भूख को खत्म करने की आयुर्वेदिक औषधि? अधिक भूख लगने के क्या कारण हैं?

भूख को खत्म करने की आयुर्वेदिक औषधि (Bhook Ko Khatam Karne Ki Ayurvedic Aushadhi), इंसान को स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए हमेशा खाते -पीते रहना चाहिए। लेकिन यह खाना स्वादिष्ट के साथ-साथ पौष्टिक भी होना चाहिए। स्वादिष्ट खाना खाने से मन प्रसन्न होता है और पौष्टिक खाना खाने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा होता है। खाना हमेशा अपने शरीर की क्षमता जितना ही खाना चाहिए। कई लोगों को खाते -पीते रहने की आदत होती है और उन्हें बार-बार भूख लगती रहती है। आपके परिवार, पड़ोस या रिश्तेदारों में आपने ध्यान दिया होगा कि कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें बार-बार भूख लगने की शिकायत होती है।

भूख को खत्म करने की आयुर्वेदिक औषधि

भूख-को-खत्म-करने-की-आयुर्वेदिक-औषधि

भूख को खत्म कैसे करें

अधिक खाना हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह कोई आम बात नहीं है, बल्कि यह कई बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि भूख को नियंत्रित करने के उपाय और कारण। मनुष्य को बार-बार भूख लगने की समस्या तब होती है जब वह अपने खाने में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा बिल्कुल नहीं लेते या फिर कम लेते हैं।

फाइबर और प्रोटीन युक्त भोजन करने से पेट अधिक समय तक भरा रहता है और आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। लेकिन अगर आपके शरीर में इन दोनों ही चीजों की कमी हो जाती है तो आपको हर समय भूख लगने का एहसास बना रहता है। जिसके कारण इंसान बार-बार कुछ न कुछ खाते रहते हैं। और फिर इस आदत से कई लोगों को कब्ज और मोटापे की शिकायत भी होती है।

यह भी पढ़े – मुनक्का खाने के फायदे? खाली पेट मुनक्का खाने के फायदे?

अनियंत्रित भूख से हो जाए सावधान

अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें बार-बार भूख लगती है और कुछ ना कुछ खाने का मन करता है तो यह कोई आम बात नहीं बल्कि कोई शरीर की गंभीर समस्या हो सकती है। इस समस्या के कारण का पता लगाना जरूरी होता है क्योंकि यह आगे चलकर गंभीर बीमारी का रूप धारण कर सकती हैं। लगातार भूख लगने के कई कारण हो सकते हैं जैसे तनाव क्योंकि अधिक तनाव से शरीर में कोर्टिसोल नाम का हॉर्मोन बनना शुरू हो जाता है जिसके कारण इंसान को बार-बार भूख लगती है।

यह भी पढ़े – ड्रैगन फ्रूट खाने के फायदे? ड्रैगन फ्रूट कितने प्रकार के होते हैं?

ज्यादा भूख लगने के कारण

अधिक भूख लगने के कई कारण हो सकते हैं जैसे:-

पेट में कीड़ों का बनना

टेपवर्म कीड़ा शरीर में लंबे समय तक रह जाते हैं। अधिकतर यह कीड़े आंतों में होते हैं जो अपनी भूख मिटाने के लिए हमारे शरीर से आवश्यक पोषण को खाते रहते है। और बदले में शरीर को फैट और शुगर देते हैं जिसके कारण आपको अधिक भूख लगने की समस्या बढ़ जाती है।

यह भी पढ़े – गाय का घी खाने के फायदे? गाय का घी खाने से क्या फायदा होता है?

हाइपोथायरायडिज्म के कारण

थायराइड के कारण शरीर में अनावश्यक हॉर्मोन का स्तर बढ़ने लगता है यह हाइपोथायरायडिज्म हार्मोन बढ़ने के कारण आपको भूख लगने की समस्या होने लगती है।

यह भी पढ़े – नारियल पानी हमारे शरीर पर कैसे फायदा करता है?

हाइपोग्लाइसीमिया के कारण

हाइपोग्लाइसीमिया इसका मतलब है लो शुगर लेवल। बार-बार आपको भूख लगने की एक वजह हाइपोग्लाइसीमिया भी हो सकती है।

डिहाइड्रेशन के कारण

जब शरीर में पानी की काफी कमी हो जाती है उसे डिहाइड्रेशन कहते हैं। और जिसके कारण आपका मस्तिष्क भूख और प्यास में अंतर नहीं कर पाता जिसके कारण आपको बार-बार भूख लगती है।

यह भी पढ़े – सेब खाने के फायदे? सेब में कौन कौन सा विटामिन पाया जाता है?

दवाइयों के कारण

एंटीबायोटिक, एलर्जी की दवा के कई सारे दुष्प्रभाव होते हैं जिसकी वजह से आपको भूख अधिक लगती है। ऐसे कई उपाय हैं जिनके कारण अपने भूख को नियंत्रित कर सकते हैं और अपने आप को स्वस्थ भी रख सकते हैं।

सुबह का नाश्ता ना भूलें

कई लोगों को सुबह का नाश्ता करने की आदत नहीं होती । जिसके कारण शरीर में काफी कमजोरी आ जाती है और बाद में बार-बार भूख भी लगती रहती है। सुबह का नाश्ता हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी हो होता है क्योंकि यह हमारे शरीर को ऊर्जा देती हैं सुबह का नाश्ते में अगर सही मात्रा में पौष्टिक भरा आहार लिया जाए तो बार-बार भूख नहीं लगती और शरीर चुस्त और फुर्तीला भी रहता है।

यह भी पढ़े – बादाम शेक पिने के चमत्कारी फायदे?

कैलोरी युक्त भोजन

हमारे शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में कैलोरी की जरूरत होती है। अगर आप अपने भोजन में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी का सेवन करते हैं तो आपको बार-बार भूख नहीं लगती और बार-बार भूख लगने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपने शरीर की क्षमता के अनुसार कैलोरी युक्त भोजन का सेवन करें।

खाना जल्दी-जल्दी ना खाएं

कुछ लोग स्कूल, कॉलेज, ऑफिस जाने के चक्कर में जल्दी-जल्दी में खाना खाते (भूख को खत्म करने की आयुर्वेदिक औषधि) हैं और ठीक तरह से चबाते भी नहीं जिसके कारण वह खाना सही से नहीं पच पाता जिससे पेट की समस्याएं गैस की समस्या उत्पन्न होती है।

शरीर को समय पर पौष्टिक आहार भी नहीं मिल पाता ऐसे में यह बहुत जरूरी होता है कि आप हमेशा खाना आराम से चबा चबाकर खाएं जिससे आपके पाचन को कोई समस्या ना हो और खाना अच्छे से पचेगा तो शरीर को पौष्टिक आहार भी मिलेगा जिससे आपको भूख कम लगेगी।

अच्छी नींद लेना है जरूरी

7 से 8 घंटे की नींद हर व्यक्ति को लेना चाहिए जिससे आपका शरीर को ऊर्जा प्रदान हो। अच्छी व पूरी नींद लेने से मनुष्य का मस्तिष्क और पेट स्वस्थ रहता है और शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या से राहत मिल सकती है।

ज्यादा खाने की आदत

कई लोग अपनी क्षमता से ज्यादा ही भोजन का सेवन करते हैं ऐसी परिस्थिति में स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है और आपकी आदत भी बनी रहती है ज्यादा भोजन करने की। क्षमता से ज्यादा भोजन करने से वजन बढ़ता है और आप अपने भूख पर नियंत्रित नहीं कर पाते।

भूख को नियंत्रित करने के उपाय

ऐसे कई उपाय हैं जिनके कारण अपने भूख को नियंत्रित कर सकते हैं और अपने आप को स्वस्थ भी रख सकते हैं। कुछ हर्ब्स ऐसे हैं जिनको अगर आप रोजाना अपने आहार में शामिल करेंगे तो आप अपनी भूख को नियंत्रित कर सकेंगे। इन हर्ब्स में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

दालचीनी का सेवन

दालचीनी को अगर आप अपने रोजाना आहार में इस्तेमाल करेंगे तो ना केवल आपकी भूख नियंत्रित होगी बल्कि आपका ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहेगा और आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा जिससे आपको भूख कम लगेगी।

इसका सेवन करने से शरीर में मेट्रोपॉलिटन बढ़ता है यह हमारी धमनियों को भी साफ करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। आप दालचीनी का सेवन कई रूप में कर सकते हैं। आप इसे अपनी चाय, दही, ओटमील में भी मिलाकर सेवन कर सकते हैं या फिर सब्जियों में भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।

अदरक का सेवन

रोज अदरक के सेवन से शरीर का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और यह भूख लगने की इच्छा को भी नियंत्रित करता है। रोजाना सब्जी, चाय में अदरक का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।

हरी मिर्च का सेवन

बात काफी चौंकाने वाली है लेकिन हरी मिर्च का सेवन ना ही केवल भोजन को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि यह आपका पेट भी भरा महसूस करवाता है। अगर आप हरी मिर्च अधिक खाने की आदत डाल लेते हैं तो आपको बार-बार भूख लगने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है इसमें कैप्सेइसिन होता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

लहसुन का सेवन

लहसुन का सेवन बहुत ही गुणकारी होता है। यह हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और ब्लड क्लोट की समस्या को भी बढ़ने से रोकता है। साथ ही यह आपके मस्तिष्क को यह संकेत भेजता है कि पेट भरा हुआ है जिससे आपको भूख कम लगती है।

काली मिर्च का सेवन

काली मिर्च का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है काली मिर्च से बना पाउडर रोजाना सब्जी, फल, सलाद, चाय में इस्तेमाल करने से यह आपके कोलेस्ट्रोल को कम करता है आप की चर्बी को बनाता है साथ ही आपके भूख लगने की समस्या को नियंत्रित करता है।

यह भी पढ़े – मैंगो शेक हमारे शरीर के लिए कैसे फायदेमन्द है?