Telegram Group (100K+) Join Now

दांतों की चमक और मजबूती बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

दांतों की चमक और मजबूती बढ़ाने के घरेलू नुस्खे जिससे दांत बने रहे चमकदार। जिसके दांत मजबूत हैं वह बादाम, अखरोट और गन्ने का भरपूर आनन्द ले सकता है। जिसके दांत मोतियों से चमकदार हैं वह सामने वाले को प्रभावित कर अपने व्यक्तित्व की छाप बिठा सकता है। तो आइए जानें दांतों की चमक-दमक बढ़ाने व मजबूती पाने के तरीके।

दांतों की चमक और मजबूती बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

दांतों की चमक और मजबूती बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

यह भी पढ़े – सदा स्वस्थ रहने के आसान उपाय, स्वस्थ रहने के कुछ मन्त्र

दांतों को चमकदार बनाने के घरेलू उपाय

  • गर्म और ठंडा साथ-साथ, या एक के तुरन्त बाद दूसरा कभी न लें।
  • कुछ लोग हर समय पिन आदि से दांत कुरेदते रहते हैं, ऐसा न करें।
  • रात सोने से पूर्व दांतों में ब्रश अवश्य करें। हर मुख्य भोजन के बाद दांत साफ करना अनिवार्य बनाएं।
  • मसूड़ों का बचाव करते हुए ब्रश करें। दातुन प्राप्त कर सकें तो नीम, कीकर, तिरमिरा आदि के बढ़िया रहते हैं।
  • मंजन भी करना ज़रूरी है ताकि आपकी उंगली से मसूड़ों की भली प्रकार मालिश हो सके। पायरिया होने का भय ख़त्म होगा।
  • अपने दांतों की मजबूती का ध्यान रखकर ही किसी कठोर पदार्थ को तोड़ें। ऐसा न हो कि दांत हिल ही जाएं।
  • भले ही आप दांतों का पूरा ख्याल रख रहे हों, समय-समय पर इन्हें दन्त चिकित्सक को अवश्य दिखाएं। वर्ष में एक बार तो ज़रूर
  • आप जब भी कोई खाद्य पदार्थ खाएं, उसे खूब चबा-चबाकर खाएं। इससे दांतों को मज़बूती मिलेगी तथा भोजन पचाना सुगम हो जाएगा।
  • जो लोग तम्बाकू, पान, पान मसाला, चाय, काफी, कभी गर्म तो कभी ठंडा, सुपारी आदि हर समय खाते रहते हैं वे दांत खराब कर लेते हैं।
  • दांतों की थोड़ी भी तकलीफ हो, सचेत हो जाएं। लापरवाही न करें।
  • दांतों की सुन्दरता बढ़ाने के लिए, इनमें चमक-दमक लाने के लिए सरसों का तेल, नमक तथा नींबू के रस को मिलाकर इनकी मालिश करें। दांत तथा मसूड़े, दोनों खूब मज़बूत हो जाएंगे।
  • जो पान तथा तम्बाकू खाए बिना नहीं रह सकते, उन्हें दिन में एक बार तो यह सरसों का तेल, नमक तथा नींबू वाला उपाय करना ही चाहिए।
  • छिलके समेत सेव को चबा-चबाकर खाने से दांतों की सुरक्षा, लार अधिक निर्मित होना तथा मज़बूती मिलती है। सेब की खटास दांतों की रक्षा करती है। सेब को तरल बनाकर ही गले से नीचे जाने दें। पहले नहीं।
  • दांतों की कीटाणुओं से रक्षा के लिए चेरी फल खाना अति उत्तम है।
  • पुदीने का रस, सत्तू या तेल भी दांतों के लिए कवच का काम करता है।
  • आंवला खाएं। आंवला चवाएं। आंवले के रस से कुल्ला करें। मज़बूती मिलेगी।
  • अमरूद का सेवन करते रहने से सोडियम, सल्फर तथा क्लोरीन तीनों प्राप्त हो जाते हैं, जो दांतों की रक्षा करते हैं। बीज भी चबाने हैं अमरूद के।
  • जब भी कुछ खाद्य पदार्थ खाएं या चाय आदि पीएं, थोड़ा गैप डाल कर दांतों को अच्छी प्रकार साफ़ करें। कुल्ला ठीक से करें। इससे दांतों पर चिपटी खाद्य वस्तुएं तथा मिठास उतर जाएगी। दांतों का क्षय होना बच जाएगा।

यदि हम इनमें से कुछ उपाय, जो अधिक सरल लगें, अपनाएं तो हमारे दांत, मसूड़े मजबूत व दांत मोतियों से चमकने लगेंगे।

यह भी पढ़े – आंखों की सुरक्षा के घरेलू उपाय, आंखों की देखभाल के 15 घरेलू उपाय

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now