जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने की प्रक्रिया: भारत सरकार ने शुरू कर दी है। जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिससे जन्म लेने वाले बच्चों के जन्म का स्थान, जन्म लेने का समय वह दिन इस Birth Certificate में दीया होता है। बर्थ सर्टिफिकेट (Janam Praman Patra Online Banaye Ki Prakriya) बनवाना बहुत ही आवश्यक होता है क्योंकि किसी भी बच्चे का जन्म का समय दिन हुआ उसका नाम इस प्रमाण पत्र से पता चल जाता है। मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? छोटे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनाये?
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने की प्रक्रिया

जब बच्चा 3 वर्ष से ऊपर का हो जाता है तब बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराने मैं जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्कूल में दाखिला लेने के लिए सभी स्कूलों में जन्म प्रमाण पत्र अवश्य मांगा जाता है जिससे स्कूल उस बच्चे की आयु का अनुमान लगा सके। और जब बच्चा बड़ा होता है तो उसका आधार कार्ड भी बनवाना होता है और इस आधार कार्ड को बनवाने में जन्म प्रमाण पत्र एक अहम भूमिका निभाता है।
यह भी पढ़े – पीएम किसान योजना का पैसा कैसे चेक करें? जाने इसका स्टेप्स क्या है?
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन महत्वपूर्ण जानकारी
योजना का नाम | जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन |
योजना शुरू की गई | केंद्र सरकार |
योजना के राज्य | भारत के सभी राज्यों में |
आधिकारिक वेबसाइट | https://crsorgi.gov.in/ |
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज बहुत ही जरूरी होते हैं यदि बच्चा हॉस्पिटल में जन्म लेता है तो वहां से आपको बच्चे का जन्म कि संबंधित सभी जानकारी का सर्टिफिकेट प्राप्त होता है और यदि बच्चा घर में जन्म लेता है यदि आप शहर के निवासी हैं तो आपको अपने वार्ड मेंबर से एक एप्लीकेशन साइन करवानी होती है और यदि आप गांव के निवासी हैं तो आपको ग्राम पंचायत से एप्लीकेशन साइन करवानी होती है।
- बच्चे के माता व पिता का पहचान पत्र
- माता व पिता के निवास का प्रमाण पत्र
- बच्चे का नाम जन्म तिथि व स्थान का प्रमाण पत्र
- माता व पिता के शादी का प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन
जन्म प्रमाण पत्र पहले ऑफलाइन बनाए जाते थे इसमें अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था उन्हें बार-बार ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे यह सभी समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को अब ऑनलाइन शुरू कर दिया है अब आप अपने घर बैठे ही अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आसानी से बनवा सकते हैं।
- बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना है। यदि आप पहली बार जन्म प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं तो आपको अपना नया यूजर आईडी बनवाना होगा इसके लिए आपको general public sign up पर अपना रजिस्ट्रेशन करना है यदि आपने पहले से ही अपना user-id बनवाया है तो आपको लॉगइन करना है।
- अब आपके सामने एक नया फॉर्म पेज खुल जाएगा। होम पेज में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उसमें कई जानकारियां पूछी जाएंगी जैसे कि आपका नाम मेल आईडी मोबाइल नंबर आदि इन सभी जानकारियों को आपको सही से भरना है।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपका यूजर आईडी और पासवर्ड आपकी मेल आईडी पर चला जाएगा।
- अब आप अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर अपने बच्चे के जन्म का प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते हैं।
यह भी पढ़े – निवास प्रमाण पत्र क्यों है जरुरी? निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनता है?