स्वस्थ रहने के 22 घरेलु टिप्स, स्वस्थ रहने के अपनाये ये 22 नियम

स्वस्थ रहने के 22 घरेलु टिप्स, स्वस्थ रहने के अपनाये ये 22 नियम मिलेंगे अचूक फायदे। पूर्ण स्वस्थ (Health Tips for a Healthy Lifestyle) व्यक्ति के लिए कोई पेचीदा नियम नहीं। कोई गहरे गुण भी नहीं। उसे तो साधारण से गुणों का स्वामी होकर स्वस्थ रहना है। आइए, इस विशेष व्यक्ति के पास कौन से साधारण गुण हैं, जानते हैं।

स्वस्थ रहने के घरेलु टिप्स

स्वस्थ रहने के घरेलु टिप्स

यह भी पढ़े – दांत और मसूड़ों की सुरक्षा के उपाय क्या है जाने पूरी जानकारी

स्वस्थ रहने के 22 घरेलु टिप्स

  1. वह प्रातः उठने, रात सोने, दिन भर के कार्यों के लिए पूरी तरह नियमित रहता है। नहाना, नाश्ता, भोजन निश्चित समय पर करता है।
  2. जो केवल भूख लगने पर खाता है। नहीं तो थोड़ा नाश्ता, फल, रस आदि लेकर, अगले भोजन के समय की प्रतीक्षा कर लेता है।
  3. जो अपनी भूख से सदा थोड़ा कम खाता है। पेट में भोजन ठूंसता नहीं।
  4. वह अपने आपको सदा चुस्त, दुरुस्त, फुर्तीला पाता है।
  5. ऐसे व्यक्ति के पास आलस्य कभी फटकता नहीं। अपने कार्यों को वह मन लगाकर, समय पर आरम्भ कर, पूरा भी करता है।
  6. उसे काम से जी चुराना, ऊबना, थकना जैसी बातों का पता ही नहीं।
  7. ऐसे व्यक्ति का शरीर मांसल, गठा हुआ, पीठ सीधी रहती है। वह तो क्या, देखने वालों को भी वह पूरी तरह तन्दुरुस्त नज़र आता है।
  8. उसके चेहरे पर चमक, आंखों में आशा तथा होंठों पर सदा मुस्कान रहती है। उसका चेहरा उदास तथा बुझा-बुझा नहीं होता।
  9. स्वस्थ व्यक्ति न अधिक दुबला-पतला और न ही अधिक मोटा होता है। उसका पूरा शरीर हरकत में रहता है। सभी अंग सक्रिय होता।
  10. ऐसे व्यक्ति को क्रोध नहीं आता। वह चिड़चिड़ा स्वभाव नहीं पालता ।
  11. उसके अंगों में दर्द, पीड़ा, सांस फूलना, ज्वर, खांसी की शिकायत नहीं।
  12. वह अपने भोजन को आसानी से पचा लेता है। गोलियां नहीं ढूंढ़ता।
  13. जब वह खाना खा लेता है तो उसे भारीपन की शिकायत नहीं होती।
  14. उसे प्रतिदिन नियमित तौर पर शौच आता है। पेट साफ रख सकता है। उसे कब्ज़, अपच आदि की कोई तकलीफ नहीं होती।
  15. उसे शरीर को साफ रखना, साफ वस्त्र पहनना, साफ वातावरण में रहना, नाक से सांस लेना ही अच्छा लगता है।
  16. ऐसे व्यक्ति को दिन भर कुछ न कुछ खाते चरते रहने की आदत नहीं।
  17. उसे अच्छी नींद आती। वह गहरी नींद लेता है। रात भर करवटें नहीं बदलता।
  18. उसके मसाना, जिगर, आमाशय, मेदा सभी भली प्रकार काम करते हैं। उसे अपने शरीर व इन अंगों में कोई विकार नज़र नहीं आता।
  19. वह स्वस्थ रहने के नियम जानता है व इनका पालन भी किया करता है।
  20. ऐसा व्यक्ति शारीरिक ही नहीं, मानसिक तौर पर भी सदा स्वस्थ रहता है।
  21. जिसे हर कठिन घड़ी से जूझने में कोई तकलीफ नहीं होती। खुश रहता है।
  22. स्वस्थ व्यक्ति कभी निराश नहीं होता। चिन्ता में नहीं रहता। तनाव से दूर रहता है। उसको अपने भूत, वर्तमान तथा भविष्य से कभी कोई शिकायत नहीं हुआ करती।

जो व्यक्ति इन कुछ साधारण से गुणों को अपने जीवन में उतार ले, वह यकीनन निरोग व स्वस्थ रह सकता है।

यह भी पढ़े – खून की कमी दूर करने के उपाय, रक्त की कमी तथा उसके सरल उपचार

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।