आज के समय में हम सभी ई-मेल का यूज़ तो जरूर करते हैं। परंतु क्या आपको पता है। कि Email और Gmail में क्या अंतर है, (Email or Gmail Me Kya Antar Hai)। ई-मेल हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है। जिसके जरिए हम एक दूसरे से बातचीत आसानी से कर सकते हैं। यह एक इंटरनेट से चलने वाली सेवा है।
Email और Gmail में क्या अंतर है

जिसका हम प्रयोग करते हैं। इनके बीच का अंतर जानने से पहले हमें यह जानना जरूरी है। कि ईमेल क्या होता है और जीमेल क्या होता है। यदि हम इन दोनों के बारे में अच्छे से जान लेंगे तो हमें यह आसानी से पता चल जाएगा कि इन दोनों में क्या अंतर है। और फिर हमारे दिमाग में कोई भी कंफ्यूजन नहीं रह जाएगा तो हम आपको इस पोस्ट में आगे बताने वाले हैं।
ईमेल क्या होता है
ईमेल का पूरा नाम इलेक्ट्रॉनिक मेल होता है। ईमेल के द्वारा आप संदेश या फाइलें कंप्यूटर नेटवर्क के जरिए कहीं भी भेज सकते हैं। यह इंटरनेट की एक प्राथमिक व मूल सेवा है।
जिसके द्वारा वैज्ञानिक और शोधकर्ता दूर रहकर आपस में सरकारी योजनाओं में शामिल लोगों को आपसी संपर्क करने में आसानी होती है। आज ईमेल बेहद लोकप्रिय हो रहा है। यह प्रार्थना प्रणाली के रूप में जिसके द्वारा व्यक्तिगत और व्यापारिक सूचना का आदान प्रदान आसानी से हो सकता है।
यदि ईमेल प्रोग्राम ( Outlook, Hotmail, Yahoo, Gmail, Zoho Mail ) का इस्तेमाल किया जाए तो आप मैसेज को क्रिएट भेज या प्राप्त कर सकते हैं। फॉरवर्ड स्टोर प्रिंट और डिलीट भी कर सकते हैं। यह संदेश या मैसेज साधारण टेक्स्ट हो सकता है।
या वर्ड प्रोसेसिंग डॉक्यूमेंट का अटैचमेंट भी हो सकता है। साथ में ग्राफिक्स मैसेज भी भेजे जा सकते हैं। या चाहे दो ऑडियो वीडियो क्लिप्स भी भेज सकते हैं।
जीमेल क्या होता है
Gmail का पूरा नाम गूगल मेल (Google Mail) है। गूगल ने ही जीमेल को बनाया है यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है। जिसको हम अपने ब्राउज़र में और हम अपने मोबाइल में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर कर आसानी से यूज कर सकते हैं। जीमेल पर शेयर किया गया कोई भी डॉक्यूमेंट पूरी तरह सेफ और सिक्योर होता है।
जीमेल एक ऐसा सॉफ्टवेयर है। जिसके जरिए हम आपस में एक दूसरे को ईमेल आसानी से कर सकते हैं। और बहुत से ऐसे सॉफ्टवेयर हैं। जो आपको ईमेल भेजने की सर्विस देते हैं। जैसे कि Outlook, Hotmail, Yahoo Mail, Gmail, Zoho Mail इत्यादि।
ईमेल और जीमेल में क्या अंतर है?
Sn. No. | Gmail | |
1. | यह इलेक्ट्रॉनिक मेल होता है। | यह गूगल मेल (Google Mail) है। |
2. | ईमेल एक प्रकार की सर्विस है। जिसका इस्तेमाल हम लोग करते हैं। | जीमेल एक सॉफ्टवेयर है। जिसके जरिए हम ईमेल कर सकते हैं। |
3. | ईमेल ना ही कोई ऐप है। और ना ही वेबसाइट है। | जीमेल गूगल के द्वारा बनाया गया हुआ एक ऐप / वेबसाइट है। |
4. | ईमेल एक सर्विस है। जिसके द्वारा हम टेक्स्ट ग्राफिक्स इमेज और वीडियो प्राप्त कर सकते हैं। | जीमेल एक सॉफ्टवेयर है। जो की हमें टेक्स्ट ग्राफिक्स इमेज और वीडियो भेजने की सुविधा प्रदान करता है। |
5. | ईमेल मैसेज भेजने के लिए या कम्युनिकेशन करने के लिए हमें इंटरनेट की जरूरत पड़ती है। | जीमेल हमें कई सारी सुविधाएं प्रदान करता है। जैसे कि फिल्टर सर्च ई-मेल रिमाइंडर वायरस प्रोटक्शन स्पैम फिल्टर इत्यादि। |
6. | ईमेल श्रिंक होने का समय प्रतिदिन 4 घंटे मैं होता है। | जीमेल श्रिंक होने का समय प्रतिदिन 1 घंटे मैं होता है। |
यह भी पढ़े–