Telegram Group (100K+) Join Now

चर्म रोग ठीक करने के उपाय, सफाई व खान-पान से चर्म रोग भगाएं

चर्म रोग ठीक करने के उपाय, सफाई व खान-पान से चर्म रोग भगाएं, त्वचा हमारे अन्दरूनी ढांचे की रक्षा करती है। यह पूरे शरीर के लिए आवरण है। हमें सुन्दरता प्रदान करती है। त्वचा जितनी कोमल, कांतिमय, गौरवर्ण होगी, उतना ही हमारे व्यक्तित्व में निखार आएगा। अतः इसका ध्यान रखें।

चर्म रोग ठीक करने के उपाय

चर्म रोग ठीक करने के उपाय

यह भी पढ़े – लीवर की देखभाल कैसे करें के 22 घरेलु नुस्खे जो आपके लीवर को रखे स्वस्थ

चर्म रोग ठीक करने के उपाय

  • शरीर के अन्दर से विजातीय विषैले तत्व पसीना, मल-मूत्र द्वारा शरीर से बाहर आते हैं। इससे शरीर का शुद्धिकरण होता है। रोग घटते हैं। या रोग नहीं होते।
  • विषयुक्त पसीना अन्दर से बाहर, त्वचा पर, रोमकूपों के माध्यम से निकलता है। यदि यह शरीर पर बना रहेगा तो बाद में पैदा होने वाला पसीना रुक जाएगा। रोमकूप बन्द हो जाएंगे और हमें अन्दर तथा बाहर, दोनों ओर से रोग होने का भय बढ़ जाएगा।
  • पसीना पोंछना, नहाना, तौलिए से बदन को पोंछना, त्वचा को रोगों से बचाता है। अतः स्वच्छता जरूरी है।
  • साबुन का कम से कम प्रयोग करें, विशेषकर कपड़े धोने वाले साबुनों का। ये त्वचा को बिगाड़ते हैं। हां आज अच्छी किस्म के साबुन जैसे डिटोलयुक्त, पीयर्ज आदि भी आने लगे हैं। इनका भी सीमित प्रयोग करें।
  • बेसन में तेल डालकर या दही में तेल डालकर अच्छी प्रकार लगाएं। ये रोमकूप खोल देंगे। दही में विद्यमान खट्टापन खूब स्वच्छता ला देता है।
  • सिर की सिकरी, खुश्की आदि भी दही के साथ नहाने से दूर होती है। दही में तेल की बूंदें भी डाल सकते हैं।
  • कब्ज बिल्कुल न होने दें। आंवला, आंवले का चूर्ण पेट को साफ रखने में मदद करते हैं। नित्य लेवें।
  • रक्त को शुद्ध नहीं रखेंगे तो भी त्वचा रोग हो जाएंगे। आंवला, त्रिफला, जीरा – नामक काली मिर्च डालकर ली छाछ, दही भी रक्त शुद्ध रखने में मदद करते हैं। त्वचा भी ठीक रहेगी।
  • चीनी तथा नमक की मात्रा उतनी ही लें, जितनी शरीर पचा सके।
  • करेले की सब्जी, करेले का रस (शहद मिलाकर) लेने से रक्त शुद्ध होता है, जिससे त्वचा पर खाज, फोड़े आदि नहीं होते।
  • अधिक मिर्च-मसाले, तले पदार्थ, ठंडे पेय, मांस आदि को लेना छोड़ दें। पूरे शरीर की रक्षा होगी विशेषकर त्वचा की लें।
  • ताजे फल, ताजी सब्जियां, सलाद, हल्का सुपाच्य भोजन दिन में 10-11 गिलास पानी अवश्य पीएं। लाभकर होगा।
  • ऋतु अनुसार वस्त्र, नहाने का पानी तथा आहार लें। त्वचा ठीक रहेगी।

यह भी पढ़े – कब्ज से है परेशान तो अपनाये कब्ज दूर करने के 17 उपाय होंगे अचूक फायदा

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Updated: July 16, 2023 — 10:22 am

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now