IRCTC User Id Kaise Banaye? IRCTC अकाउंट कैसे बनाये।

IRCTC User Id Kaise Banaye :- हम सभी भारतीय रेल से अच्छी तरह परिचित हैं। और हमने ट्रेन से सफर इधर उधर जाने के लिए जरूर किया होगा। आज हम यहाँ सीखेंगे की IRCTC Ki Id Kaise Banaye, IRCTC account kaise Banaye। ट्रेन में सफर करने के लिए हमें रेलवे स्टेशन पर जाना होता है। रेलवे स्टेशन पर जाने के बाद कुछ सिक्योरिटी चेकिंग होती है। और उसके बाद हमें प्लेटफार्म पर एंट्री मिलती है। परंतु इन सबसे पहले हमारे पास ट्रेन का टिकट होना बहुत जरूरी है। ट्रेन के टिकट के लिए हम रिजर्वेशन काउंटर पर लंबी-लंबी लाइनों में लगकर टिकट लेते हैं। टिकट लेने में हमारा बहुत सारा समय चला जाता है।

IRCTC User Id Kaise Banaye

IRCTC User Id Kaise Banaye

यह भी पढ़े – गूगल ड्राइव क्या है?

IRCTC User Id Kaise Banaye

नंबर आते-आते ट्रेन का टिकट भी खत्म हो जाता है। और हमें खाली हाथ भी आना पड़ता है जिस वजह से हमें बहुत समस्याएं आती हैं। इस समस्या से बचने के लिए भारतीय रेल ने IRCTC Online टिकट बुकिंग की सेवा प्रदान की है। इस ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम से हम बहुत ही आसान तरीके से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

और इसमें ऑनलाइन पेमेंट आसानी से हो जाता है। टिकट बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट का ही यूज़ करें। यदि आप टिकट बुकिंग करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप का यूज करते हैं। तो जब आप पेमेंट करेंगे तब यह थर्ड पार्टी ऐप आपसे सर्विस चार्ज अलग से लेगातो इसलिए आप थर्ड पार्टी ऐप से टिकट बुक करने से बचें और यह जो सर्विस चार्ज ऐड होगा इस वजह से आपका टिकट भी थोड़ा महंगा हो जाएगा।

  • IRCTC का पूरा नाम – Indian Railway Catering And Tourism Corporation हैं।
  • हिंदी में का पूरा नाम – भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम हैं।

IRCTC यूजर आईडी कैसे बनाएं?

  • इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको IRCTC Ki Official Website को ओपन करना है। आप अपने कंप्यूटर और मोबाइल में जो भी ब्राउज़र यूज़ करते हैं। उसमें आप IRCTC की वेबसाइट ओपन करें।
  • IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctc.co.in ओपन होने के बाद Register वाले बटन पर क्लिक करना है। जैसे कि आपको नीचे इमेज में हाईलाइट कर के दिखाया गया है।

Basic जानकारी कैसे भरे

irctc-create-account

User ID:

IRCTC में ID बनाने के लिए आपको यूजर आईडी जो कि यूनिक होनी चाहिए बनानी है। जो यूजर आईडी आप बनाएंगे वही यूजर आईडी जब आप IRCTC पर लॉगिन करेंगे तब आपको वहां पर इस आईडी को डालना है।

Password:

User ID बनाने के बाद अब आपको अपना Password बनाना होगा। पासवर्ड बनाने के लिए IRCTC ने कुछ Conditions राखी हैं। जिसमें कम से कम 8 और ज्यादा से ज्यादा 15 अक्षर ले सकते हैं। और इसमें एक अक्षर कैपिटल और एक नंबर करैक्टर लेना आवश्यक है। जैसा (Irctc123) कि आपको एग्जांपल में दिखाया गया है।

Confirm Password:

जो पासवर्ड आपने बनाया है। वही Same Password आपको यहां पर दोबारा कंफर्म करने के लिए डालना होगा यदि एक अक्षर भी मैच नहीं होता है। तो वहां पर Error दिखाता है। इसलिए आपको ध्यान देना है। कि यहां पर जो पासवर्ड आपने बनाया है वही डालें।

Preferred Language:

Preferred Language में आपको दो ऑप्शन दिए जाएंगे एक तो इंग्लिश का और दूसरा हिंदी का जो आपको लैंग्वेज पसंद है। वह आप सेलेक्ट कर सकते हैं।

Security Question:

इसमें आपको बहुत सारे Question मिलेंगे इसमें आपको एक सेलेक्ट करना है। यह सेक्शन इसलिए दिया जाता है। कि यदि आप अपनी IRCTC का लॉगिन पासवर्ड भूल जाते हैं। तो यह अकाउंट को रिकवरी करने में बहुत मदद करता है।

Security Answer:

