Telegram Group (100K+) Join Now

दही खाने के बाद नींद क्यों आती है? दही के सेवन से नींद क्यों आती है?

क्या आप जानते है दही खाने के बाद नींद क्यों आती है, भारतीयों के भोजन का एक अहम हिस्सा दही होता है कई लोग इसे बड़े ही चाव से खाते हैं और इसके बिना भोजन को पूर्ण भी नहीं माना जाता। दही शरीर में ठंडक पैदा करता है और यही कारण है कि गर्म इलाकों में या फिर गर्मी के मौसम में लोग दही का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं।

दही खाने के बाद नींद क्यों आती है (Dahi Khane Ke Bad Neend Kyu Aati Hai)

दही-खाने-के-बाद-नींद-क्यों-आती-है

भारत के ऐसे कई राज्य हैं जहां पर दही विभिन्न रूप में खाया और खिलाया जाता है। दही में उपस्थित अच्छे बैक्टीरिया या उपयोगी बैक्टीरिया प्रचुर मात्रा में होते हैं जो हमारे शरीर के पाचन तंत्र को काफी मजबूत बनाता है।

साथ ही दही में कैल्शियम, सोडियम और पोटैशियम भी होता है। कैल्शियम हमारे दांतो और हड्डियों के लिए काफी लाभदायक होता है सोडियम और पोटेशियम हमारे शरीर में जल के संतुलन बनाए रखता है साथ ही तंत्रिका तंत्र यानी कि नर्वस सिस्टम को मजबूत करता है।

दही के सेवन के बाद नींद आने का कारण

अगर आप दही खाना पसंद करते हैं या लस्सी पीना पसंद करते हैं तो आप यह जानते होंगे कि इनके सेवन के बाद आपको नींद सी महसूस होती है। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि अगर आप पीते हैं या फिर दही का सेवन करते हैं।

तो इनमें मौजूद कैसीन नामक पदार्थ आपकी शरीर में प्रवेश कर लेता है। हमारे शरीर में टिशूज जो ब्रेक हो जाते हैं यह कैसीन नामक पदार्थ जो दही के सेवन से हमारी शरीर में प्रवेश करता है उन ब्रेक टिशूज को रिपेयर करता है।

जिनके रिपेयर होने के बाद हमारा शरीर हल्का महसूस करता है और हमारा दिमाग भी हल्का फील करने लगता है और जब हमारा दिमाग रिलैक्स होता है तो हमें नींद आने लगती है।

दही खाने का सही समय क्या है

दही हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन अगर हम इसे गलत समय पर खाएं तो इसका प्रभाव हमारे शरीर के लिए हानिकारक बन जाता है।गर्मी आते ही अक्सर लोग अपने भोजन में दही खाना पसंद करते हैं और इसकी आदत भी बना लेते हैं।

लेकिन हम आपको यह बता दें कि अगर आप दही का सेवन सही समय पर करेंगे तो यह कभी हानिकारक नहीं होगा। हमको दही हमेशा दिन में ही खाना चाहिए आयुर्वेद में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति दही का सेवन रात में करता है।

तो यह शरीर के लिए काफी हानिकारक साबित हुआ है। इसके पीछे की वजह यह बताई गई है कि रात में दही खाने वाले व्यक्ति को कब की प्रॉब्लम हो सकती है साथ ही पेट से जुड़ी कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। कई विशेषज्ञों ने यह भी बताया है कि रात में दही खाने से फूड प्वाइजनिंग की भी शिकायत हो सकती है।

यह भी पढ़े –

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now