Telegram Group (100K+) Join Now

गुड़ के फायदे क्या है? गुड़ में कौन-कौन से पोषक तत्व पाये जाते?

गुड़ को अंग्रेजी में जैगरी Jaggery कहा जाता है। गुड़ के फायदे क्या है (Gud Ke Fayde Kya Hai) जानकर रह जायेंगे हैरान। गुड़ खाने के फायदे (Gud Khane Ke Fayde) क्या-क्या है। गन्ने के रस को पकाकर गुड़ को बनाया जाता है। शहरों में मशीनों के उपयोग से गुड़ को बनाया जाता है। गुड हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है गुड में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को शक्ति प्रदान करता है।

गुड़ के फायदे क्या है

गुड़ के फायदे क्या है
Gud Ke Fayde Kya Hai

लेकिन इसका स्वाद उन गुड़ के जैसा नहीं होता जो पारंपरिक तरीके से बड़ी लोहे की कढ़ाई में रस को पकाकर बनाया जाता है। गुड़ खाने में मीठा होता है लेकिन इसके सेवन से डायबिटीज की समस्या नहीं उत्पन्न होती।

यह भी पढ़े – भिंडी खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 2 चीजें वरना खराब हो सकता है स्वस्थ?

गुड़ में पाया जाने वाले पोषक तत्व

गुड़ में पाये जाने वाले तत्वगुड़ में पाये जाने वाले तत्वों की मात्रा
कैलोरी383
प्रोटीन0.4 Gm
फैट0.1 Gm
पोटैशियम1050 Ml
आरडीआई30%
सुरक्रोस65-85 Gm
गुड़ के फायदे क्या है (Gud Ke Fayde Kya Hai)

गन्ने के रस से बनी चीनी और गुड़ दोनों में ही काफी ज्यादा अंतर होता है। चीनी का सेवन जितना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है उससे कई ज्यादा गुड़ का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। गुड़ के सेवन से ना केवल शरीर बल्कि त्वचा भी अच्छी बनी रहती है।

इसके कुछ ऐसे गुण और इसे खाने के फायदे के बारे में बताएंगे इसके साथ ही इसमें यह भी बताएंगे कि इसका सेवन किस प्रकार करना उचित है और गुड़ के कुछ हानिकारक प्रभाव भी बताएंगे।

गुड़ में मौजूद लाभकारी गुण

  • इसके सेवन से शरीर में रक्त / खून बढ़ता है।
  • गुड की तासीर गर्म होती है इसलिए ठंड के मौसम में इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है।
  • गुड़ के सेवन से शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन मल मूत्र द्वारा बाहर निकल जाते हैं।
  • गुड़ के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • यदि गुड़ का सेवन पानी में मिलाकर किया जाए तो यह ठंडी तासीर की हो जाती है।
  • गुड़ भूख को बढ़ाने में भी मददगार होता है।
  • गुड़ के सेवन से याददाश्त तेज बनती है।
  • यदि रोजाना रात में गुड़ का सेवन दूध के साथ किया जाए तो कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
  • रोजाना भोजन करने के बाद थोड़ा गुड़ का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है।
  • यदि महिला नियमित रूप से गुड़ का सेवन करती हैं तो लंबे समय से चली आ रही अनियमित महावारी मैं आराम मिलता है।

गुड़ खाने के फायदे/गुड़ के उपयोग

1. पेट के लिए है फायदेमंद

यदि रोजाना भोजन करने के बाद गुड़ का सेवन किया जाए तो इससे भोजन का हाजमा अच्छी तरह होता है जिससे गैस एसिडिटी अपच और कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

2. सर्दी खांसी का घरेलू इलाज

कई बार ठंड के मौसम में लोगों को सर्दी खांसी कि अधिक समस्या होती है या फिर ठंड लग जाने से भी बुखार और सर्दी खासी की समस्या अधिक बढ़ जाती है। क्योंकि गुड़ गर्म तासीर की होती है इसलिए ठंड के मौसम में गुड़ की चाय बनाकर पीने से या काढ़ा बनाकर पीने से काफी आराम मिलता है। इससे कफ जल्दी साफ हो जाता है।

3. शरीर का दर्द दूर कर ऊर्जा प्रदान करती है

अगर आपको हर समय थकान महसूस होती है और किसी काम में मन नहीं लगता तो गुड़ इसका सबसे अच्छा उपाय है। रोजाना दूध में गुड़ को मिलाकर लेने से शरीर की थकान दूर होती है और फुर्ती आती है। गुड़ को घी में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।

4. मासिक धर्म के समस्या से छुटकारा दिलाता है

यदि किसी महिला का मासिक धर्म गड़बड़ है और नियमित रूप से हर महीने नहीं रह पाता तो ऐसी परिस्थिति में गुड़ एक अच्छा उपाय है। रोजाना गुड़ के सेवन से महिलाओं का अनियमित मासिक धर्म बराबर से आने लगता है और इससे खून भी साफ होता है।

5. खून को साफ रखता है

गुड़ के सेवन से शरीर में मैं तो पोलूशन का लेवल बना रहता है और इससे खून भी साफ रहता है जिससे गले और फेफड़ों का इन्फेक्शन कम हो जाता है और खून साफ होने से चेहरे पर कील मुंहासे भी खत्म हो जाते हैं इसके साथ ही त्वचा चमकदार बनती है। माइग्रेन की समस्या में भी गुड़ का सेवन काफी लाभदायक माना गया है।