Answer डालते समय आपको यह ध्यान देना है। कि जो आप Answer डाल रहे हैं। वह आप को ध्यान में रखना होगा या फिर आप उसको कहीं सेव कर कर रखने। जोकि आपका IRCTC अकाउंट पासवर्ड भूल जाने की कंडीशन में अकाउंट को रिकवरी करने में मदद करता है।

Personal Details कैसे भरे

irctc-create-account2

First Name:- आपको इसमें अपने नाम का First Name यहां पर डालना है।

Middle Name:- यदि आप का फर्स्ट नेम और लास्ट नेम के बीच में कोई और सरनेम यूज करते हैं। तो आप मिडल नेम में भरें। यह सेक्शन ऑप्शनल है।

Last Name:- यह आपका Last Name डालने वाला सेक्शन है। जिसमें आपको अपना लास्ट नेम भरना है। यह सेक्शन ऑप्शनल है।

Select Occupation:- आप जो भी काम करते हैं। आपको इसमें सेलेक्ट करना है। जैसे की सरकारी नौकरी, विद्यार्थी, प्राइवेट नौकरी आदि।

Date of Birth:- आपको अपना जन्म तिथि डालनी है।

Marital Status:- अब इसके बाद आपका Marital Status पूछा जाएगा यदि आप मैरिड हैं। तो मैरिड बॉक्स पर क्लिक कर दें। और अगर शादीशुदा नहीं है। तो आप अनमैरिड पर क्लिक कर दें।

Country:- यहां पर आपको कंट्री सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा यदि आप भारत के नागरिक हैं। तो आप इंडिया सेलेक्ट करें यदि अन्य देश के नागरिक हैं। तो आप सर्च कर कर उसको सेलेक्ट कर ले।

Gender:- अब यहां पर आपका Gender पूछा जाएगा। यदि आप पुरुष हैं तो आप Male सेलेक्ट कर ले। यदि आप महिला हैं तो आप Female सेलेक्ट कर ले। और यदि आप Transgender में आते हैं तो Transgender को सेलेक्ट कर लीजिए।

Email:- अब आपको यहां पर अपनी Mail ID डालनी है। यह वाला सेक्शन बहुत ही Important है। क्योंकि जो भी आप टिकट बुक करते हैं। उसकी एक कॉपी आपके मेल पर भेजी जाती है। इसलिए इस सेक्शन को भरना बहुत जरूरी है।

Mobile:- अब यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है। जिस पर जब आप बुकिंग करेंगे तब आपके मोबाइल नंबर पर आप के टिकट की डिटेल मैसेज के थ्रू आपके मोबाइल में आ जाएगी।

Select a Nationality:- इसमें आपको अपनी कंट्री का नाम सेलेक्ट कर कर रखना है। और जब आपकी कंट्री का नाम सेलेक्ट हो जाए तब आपको निचे Continue पर क्लिक कर दें।

Address:

irctc-create-account3

Address:- इसमें आपको अपना फ्लैट नंबर, डोर या ब्लॉक नंबर भरना है। इसके बाद आपको स्ट्रीट लाइन यह ऑप्शनल है। यदि आप बनना चाहते हैं। तो आप भर सकते हैं। एरिया लोकल इटी यह भी सेक्शन ऑप्शनल दिया गया है। यदि आप भरना चाहते हैं। तो आप भर सकते हैं।

Pin Code:- इस सेक्शन में आपको अपने एरिया में लगने वाले पिन कोड जाने की पोस्टल कोड को डालना है।

State:- आप जिस स्टेट में रहते हैं। उस स्टेट को आपको डालना है।

Select City:- इसमें आपको अपनी सिटी का नाम सेलेक्ट करना है।

Select Postal Office:- आपके यहां का पोस्ट ऑफिस सेलेक्ट करना है।

Phone:- फोन नंबर यहां पर आपको अपना फोन नंबर डालना है।

Copy Residence to Office Address:- यदि आप इस एड्रेस के सेक्शन में Yes क्लिक करते हैं। तो आपका जो रेजिडेंस एड्रेस है वह यहां पर ऑटोमेटिक भर जाएगा। यदि No पर क्लिक करते हैं। तो आपके पास ऑप्शन दिया जाएगा एड्रेस भरने का और आप यहां पर अपना ऑफिशियल एड्रेस भर सकते हैं।

Terms & Condition:- अब आपको नीचे एक चेक बॉक्स दिया गया है जिसमें Terms & Condition वाला सेक्शन दिया गया है। इस चेक बॉक्स पर क्लिक करना है।

Captcha:- आपको कैप्चा पर क्लिक करना है और REGISTER बटन पर क्लिक कर देना है।

अब आप की आईडी क्रिएट हो चुकी है। अब आप फिर से IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और वहां पर आपको Login करने का बटन दिखाई देगा आप उस पर क्लिक कर देंगे तो वहां पर आपसे आपकी यूजर आईडी और पासवर्ड पूछेगा जैसे ही आप उसको भर देंगे और उस पर क्लिक कर देंगे तब आपकी आईडी लॉगिन हो जाएगी।

यह भी पढ़े –