी को डिहाइड्रेट होने से बचाता है।
यह भी पढ़े – संतरे के छिलके के फायदे? संतरे के छिलकों में छुपा है रूप दमकाने का सीक्रेट?
अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।