6. खांसी को दूर करता है

अगर आपको अक्सर गले में खराश या खांसी की शिकायत रहती है तो गुड़ को अदरक का रस और थोड़ा सा जी में पकाकर नियमित रूप से सेवन करने से खांसी की समस्या खत्म हो जाती है।

7. अस्थमा में उपयोगी होता है

गुड़ में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो एंटी एलर्जी का काम करते हैं इसके सेवन से अस्थमा के मरीजों को काफी आराम मिलता है। आप गुड़ का सेवन दूध में मेला कर लिया लड्डू बनाकर या पानी के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।

8. पीलिया में उपयोगी होता है

अगर आपको पीलिया हुआ है तो रोजाना एक ग्राम गुड़ में 5 ग्राम सोंठ को मिलाकर इसका सेवन करने से जल्द आराम मिलता है।

9. जोड़ों के दर्द को दूर करता है

30 की उम्र के बाद अक्सर लोगों में और खासकर महिलाओं में जोड़ों में दर्द की समस्या उत्पन्न होने लगती है अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना अदरक के साथ गुड़ का सेवन करने से जल्दी फायदा होगा।

10. वजन कम करने में फायदेमंद होता है

गुड़ खाने में तो मीठा होता है लेकिन इसके सेवन से शुगर की समस्या नहीं होती। यदि आप अपने डाइट से चीनी को बिल्कुल निकाल दें और गुड़ का उपयोग करने लगे तो इसे आप का पाचन क्रिया मजबूत बनता है कैलोरी कम होती है इसके साथ ही यह आपके शरीर को डिटॉक्स भी करता है जो शरीर के वजन को कम करने में काफी फायदेमंद होता है।

11. बालों के स्वास्थ को मजबूत बनाता है

गुड़ में आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है और इसके सेवन से बालों को आयरन और विटामिन सी अच्छे से मिलता है। गुड़ के सेवन से रक्तस्राव भी अच्छा बना रहता है जो बालों के लिए बेहद जरूरी है। रोजाना गुड़ के सेवन से बाल लंबे घने और हेल्दी बनते हैं। यदि आप महीने में दो बार शैंपू के बदले मुल्तानी मिट्टी और कुर्सी अपने बाल को साफ करेंगे तो यह मुलायम रेशमी और लंबे बनेंगे।

12. फेफड़ों के लिए फायदेमंद होता है

गुड़ के सेवन से फेफड़े स्वस्थ बने रहते हैं और अच्छे से काम करते हैं और ऑक्सीजन भी पूरी तरह से शरीर में बनी रहती है।

गर्मियों के मौसम में लाभदायक होता है

यदि किसी कारणवश आपके पेट में दर्द हो रहा है – जैसे निमोनिया में, पीरियड्स में, या गर्मियों के मौसम में पेट दर्द तो ऐसी स्थिति में गुड़ का सेवन पानी के साथ लाभदायक माना गया है। लेकिन इसका उपयोग एक नियमित मात्रा में ही करें।

गुड़ के सेवन से शारीरिक लाभ

  • गुड़ गर्म तासीर की होती है लेकिन यदि इसका सेवन पानी के साथ किया जाए तो यह पेट में और शरीर में ठंडक पहुंचाती है। गुड़ का सेवन शरीर का तापमान को मेंटेन करके रखता है।
  • अगर आपको अपच की समस्या हो रही है या खट्टी डकार आ रही है तो गुड़ का सेवन काले नमक के साथ करने से लाभ मिलता है।
  • आपका गला किसी कारणवश बैठ गया है और आवाज भारी हो रही है तो गुड़ का सेवन गर्म चावल में मिलाकर खाने से फायदा मिलता है।
  • यदि आपके शरीर में खून की कमी है तो आप सो जाना गुड़ का सेवन कर सकते हैं इससे आने मियां की शिकायत दूर होती है।
  • यदि आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो उस आना गुड़ का सेवन करें । इसके सेवन से मीठा करने की तलब दूर होती है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

गुड़ से होने वाले कुछ नुकसान

इसके सेवन के कई फायदे हैं लेकिन कभी-कभी यह हानिकारक भी होता है। कोई भी उपयोगी खाद्य पदार्थ अगर हद से ज्यादा खाया जाए तो उसका हानिकारक प्रभाव अवश्य देखने को मिलता है।

  • गर्मियों के मौसम में ज्यादा गुड़ खाने से नाक से खून निकलने की समस्या उत्पन्न हो सकती है
  • अत्याधिक मात्रा में गुड़ का सेवन करने से शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।
  • कई व्यक्तियों को गुड की एलर्जी भी होती है। इन्हें गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए।

FAQ

Q1 : गुड़ की तासीर कैसी होती है?

Ans : गुड़ की तासीर गर्म होती है।

Q2 : गुड़ में कौन-कौन से पोषक तत्व पाये जाते है?

Ans : गुड़ में कैलोरी, प्रोटीन, फैट, पोटैशियम, आरडीआई, सुरक्रोस तत्व पाये जाते है।

यह भी पढ़े –

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *