फेस पैक कैसे बनाये घर पर ये है आसान तरीके, घरेलू उबटन से सौंदर्य बढ़ता है

फेस पैक कैसे बनाये घर पर:- उबटन को अंग्रेजी में फेस पैक (Home Made Face Pack) का नाम दिया गया है। यह अपने सौंदर्य को बनाए रखने के लिए तथा इसकी आभा बढ़ाने के लिए जरूरी भी है हर नारी को हल्का-फुल्का या आसान-सा उबटन जरूर प्रयोग में लाना चाहिए। हम धूप में, मिट्टी में अपने काम-काज के लिए निकलते हैं। जाते हैं। चेहरे पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए उबटन ही सहायता करता है। इसके प्रयोग से हमारा चेहरा पहले जैसा या उससे भी सुन्दर हो सकता है।

फेस पैक कैसे बनाये घर पर ये है आसान तरीके, घरेलू उबटन से सौंदर्य बढ़ता है

फेस पैक कैसे बनाये घर पर
Home Made Face Pack

हर नारी के लिए बाजारी फेसपैक खरीदना आसान या सम्भव नहीं होता। यह महंगा भी बहुत होता है, इसलिए भी कई बार नहीं खरीदा जा सकता। जब घरेलू सस्ते व शर्तिया बढ़िया उबटन उपलब्ध हैं तो बाजारी खरीद के चक्कर में क्यों पड़ना। घर के बनाए उबटन ज्यादा गुणकारी होते हैं और चेहरे की सुन्दरता को बढ़ाने में सफल भी हैं।

यह भी पढ़े – गाजर है गुणों का भंडार जाने गाजर के 24 गुण के बारे में और उसके प्रयोग

केले से भी बनता है फेस पैक / उबटन

एक पका हुआ केला लें। इसको अपने हाथ से मसलकर आटे जैसा कर लें। इसमें दो-चार बूंदें नींबू का रस मिलाकर खूब एकसार कर लें। इसको चेहरे पर कुछ देर तक लगाते रहें। 5-7 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इसे दिन में कभी भी या सोने से पूर्व भी लगाया जा सकता है। इससे चेहरे में है। झुर्रियां भी खत्म हो जाती हैं। खूब निखार आता है।

बेसन व दही का फेस पैक / उबटन

  1. ये दोनों चीजें घर में सदा उपलब्ध रहती हैं। इसलिए इनका उबटन बनाना आसान और सस्ता भी है।
  2. दही में थोड़ा बेसन, जरा-सी हल्दी, खूब मिला लें। इसे अब हाथों, चेहरे और गर्दन पर अच्छी प्रकार लगाएं। कुछ देर तक लगाते रहे। जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो डालें।
  3. चेहरे को जब अच्छी तरह सुखा लें तो दो-चार बूंदें गुलाब के जल की चेहरे पर लगाएं। चेहरा कोमल व चमकदार हो जाएगा।
  4. यदि चाहें तो गुलाब जल की जगह नींबू की दो-चार बूंदें भी लगा सकते हैं। इससे चेहरे की आभा लौट आएगी।
  5. अकेला बेसन भी लगाने व धोने से यह सफल उबटन हो जाता है।
  6. बेसन में जरा-सी हल्दी मिला दें तो उस उबटन से चेहरा और भी निखर जाता है। इसे सील-गर्म पानी से धो डालें।
  7. बेसन में दो-चार बूंद सरसों का तेल तथा हल्दी मिलाकर लगावें – यह भी एक गुणकारी उबटन है।

शहद व अण्डे से बनता है फेस पैक / उबटन

  1. अण्डे की जर्दी लें। इसमें शहद एक चम्मच और एक चम्मच दही डालकर खूब मिलाएं। यह लेप चेहरे व गर्दन पर लगायें। धीरे-धीरे लगाते रहें। सूख जाने पर इसे सील-गर्म पानी से या ठंडे पानी से धोकर उतार दें। यदि सील गर्म की जगह बर्फ वाले ठंडे पानी से धो लें तो ज्यादा फायदा होगा।
  2. अण्डे की जर्दी, शहद तथा नींबू का रस डालकर भी यह उबटन तैयार होता है। इसमें अण्डे की बदबू भी नहीं आती। यह भी एक अच्छा फेस पैक है। इसको चेहरे पर लगाने से चेहरे पर पड़ गई झुर्रियां भी धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं।

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक / उबटन

मुलातनी मिट्टी को कूट-पीस छानकर पाउडर बना लें। थोड़ा पाउडर लें। इसमें कच्चा दूध व नींबू की कुछ बूंदें डालकर खूब मिला लें। इतना दूध हो कि चेहरे पर लगाने योग्य लेप तैयार हो जाए इसे अपनी गर्दन व चेहरे पर लगाकर सूखने दें। इसको अब पान से धो लें। चेहरे की सुन्दरता स्पष्ट दिखाई देने लगेगी।

जौ के आटे का फेस पैक / उबटन

  1. जौ के आटे का चोकर निकाल दें। इसे भून लें। इसमें कच्चा दूध डालकर खूब एकसार मिला लें। जरा-सी हल्दी भी डाल दें। इसे कुछ देर तक हाथों, गर्दन और चेहरे पर मलते रहें। सूख जाए तो पानी से चेहरा धो लें। चेहरा सुन्दर, कोमल व कांति वाला हो जाता है।
  2. जौ के आटे में केवल हल्दी व तेल की कुछ बूंदें डालकर भी उबटन तैयार किया जा सकता है। इसे तब तक लगा रहने दें, जब तक सूख नहीं जाता। फिर सील-गरम पानी से चेहरा धो लें जरूरत समझें तो इसके बाद नींबू की दो-चार बूंदें चेहरे पर मल लें चेहरा खूब सुन्दर व आभायुक्त लगेगा।

मक्खन का फेस पैक / उबटन

  1. जिनका चेहरा खुश्क सा रहता है, वे चेहरे पर थोड़ा-सा मक्खन लगाकर, इस पर रौनक ला सकते हैं। कुछ देर बाद सील-गरम पानी से चेहरा धो लेना चाहिए। इससे चेहरे पर पड़ने वाली शर्रियां भी नहीं रहतीं।
  2. यदि आंखों के नीचे काले धब्बे दिखाई देने लगे हैं तो भी नं. 1 वाला तरीका अपना कर, केवल मक्खन के सहयोग से, इनको दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं और भी बहुत-से उबटन घर में तैयार किए जा सकते हैं। जब रुचि होने लगे तो उन्हें आसानी से अपनाया जा सकता है।

यह भी पढ़े – शलगम का उपयोग करें इन 14 तरीके से होंगे अचूक फायदे

Leave a Comment