हर घर त‍िरंगा अभ‍ियान क्या है, राष्ट्रीय ध्वज फहराने से जुड़े नियम, इन्हें जान लें

हर घर त‍िरंगा अभ‍ियान क्या है:- भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 में मिली और वर्ष 2022 में आजादी के 75 साल के उपलक्ष में भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रही है। इस आजादी के अमृत महोत्सव में भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan Kya Hai) चलाया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक देश भर में झंडा फहराना है। इस अभियान के जरिए देश में लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना को जागृत करना है।

हर घर त‍िरंगा अभ‍ियान क्या है

हर घर त‍िरंगा अभ‍ियान क्या है

इससे पहले भारत देश में अपने घर या कार्यालय में नहीं फेरा सकता था। परंतु आज के समय में भारत सरकार नए नियमों में बदलाव करके आम नागरिकों को इसकी अनुमति दे दी गई है अब आप अपने घर पर भी तिरंगे झंडे को फहराते हैं। तिरंगे झंडे को फहराने के लिए आपको झंडे फहराने के सभी नियमों को पता होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि संविधान में तिरंगे झंडे को फहराने के लिए कई नियम बनाए गए हैं। इस योजना के तहत सरकार ने अपील की है कि 13 से 15 अगस्त के बीच में 20 करोड़ से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराया जाए और आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाए।

यह भी पढ़े – पीएम किसान योजना का पैसा कैसे चेक करें? जाने इसका स्टेप्स क्या है?

कैसे हिस्सा बने इस अभियान का

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जनता से अपील की है कि वर्ष 2022 के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर हर घर तिरंगा फहराया जाए और आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाए ऐसा करना देश के लिए गर्व की बात होगी क्योंकि भारत देश में यह पहली बार हो रहा है कि हर घर के ऊपर तिरंगा फहराया जाए। इस अभियान में शामिल होने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और वहां से हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

हर घर तिरंगा अभियान में रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट (harghartiranga.com) पर जाना है।
  • वेबसाइट खोलने पर आपको नीचे की तरफ PIN A FLAG का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी जिसमें आपको अपना Name और Mobile नंबर डालना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के दौरान आपको अपने मोबाइल में लोकेशन ऑन करनी है।
  • इसके बाद आपको अपनी लोकेशन पर Pin a Flage in your location करना है।
  • इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • अब आप अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या है राष्ट्र ध्वज फहराने के नियम

  • राष्ट्रधज पटाया गंदा मेला नहीं फहराना चाहिए।
  • सजावट के तौर पर राष्ट्रध्वज का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।
  • भोज को शुरू देश और सूर्यास्त तक फहाराना चाहिए।
  • व्यवसायिक रूप से ध्वज का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।
  • झंडे का प्रयोग किसी भी पोशाक के रूप में नहीं किया जाना चाहिए और किसी भी ड्रेस पर तिरंगा झंडा नहीं छपा होना चाहिए।
  • किसी भी व्यक्ति के घर में या भवन में झंडे के पर्दे का प्रयोग नहीं होना चाहिए।
  • वाहन, रेलगाड़ी, नाव, वायुयन, आदि की छतों को ढकने में इसका प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।
  • भारतीय ध्वज के आगे किसी दूसरे झंडे को उसके बराबर या उससे ऊपर नहीं फहराना जाना चाहिए।

इस अभियान का उद्देश्य क्या है

भारत सरकार ने स्वतंत्रता के 75वें साल में भारत के नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने का आह्वान किया है जिससे लोगों के दिल में देशभक्ति की भावना जागृत हो साथ ही साथ हमारे देश भारत के राष्ट्रध्वज के प्रति जागरूकता की भावना बड़े हर भारतीयों को अपने घर में तिरंगा झंडा फहराने का अधिकार प्राप्त हो यह इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

यह भी पढ़े – एकीकृत बाल विकास सेवा योजना क्या है, इस योजना का उद्देश्य क्या है

Leave a Comment