श्वास रोग का घरेलू उपाय, भयंकर न होने दें श्वास रोग को नहीं तो हो सकता है काफी नुकसान। श्वास रोग (dama ka gharelu ilaj) में आदमी पूरी तरह असहज होकर जीवन काटता है। जब यह हो जाता है तो जाने का नाम नहीं लेता। मनुष्य को पूरी तरह बेकार कर देता है। इसका समय पर तथा नियमित उपचार जरूरी है, अन्यथा यह भयंकर भी हो सकता है।
श्वास रोग का घरेलू उपाय

यह भी पढ़े – कब्ज दूर करने के रामबाण इलाज | Home Remedies For Constipation in Hindi
श्वास रोग का घरेलू उपाय
- सोंठ श्वास रोग में बहुत उपकारी है। सोंठ का काढ़ा बना लें इसमें मीठे के लिए शहद डालें। रोगी को पिलाएं। बड़ा लाभ होगा।
- श्वास उखड़ जाए तो लहसुन का रस निकालें। इसे आंच पर जरा गुनगुना करें। रोगी को पिलाएं। काफी फायदा होगा।
- श्वास रोग से राहत पाने के लिए पान में छहारी और सोंठ रखकर चूसें। बहुत ठीक रहता है।
- यदि कोई श्वास रोग से पीड़ित चल रहा हो तो वह एक तोला गुड़ तथा एक ही तोला सरसों का तेल लेकर अच्छी प्रकार मिला ले। उसे गुड़ को पहले कूट लेना है। तभी सरसों के तेल में एकसार हो पाएगा। प्रातः खाली पेट रोगी इसे खा ले। यदि बिना नागा 30 दिनों तक इसे खाएं तो रोग नहीं रहेगा।
- खांसी हो, दमा हो, श्वास ठीक न चलता हो तो पेठे की जड़ लें। इसे कूटकर चूर्ण बनाएं। यह चूर्ण एक छोटा चम्मच की मात्रा में शाम को खाएं। बहुत आराम पाएंगे। सुबह तथा
- श्वास रोग ठीक हो जाए। इसके लिए एक सरल उपाय। पीपल के सूखे फल लें। इन्हें कूट-पीसकर चूर्ण बनाएं। इस चूर्ण का एक-एक चम्मच प्रातः व सायं खाएं। दो सप्ताह में ही आराम मिल जाएगा।
- इस रोग का रोगी यदि छाती पर तारपीन के तेल की मालिश करे तो उसे काफी आराम मिलेगा। मगर यह सर्दी में ही सम्भव है
- जिसे श्वास रोग काफी रहता हो तो वह हींग दो रत्ती तथा कपूर भी 2 रत्ती मिलाकर गोलियां बनाए। हर अढ़ाई घंटों बाद एक-एक गोली खाता रहे। इससे वेग भी कम होगा। रोग ठीक होगा।
- श्वास रोग से छुटकारा पाने के लिए ईसबगोल की भूसी प्रातः तथा सायं, लगातार 42 दिनों तक खाते रहने से रोग नहीं रहता।
- यदि जंगली आंवलों का प्रबन्ध हो सके तो इसका हर बार ताज़ा रस निकालें। इस रस के साथ सनाए लेने से यह रोग काफी कम हो जाता है।
- बहेड़ा की छाल का टुकड़ा चूसने वाले का श्वास ठीक चलने लगता है। वह स्वाभाविक रूप से सांस लेने लग पड़ता है।
- यदि आप पान खाते हों तो पान में जावित्री रखकर पान चबाएं। 8-10 दिनों में काफी आराम पा लेंगे 1 ये तो बहुत से घरेलू उपचार हैं। मगर जो भी आपको पसंद आएं, उन्हें अपनाकर श्वास रोग से छुटकारा पाएं।
यह भी पढ़े – मुंह के छालों को ठीक करने का देसी इलाज | Home Remedies For Mouth Ulcers
अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।