Telegram Group (100K+) Join Now

हिंदी व्याकरण Question Paper Series 2: PET 2023, CTET, UPTET और SUPER TET 2023 में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पढ़े हिंदी व्याकरण अलंकार के Sample Papers

हिंदी व्याकरण Question Paper Series 2: हिंदी व्याकरण की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों जिनके PET 2023, CTET, UPTET और Super TET 2023 मैं होने वाले हैं। उनके लिए हिंदी व्याकरण के ऐसे प्रश्न जो अक्सर परीक्षाओं में पूछे जाते हैं इन प्रश्नों को अभ्यार्थियों को अवश्य पढ़ना चाहिए जिससे उनके परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सके। MCQ on Hindi Vyakaran Sample Paper. PET 2023, CTET UPTET और SUPER TET 2023 में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पढ़े हिंदी व्याकरण के Sample Papers

हिंदी व्याकरण Question Paper Series 2

हिंदी व्याकरण Question Paper Series

यदि आप हिंदी व्याकरण विषय की तैयारी अच्छे से करना चाहते हैं तो आपको यहां पर सैंपल पेपर दिए जा रहे हैं जो की सभी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाएं जिसमें हिंदी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं जैसे कि PET 2023, आईएएस परीक्षा, यूपीएससी परीक्षा, यूपी टेट परीक्षा, सीटेट परीक्षा, सुपर टेट परीक्षा, वीडियो, बी ई ओ, लेखपाल, आरो, एसआई, पुलिस कांस्टेबल इन सभी परीक्षाओं में हिंदी व्याकरण से काफी प्रश्न पूछे जाते हैं जो आप की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Q1. चरण -कमल बंदौं हरिराई । इस काव्य पंक्ति में कौन -सा अलंकार है?

A. उपमा
B. रूपक
c. श्लेष
D. उत्प्रेक्षा

Ans- (B)

Q2. अलंकार शब्द का शाब्दिक अर्थ होता है:-

A. आभूषण
B. वस्त्र
C. विशिष्ट
D. वर्ण

Ans- (A)

Q3.”काव्य की शोभा बढ़ाने वाले धर्मों को अलंकार कहते हैं।” इस उक्ति में प्रयुक्त धर्म शब्द का अर्थ क्या है?

A. मजहब
B. गुण
C. सत्कर्म
D. कर्तव्य

Ans- (B)

Q4. जहां उपमेय और उपमान की संभावना प्रकट की जाए, वहां कौन सा अलंकार होता है?

A. उपमा
B. अन्योक्ति
C. उत्प्रेक्षा
D. रूपक

Ans- (C)

Q5. जहां किसी का वर्णन बढ़ा चढ़ाकर करने से उसकी सीमा अथवा मर्यादा का उल्लंघन हो जाए वहां कौन सा अलंकार होता है?

A. अन्योक्ति
B. आसक्ति
C. अतिशयोक्ति
D. अत्युक्ति

Ans- (C)

Q6. तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए। झुके कूल सों जल परसन हित मनहुं सुहाये।। इस कविता की दूसरी पंक्ति में कौन सा अलंकार है?

A. अनुप्रास
B. रूपक
C. यमक
D. उत्प्रेक्षा

Ans- (D)

Q7. जहां स्वरूप और क्रम में अनेक व्यंजनों की आवृत्ति एक बार हो तो वहां कौन सा अलंकार होता है?

A. लाटानुप्रास
B. शब्दानुप्रास
C. छेकानुप्रास
D. वृत्यानुप्रास

Ans- (C)

Q8. उपमा अलंकार में कुल कितने तत्व होते हैं?

A. चार
B. पांच
C. छह
D. आठ

Ans- (A)

Q9. अलंकारों के मुख्य भेद कितने हैं?

A. दस
B. दो
C. छह
D. पांच

Ans- (B)

Q10. जहां अर्थ की भिन्नता के साथ वर्णों या शब्दों की आवृत्ति होती है वहां कौन सा अलंकार होता है?

A. यमक
B. रूपक
C. उपमा
D. श्लेष

Ans- (A)

Q11. वृत्यानुप्रास है-

A. जहां वाक्य में भेद हो
B. जहां एक व्यंजन की आवृत्ति एक या अनेक बार हो
C. जहां शब्द की आवृत्ति हो
D. जहां अनेक शब्द की आवृत्ति हो

Ans- (B)

Q12. शब्दालंकार के कुल कितने भेद हैं?

A. सात
B. चौदह
C. नौ
D. ग्यारह

Ans- (A)

Q13. जब काव्य में अर्थ -सौंदर्य प्रधान रहता है तो उसे कहते हैं?

A. शब्दालंकार
B. अर्थालंकार
C. सौंदर्य अलंकार
D. उभया अलंकार

Ans- (B)

Q14. “हनुमान की पूंछ में लगन न पाई आग। लंका सगरी जल गई, गए निशाचर भाग।” इस उक्ति में कौन सा अलंकार है?

A. अन्योक्तिय
B. अतिशयोक्ति
C. श्लेष वक्रोक्ति
D. काकू वक्रोक्ति

Ans- (B)

Q15. चिरंजीवी जोरी जुरे क्यों न स्नेह गंभीर। को घटि ये वृष भानुजा वे हलधर के वीर।। इस उक्ति में कौन सा अलंकार है?

A. उत्प्रेक्षा
B. उपमा
C. श्लेष
D. रुपक

Ans- (C)

Q16. “कनक -कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय” -इस पंक्ति में कौनसा अलंकार है?

A. यमक
B. अनुप्रास
C. श्लेष
D. रूपक

Ans- (A)

Q17. भ्रांतिमान अलंकार का उदाहरण निम्न में से कौन सा है?

A. उदित उदयगिरि मंच पर, रघुवर बाल पतंग।
B. शीतल चंदन चंदहू, लगे जरावन गात।
C. नाक का मोती अधर की कांति से, बीज दाड़िम का समझकर भ्रांति से
D. सोहत ओढ़े पीत पट, श्याम सलोने गात

Ans- (C)

Q18. उत्प्रेक्षा अलंकार कब हो सकता है?

A. उपमेय में उपमान की कल्पना हो।
B. उपमेय और उपमान में समानता की स्थापना हो ।
C. उपमेय का निषेध कर उपमान की स्थापना हो ।
D. जब उपमेय पर उपमान का आरोप हो।

Ans- (A)

Q19. “……….”, यह पंक्ति यमक अलंकार का भेद नहीं है।

A. तीन बेर खाती थीं वह तीन बेर खाती है।
B. खगकुल -कुल-सा बोल रहा।
C. सूरज है जग का बुझा -बुझा ।
D. कर का मनका डारि दे मन का मनका फेर।

Ans- (C)

Q20. प्रत्यक्ष के द्वारा अप्रत्यक्ष का चमत्कारपूर्ण वर्णन किस अलंकार का लक्षण है?

A. अनुमान
B. एकावली
C. परिकर
D. कारणमाला

Ans- (A)

यह भी पढ़े – हिंदी व्याकरण Question Paper Series 1: CTET, UPTET और SUPER TET 2022 में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पढ़े हिंदी व्याकरण के Sample Papers

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *