बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये सरल टिप्स होंगे अचूक फायदे। अंग्रेजी दवाएं तो रोग को दबाती हैं। रोग ठीक नहीं करतीं। यहां हम कुछ ऐसे छोटे-छोटे रोगों (Bimariyon se chutkara pane ke saral tips) की बात करेंगे, जिनके लिए घर आंगन, रसोई में उपलब्ध पदार्थों की सहायता से छुटकारा पाया जा सकता है। ये सभी टिप्स सरल भी हैं।
बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये सरल टिप्स

यह भी पढ़े – घरेलू उपाय से रोगों का इलाज और कुछ घरेलू देशी नुस्खे
रोगों से छुटकारा पाने के आसान टिप्स
- यदि चेहरा मुंहासों से भरता जा रहा हो तो काली मिर्च पीसें । पानी की कुछ बूंदों की मदद लें। इसे पेस्ट-सा बनाकर चेहरे पर लगाएं। यह काम रात सोने से पूर्व करें। प्रातः चेहरा धो लें।
- यदि सर्दी से कांप रहे हों तो शहद में चुटकी भर पिसी हुई राई डालें। मिलाएं। चाटें। इसे सुबह-शाम दो बार लें।
- हिचकी लगी हो तो चेहरे पर पानी के छींटे मारें हिचकी बन्द होगी।
- शरीर में जलन रह रही हो तो नीम की कोमल पत्तियां मुट्ठी भर लें। उन्हें पीसें । मट्टे की तरह मथें। इससे झाग उठेगी। इस झाग को शरीर पर मलें। बड़ी शांति मिलेगी।
- पेट का दर्द परेशान कर रहा हो तो मदार का फूल लें। इसे सेंधा नमक के साथ गोली बनाकर सेवन करें। ऊपर से ताज़ा पानी पी लें। पेट दर्द ख़त्म हो जाएगा।
- रसोई में काम करते वक्त यदि हाथ कट जाए तो इस पर तारपीन में भिगोकर पट्टी बांचें जल्दी आराम मिलेगा।
- चलते-भागते गिर जाने पर टांग पर अथवा कहीं भी चोट आ जाए। लंगड़ाने की भी नौबत हो तो सरसों के तेल में पिसी हल्दी डालें। गर्म करें। कुनकुना होने पर, इसको चोट वाले स्थान पर लेप की भांति लगाएं। अब इस पर केले का छिलका रखकर बांधें। दो-तीन दिन जरूर दोहराएं।
- दांत में दर्द रहता हो तो लौंग के तेल को लगाएं या रूई पर लौंग का तेल लगाएं और इस फाए को दर्द करते दांत पर रखें। बड़ी जल्दी आराम मिलेगा।
- कान की गन्दगी तथा खुश्की को ख़त्म करने के लिए बादाम रोगन की दो बूंदें डालें। शिकायत नहीं रहेगी।
- शरीर का कोई अंग काम करते वक्त जल जाए तो तुरन्त शहद लगा दें। शहद लगाने से दर्द भी घटेगी तथा जले अंग पर फफोले नहीं बनेंगे।
- सांस का रोग तंग कर रहा हो। दमा की शिकायत हो। ऐसी बड़ी मुश्किल में फंसे हों तो तेंदू के फल लें। इसका छिलका छाया में सुखा लें। इसे चिलम में भरकर पीएं। सांस के रोग में आराम मिलेगा।
- यदि शरीर में जलन हो तथा अन्य उपाय बेकार सिद्ध हो गए हों तो शरीफा लें। इसे रात भर बाहर रखें। ओस पड़ती रहे। प्रातः खाली पेट यह शरीफा फल खाएं। शरीर की जलन नहीं रहेगी।
इन कुछ सरल टिप्स को अपनाकर कई रोग ख़त्म किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़े – व्रत रखने के फायदे, दिमाग और शरीर के लिए फायदेमंद है व्रत
अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।