आंखों की सुरक्षा के घरेलू उपाय, आंखों की देखभाल के 15 घरेलू उपाय से आंखों को बनाये रखे स्वस्थ पड़े पूरी जानकारी। आंखों (Eye Care Tips in Hindi) की ज्योति ठीक बनी रहे तथा ये रोगों से बची रहें, इसके लिए हमें काफी सावधानी की आवश्यकता रहती है। यह इसलिए भी, क्योंकि आंखें बहुत नाजुक होती हैं। इनकी कोमलता थोड़ा-सा भी बाहरी प्रहार सहन नहीं कर सकती।
आंखों की सुरक्षा के घरेलू उपाय

यह भी पढ़े – दांत और मसूड़ों की सुरक्षा के उपाय क्या है जाने पूरी जानकारी
आंखों की देखभाल के 15 घरेलू उपाय
- विटामिन ‘ए’ आंखों का रक्षक मानें। प्रचुर मात्रा में विटामिन ‘ए’ का सेवन अन्धेपन से बचाता है। नज़रें ठीक रखता है।
- गाजर का सेवन, कच्ची रस निकालकर अथवा मुरब्बा के तौर पर अवश्य करते रहें। जब न मिले तो मुरब्बा लेकर आवश्यकता पूरी करें।
- गाजर को उसी की भाप पर पकाकर खाना भी बहुत उत्तम रहता है।
- पालक भी तो विटामिन ‘ए’ का भण्डार है। जैसे संभव हो, वैसे खाएं।
- मछली का तेल भी विटामिन ‘ए’ युक्त है। इसके कैप्सूल ले सकते हैं।
- दही, सफेद जीरा डालकर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
- त्रिफ़ले का चूर्ण लें। एक बड़ा चम्मच रात के समय भिगोएं। प्रातः मथकर छान लें (1) बची लुगदी की सब्जी खाएं। थोड़ी कसैली तो होगी, मगर है बड़ी लाभकर, (2) छाने हुए पानी को छोटी-छोटी शीशे की प्यालियों में आधा-आधा भरें। इनमें खुली आंखें डालें। कुछ देर यह अभ्यास करें। आंखों की ज्योति बढ़ती रहेगी, (3) यदि कुछ पानी बच जाए तो उसे पी लें। आंखों के लिए यह त्रिफला बहुत उत्तम है।
- जब भी कभी यात्रा से या बाज़ार से घर आएं तो आंखों पर ताज़ा पानी के छींटे डालने की आदत बना लें। विशेषकर गर्मी के मौसम में धूल आदि निकल जाएगी। आंखों की रोशनी बढ़ती जाएगी।
- सीताफल या घीया कद्दू की सब्ज़ी खाते रहें। पूरे परिवार के लिए यह उत्तम सब्ज़ी है। वैसे भी इसमें “कैरोटेनॉयड” तत्व होता है जो आंखों की रक्षा करने में सक्षम है। सस्ती सब्ज़ी, लाभ बहुत।
- आंखों को स्वस्थ, चमकीला तथा निरोग रखने के लिए गुलाब जल को दो आई कप में डालें। एक-एक करके दोनों आंखों को इस गुलाब जल में झपकें। बहुत फायदा होगा।
- गुलाब जल, शहद तथा प्याज का रस, तीनों को मिलाकर, दो-दो बूंद आंखों में डालें, आंखों की सारी गंदगी बाहर आ जाएगी।
- आंखों को स्वस्थ, सुन्दर बनाए रखने के लिए तथा नज़र को तेज करने के लिए आम का रस, आम और साथ में दूध सेवन करें। लाभ उठाएं।
- थकावट है। आंखों की थकावट भी। आंखें बन्द करें। उन पर दोनों हथेलियां रखें। थोड़ी देर में हाथ उठा लें। ऐसा तीन बार करें। फ्रेश हो जाएंगे।
- विटामिन सी की उपयुक्त मात्रा लेने से मोतिया रोग भी रुक जाता है।
- 400 मि.ग्रा. विटामिन सी तथा 350 मि.ग्रा. विटामिन ई लेने की सलाह है। मगर इसके लिए आंखों के डॉक्टर से अवश्य पूछ लें।
यदि इन कुछ बातों का ध्यान रखें तो आंखें स्वस्थ रहेंगी और दुनिया भी अच्छी लगने लगेगी।
यह भी पढ़े – स्वस्थ रहने के 22 घरेलु टिप्स, स्वस्थ रहने के अपनाये ये 22 नियम
अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।