इलेक्ट्रिक कार का भविष्य कैसा होगा ? क्या आप भी खरीदने जा रहे है।

भारत में इलेक्ट्रिक कार का भविष्य कैसा होगा यह तो आने वाला भविष्य ही बताएगा। परंतु इलेक्ट्रिक कार बनाने की ओर सारी कंपनियों ने अपना रुख अपना लिया है। इसमें महिंद्रा, टाटा, टेस्ला आदि इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली बड़ी-बड़ी कंपनियां है।

इलेक्ट्रिक कार का भविष्य (Electric Car Ka Bhavishya)

electric-car-ka-bhavishya

यह देखते हुए और कंपनियों ने भी इलेक्ट्रिक कार बनाने का काम शुरू कर दिया है। इलेक्ट्रिक कार को हम ग्रीन कार भी कहते हैं। ग्रीन कार कहने का तात्पर्य यह है की इस कार से प्रदूषण नहीं होता इसलिए इनको ग्रीन कार भी कहा जाता है। भारत में आगे का भविष्य ग्रीन कार का ही होगा।

यह हम नहीं भारत सरकार कह रही है। 2047 तक भारत में 100% इलेक्ट्रिक कारों का बाजार हो जाएगा। और होना भी सही है क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जाने से आम जनता की जेब ढीली होती जा रही है। उनके खर्च को बचाने के लिए कंपनी इलेक्ट्रिक कार का निर्माण कर रही है।

जिससे उसके ग्राहकों को अपनी गाड़ी पर कम पैसे खर्च करने होंगे और उसको कुछ बचत होने लगेगी। भारत में इलेक्ट्रिक कार की मिनिमम कीमत 8.5 लाख से शुरू होकर 1 करोड़ तक हो सकती है। रोजाना बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम से आम जनता परेशान है। इलेक्ट्रिक कार लेने के बाद आम जनता को ₹1 प्रति किलोमीटर का खर्च आएगा जो की बहुत ही कम है।

और जो पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियां है उनसे 70% का खर्च कम हो जाएगा। और इसके रखरखाव में भी उसको ज्यादा खर्च नहीं करना होगा। इलेक्ट्रिक कारों को चलाने के लिए बैटरी का यूज किया जाता है। और जो भी कंपनी इस गाड़ी को बनाती है। तो वह 5 से 7 साल की वारंटी देती है। और 5 से 7 साल की अवधि के बाद उनको बदलवा ना होगा।

इन गाड़ियों के आ जाने से हमारा वातावरण भी कम प्रदूषित होगा। कार्बन डाइऑक्साइड गैस की कमी होने लगेगी तो हमारा वातावरण स्वच्छ होने लगेगा। इन कारणों से लगभग 30% वायु प्रदूषण कम हो जाएगा और पेट्रोल डीजल की खपत में कमी आने लगेगी। आपको इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए सरकार आप को GST में भी फायदा देगी आइए समझाते हैं कि आप को जीएसटी में फायदा कैसे होगा।

  • अभी आपको कार खरीदने में सरकार को 12% GST देना होता है। परंतु जब आप इलेक्ट्रिक कार खरीदेंगे तब आपको सिर्फ 5% GST देना होगा।
  • 10 लाख रुपए मैं आपके एक कार खरीदते हैं। उस पर 12% GST के हिसाब से 1.2 लाख रुपए का टैक्स आपको सरकार को देना होता है। और वही आपको अब 5% का टैक्स देना होगा। तो आपको इस हिसाब से ₹50000 देने होंगे और आपकी सेविंग ₹70000 होगी।
  • आपको बैंक की तरफ से भी आसानी लोन मिल जाएगा बैंक आपको 90% तक लोन प्रोवाइड कर देंगे।

यह भी पढ़े –

Leave a Comment