Telegram Group (100K+) Join Now

दांत और मसूड़ों की सुरक्षा के उपाय क्या है जाने पूरी जानकारी

दांत और मसूड़ों की सुरक्षा के उपाय क्या है जाने पूरी जानकारी, दांत केवल सौन्दर्य बढ़ाने, दिखाने या फिर किसी को चिढ़ाने मात्र के लिए नहीं होते। ये केवल चेहरे की ‘शेप’ को ही नहीं संभालते, बल्कि पाचन प्रक्रिया इन्हीं पर निर्भर रहती है। दांत और मसूड़े ठीक होंगे तो चबाना व पचाना सरल हो जाएगा।

दांत और मसूड़ों की सुरक्षा के उपाय

दांत और मसूड़ों की सुरक्षा के उपाय

यह भी पढ़े – कैंसर रोग से बचाव के ये है 11 उपाय तथा उसका इलाज

दांत और मसूड़ों की सुरक्षा के उपाय

  • यदि खूब चबाया हुआ भोजन पेट में नहीं उतरेगा तो आंतों पर अधिक भार पड़ेगा। भोजन में लार कम आने से यह पचता नहीं।
  • कच्चा पनीर चबाने से दांतों में फंसे अनाज व मीठे को निकालना आसान हो जाता है। पनीर भी न फंसा रहे, इसलिए अच्छी तरह कुल्ला करें।
  • आंवले के छोटे टुकड़े मुंह में रखें, चूसें। फिर कुल्ला करें। इस प्रकार दांत, मसूड़े मज़बूत होंगे तथा विटामिन ‘सी’ की कमी पूरी होगी।
  • नींबू का प्रयोग करने के बाद छिलके को दांतों व मसूड़ों पर मलें।
  • पुदीना लाभकर रहता है। इसका रस तथा चटनी भी पायरिया ठीक करते हैं।
  • दही से खनिज तथा विटामिन की कमी पूरी होती है। जरूर खाएं।
  • फिटकरी के पानी से कुल्ला करना बहुत अच्छा रहता है। रात को जरूर करें।
  • खाद्य पदार्थ दांतों व मसूड़ों में न रहें, इसलिए दांत सदा साफ रखें।
  • लौंग का तेल केवल दर्द करते दांत पर लगाएं। बाकी पर न लगने दें।
  • शलगम को कच्चा खाना, मूली तथा उसके पत्ते चबाना भी बहुत अच्छा है।
  • कच्चा प्याज खाने से दांतों को मजबूती मिलती है।
  • दांतों व मसूड़ों की कीटाणुओं से रक्षा करने के लिए चेरी खाएं।
  • नीम के पेड़ की ‘दातुन’ मिल सके तो दांत व मसूड़े खूब मज़बूत होंगे। भोजन अच्छी प्रकार चवा पाएंगे। पाचन क्रिया तेज होगी।
  • दांतों को पूरी तरह निरोग रखने के लिए क्लोरीन सल्फर और सोडियम जरूरी हैं। ये हमें अमरूद से प्राप्त होते हैं। जरूर सेवन करें।
  • जब भी अमरूद खाएं बीज सहित खाएं तथा फल पका हो । फिटकरी पिसी व नमक पिसा मिलाकर कभी-कभी दांत साफ करें।
  • सेव में मौजूद हल्की-सी खटास दांतों तथा मसूड़ों के लिए अच्छी है। सेब खाएं। पका हुआ लें बिना छीले खाएं खूब चबा-चबाकर खाएं।
  • शलगम का रस, पत्तों सहित निकालें और पी लें गुणकारी है।
  • बबूल की दातुन, कीकर की दातुन, अमरूद के पत्ते चबाएं।
  • सलाद, फल, सब्जियां, हरे पत्ते, बीन्स, जब-जब मौका मिले, खूब चबा-चबाकर खाएं। दांत व मसूड़े मजबूत होते जाएंगे।
  • ध्यान रहे कि हमारे आहार में विटामिन सी, ए, डी तथा फासफोरस उचित मात्रा में रहे। कमी न आने दें। दांत मजबूत रहेंगे।

मसूड़ों तथा दांतों की अच्छी देखभाल करने से हमारी पाचन प्रक्रिया अच्छी बनी रहती है। स्वास्थ्य भी सुधरा रहता है।

यह भी पढ़े – खून की कमी दूर करने के उपाय, रक्त की कमी तथा उसके सरल उपचार

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now