आंखों के रोग के घरेलू उपाय जिनसे आंखों को मिले तुरन्त आराम। आंखें बड़ी नियामत हैं। ईश्वर की ओर से बहुत बड़ा उपहार हैं। आंखों वाले आंखों के प्रति लापरवाह हो सकते हैं मगर उनसे तो पूछें जिनकी आंखें नहीं हैं। बिना आंखें तो सारा जहान अन्धकारमय होता है। इसलिए आंखों का कोई भी छोटा, बड़ा रोग हो जाने पर तुरन्त सचेत हों तथा सही उपचार करें। आंखों की सुरक्षा बहुत ज़रूरी है। आंखों के लाली, फूला, जाला, नाखूना, रतौंधी आदि कई रोग परेशान कर सकते हैं। कुछ घरेलू उपचार यहां उपलब्ध हैं।
कुछ आंखों के रोगों के सरल उपचार

यह भी पढ़े – मुंह के छालों को ठीक करने का देसी इलाज | Home Remedies For Mouth Ulcers
आंखों के रोग के घरेलू उपाय
- रतौंधी को मिटाने के लिए केले के पत्तों का रस लगाएं।
- रतौंधी को खत्म करने के लिए दूधी बूटी का दूध लगाएं।
- आंखों की लाली खत्म करने के लिए मुलहठी लें इसे धोकर पानी में पीसें इसका रूई का फाया आंखों पर बांधें।
- यदि आंखों में जाला होने लगे तो मिश्री एक तोला लें आधा तोला लाहौरी नमक भी दोनों को अलग-अलग पीसें, छानें, मिलाएं। अब इसे सुरमा की तरह आंखों में दिन में दो बार लगाएं। आराम पाएंगे।
- रतौंधी दूर करने का एक और उपचार केले के पत्ते लें रस निकालें काली मिर्च को उस रस में घिसें इसे आंखों में लगाएं। शीघ्र आराम आएगा।
- रतौंधी दूर करने का आसान उपचार पान का रस लें इसे आंखों में लगाएं रतौंधी में आराम मिलेगा।
- आंखों की लाली खत्म करने के लिए मकोय का स्वरस तथा नीम के पत्ते मिलाएं। इसे अब आंखों पर बांधें। इसी से लाली नहीं रहेगी।
- यदि आंखों में फूला आ रहा हो, या आ ही चुका हो तो सिरस के बीजों की गिरी लें खिरनी के बीज भी दोनों की मात्रा समान हो दोनों को अलग-अलग कूटें व छानें। अब सिरस के पत्तों का रस निकालें। इसमें ऊपर बनाए चूर्ण को खील करें गोलियां बनाकर रख लें। अब आंखों का फूला हटाने के लिए इन गोलियों को दूध में घिसा करें तथा आंखों में लगाया करें। शीघ्र आराम मिलेगा।
- आंखों की लाली ख़त्म करने के लिए बबूल के पत्ते लें इन्हें धोकर साफ़ करें पोंछें देशी घी में तलें जब सुहाते गर्म रह जाएं तो आंखों पर बांधें लाली नहीं रहेगी।
- गुलाब का जल लें इसमें थोड़ी-सी पिसी हुई फिटकरी मिलाएं इसे आंखों में डालने से आंखों की लाली खत्म होगी।
यह भी पढ़े – पानी पीने का सही तरीका क्या है पानी पीते समय बरतें कुछ जरूरी सावधानियां
अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।