Telegram Group (100K+) Join Now

GoAir का नाम बदलकर Go First हो गया, अब हवाई सफर हो जायेगा और सस्ता।

GoAir का नाम बदलकर Go First हो गया है। देश की मानी जानी एयरलाइंस GoAir ने अपना ब्रांड नेम चेंज करके Go First कर दिया है। GoAir भारत में लगभग 15 साल से यात्रियों की सेवा कर रही है। देश के माने जाने वाडिया ग्रुप ने यह निर्णय आज लिया है। कोरोना महामारी की वजह से हमारे देश में एविएशन सेक्टर में काफी नुकसान हुआ है। जिस वजह से इस सेक्टर का मॉडल चेंज करके लो कॉस्ट बिजनेस मॉडल कर दिया गया है। जिससे कि यात्रियों को कम खर्च में यात्रा कराई जा सके और इस मॉडल के अनुसार लो इनकम के लोगों को भी फोकस किया जा सकता है।

GoAir का नाम बदलकर Go First हो गया

GoAir-ka-name-badal-kar-Go-First-kar-diya

GoAir को बदलकर गो फर्स्ट क्यों किया गया। इसकी जानकारी Twitter पर दी गई।

आपको बता दें की गो एयर ULCC (Ultra Low Cost Carrier) पर आधारित है। जिसकी वजह से यह निर्णय लेना पड़ा। 13 मई को एयरलाइंस ने यह बताया कि GoAir अब अपने आपको रीब्रांड करके GoFirst हो गई है। GoAir ने एयरलाइंस में कदम 2005 में रखा था। तब उसके पास सिर्फ 50 से अधिक विमान थे और आज उसका आकार बढ़कर 5 गुना हो चुका है।

GoAir का नाम बदलकर GoFirst रखने का क्या कारण है?

मार्च 2020 आते-आते कंपनी के ऊपर 1780 करोड़ रुपए का कर्ज हो चुका है। इस कर्ज के बोझ को उतारने के लिए कंपनी ने एक बहुत बड़ी प्लानिंग की है। वह अब अपना IPO लॉन्च कर रही है। यह IPO सितंबर 2021 तक आ जाएगा और पब्लिक अपना इस IPO पर इन्वेस्ट कर सकती है। आपको बता दें कि GoAir पब्लिक इश्यू के जरिए अब प्राइवेट मार्केट से फंड उठाने की तैयारी कर रही है।

एक रिपोर्ट में बताया है की GoAir 2500 करोड़ रुपए इकट्ठा करने के लिए सितंबर 2021 तक अपना IPO मार्केट में उतार देगी। एयरलाइंस इस IPO से जितना भी फंड जुटायेगी। पहले तो वह अपना कर्ज अदा करेगी और इसके बाद अपनी कंपनी को भी आगे बढ़ाएगी और उसका रूप भी बड़ा कर देगी।

Updated: June 8, 2023 — 5:09 pm

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *