Telegram Group (100K+) Join Now

हर्निया रोग क्या है? जानलेवा भी हो सकता है हर्निया?

क्या आप जानते है हर्निया रोग क्या है (Hernia Rog Kya Hai), हार्निया (आंत उतरना) की बीमारी अधिकांशतः उन लोगों को होती है, जो ऐसा काम करते हैं जिसके चलते उनके पेट के निचले भाग पर बेहद जोर पड़ता है। हमारे शरीर के समस्त आंतरिक अंग एक झिल्ली में बंद रहते हैं।

यदि किसी कारणवश यह झिल्ली किसी स्थान पर कमजोर हो जाती है, तो उस स्थान से कोई अंग बाहर निकल आता है। झिल्ली से बाहर निकलने वाला यह अंग अधिकांशतः छोटी आंत ही होती है। इसके बाहर निकलने से शरीर पर एक उभार-सा हो जाता है।

हर्निया रोग क्या है

हर्निया रोग क्या है

हार्निया के कारण

लेटने पर या अपने ही हाथ से इसे शरीर के बाहरी भाग से इसे अंदर करने पर छोटी आंत अंदर चली जाती है। इस प्रकार यह उभार खत्म हो जाता है। खड़े होने पर या चलने पर छोटी आंत फिर से बाहर चली आती है। हार्निया ग्रस्त मरीजों में कभी-कभी भयंकर दर्द उठता है।

हार्निया के प्रकार

हार्निया कई तरह का होता है। मसलन, जब छोटी आंत जांघ और प्रजनन अंग के बीच निकल कर सूजन पैदा करती है, तो इसे ‘इनग्वाइनल हार्निया’ कहते हैं। अधिकांशतः पुरुषों में इसी प्रकार का हार्निया होता है।

इसी तरह जब कभी आंत नीचे आकर फँस जाती है, तो उसे ‘ऑब्सट्रक्टेड हार्निया’ कहते हैं। इस स्थिति में जल्द से जल्द आपरेशन करना पड़ता है, अन्यथा मरीज की जान पर भी बन आ सकती है।

हार्निया का उपचार

इस रोग का एकमात्र स्थयो उपचार आपरेशन है। आंतों को अपनी जगह स्थिर रखने के लिए एक खास किस्म की बेल्ट (टूस) बांधी जाती है, पर यह इस मर्ज का स्थायी इलाज नहीं है। दर्द होने की स्थिति में दर्द निवारक दवाइयां भी दी जाती हैं, पर इनसे तत्कालिक फायदा ही मिलता है, स्थायी तौर पर नहीं।

यह भी पढ़े –

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *