Telegram Group (100K+) Join Now

छाया गर्भनिरोधक गोली क्या है? प्रेग्नेंट नहीं होने के लिए कौन सी गोली खानी चाहिए?

गर्भ निरोधक गोलियों में छाया गर्भ निरोधक भी एक दवा है जो अनचाहे गर्भ से छुटकारा दिलाती है। छाया गर्भ निरोधक गोली क्या है (Chhaya Garbh Nirodhak Goli Kya Hai) आपको यहाँ पर इसके बारे में बताया गया है। यहाँ पर यह भी बताया गया है की छाया गोली कब खानी चाहिए, छाया गोली कैसे खाना चाहिए और छाया गर्भ निरोधक टेबलेट कब खानी चाहिए इसकी सही जानकारी होना जरूरी है। बिना किसी दुष्प्रभाव भारत में सबसे अच्छा गर्भ निरोधक गोलियां जाने इन सभी सवालों के जबाब।

छाया गर्भ निरोधक गोली क्या है (Chhaya Garbh Nirodhak Goli Kya Hai)

छाया-गर्भनिरोधक-गोली-क्या-है

यह भी पढ़े – गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन क्या है?

छाया गर्भ निरोधक गोली क्या है (Chhaya Garbh Nirodhak Goli Kya Hai)

जब यह गोली आप खाना शुरू करेंगे तब हाफ शुरू के 3 महीने 1 सप्ताह में आपको यह गोली 2 बार लेनी है और फिर चौथे महीने से आपको सप्ताह में एक बार लेना शुरू करना होगा।साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली – छाया गोली के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें आपके लिए। सप्ताह में एक गोली खाएं और अनचाहे गर्भधारण की चिन्ता से मुक्ति पायें।

किसको दी जा सकती है छाया।

  • नवविवाहित दम्पत्ति
  • महिला जिसका प्रसव अभी हुआ है
  • महिला जो दो बच्चों के बीच में अन्तर रखना चाहती है

छाया खाने के क्या लाभ हैं

  • सप्ताह में एक बार खानी है (शुरू करने के 3 महीने तक सप्ताह में दो बार और चौथे महीने से सप्ताह में एक बार)
  • माहवारी में खून कम निकलता है जिससे एनीमिया रोकने में मदद मिलती है
  • स्तनपान कराने वाली महिलायें भी प्रसव के तुरन्त बाद इसका प्रयोग कर सकती हैं

छाया कब शुरू कर सकते हैं

डॉक्टर की जाँच जरूरी है छाया शुरू करने से पहले

  • इसको शुरू करने से पहले डॉक्टर की जाँच जरूरी है
  • प्रसव के तुरन्त बाद
  • गर्भपात होने के तुरन्त बाद या 7 दिन के अन्दर

छाया कब तक खा सकते हैं

यह गोली महिला तब तक खा सकती है जब तक कि उन्हें बच्चा नहीं चाहती है यह उन महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छी दवा है जो जल्दी गर्भधारण नहीं करना चाहती हैं तब तक दवा को खा सकती है।

छाया गर्भ निरोधक गोली कैसे खायें

छाया के लिए समय सारिणी

यदि गोली लेने का प्रथम दिन हैप्रथम तीन माहतीन माह बाद
रविवाररविवार और बुधवार रविवार
सोमवारसोमवार और वृहस्पतिवार सोमवार
मंगलवारमंगलवार और शुक्रवार मंगलवार
बुधवारबुधवार और शनिवार बुधवार
वृहस्पतिवार वृहस्पतिवार और रविवार वृहस्पतिवार
शुक्रवारशुक्रवार और सोमवार शुक्रवार
शनिवारशनिवार और मंगलवार शनिवार

इसको पहले 3 महीने तक ऊपर दिये गये चार्ट के अनुसार, सप्ताह में दो दिन खायें और चौथे महीने से सप्ताह में एक बार। यह क्रम माहवारी की परवाह किये बिना जारी रखें।

Q1 : छाया गोली कब खानी चाहिए?

Ans : प्रसव के तुरन्त बाद, गर्भपात होने के तुरन्त बाद या 7 दिन के अन्दर।

Q2 : गर्भनिरोधक गोली का नाम क्या है?

Ans : छाया एक गर्भनिरोधक गोली है।

Q3 : बिना किसी दुष्प्रभाव भारत में सबसे अच्छा गर्भनिरोधक गोलियां?

Ans : छाया एक गर्भनिरोधक गोली है कुछ माह तक मासिक अनियमित हो सकता है जो नियमित रूप से खाते रहने से ठीक हो जाता है।

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now

Leave a Comment