जन्माष्टमी क्यों मनाई जाती है? जाने जन्माष्टमी मनाये जाने का क्या कारण है?
क्या आप जानते है कि जन्माष्टमी क्यों मनाई जाती है (Janmashtami Kyo Manai Jati Hai), जन्माष्टमी क्यों मनाया जाता है, जन्माष्टमी क्यों मनाते हैं। भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर मानव जाति का मानव जाति का उद्धार करने के लिए कृष्ण के रूप में पृथ्वी पर जन्म लिया यह उनका आठवां अवतार था।
जन्माष्टमी क्यों मनाई जाती है (Janmashtami Kyo Manai Jati Hai)

Table of Contents
जन्माष्टमी क्यों मनाई जाती है (Janmashtami Kyo Manai Jati Hai)
कृष्ण जन्माष्टमी 2021 का पूजा का समय
दिन | समय |
---|---|
18 अगस्त 2022 | रात 08 बजकर 41 मिनट से |
19 अगस्त 2022 | रात 08 बजकर 59 मिनट तक |

हर वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार अलग-अलग दिन मनाया जाता है परंतु यह त्यौहार हर वर्ष भादो महीने में ही मनाया जाता है इस वर्ष जन्माष्टमी का त्योहार 30 अगस्त 2021 सोमवार के दिन मनाया जाएगा।
इस त्यौहार के शुभ घड़ी की शुरुआत 29 अगस्त 2021 से प्रारंभ हो जाएगी और यह 31 अगस्त 2021 को रात के 1:59 तक रहेगी। कृष्ण जन्माष्टमी का पूजा का समय 30 अगस्त 2021 में रात्रि 11:00 बज के 59 मिनट से प्रारंभ होगी और 12:44 तक रहेगी।
क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी
इसका वर्णन प्राचीन ग्रंथों में किया गया है भगवान कृष्ण का जन्म कंस के अत्याचारों को खत्म करने के लिए हुआ था। कंस मथुरा का राजा था वह अपनी प्रजा, साधु-संतों पर बड़े अत्याचार किया करता था और उसने इस धरती पर रहने वाले लोगों के ऊपर बहुत अत्याचार करता था।
जब कंस के अत्याचारों से इस धरती पर अत्याचार ज्यादा बढ़ गया तब एक आकाशवाणी हुई इस आकाशवाणी में यह बताया गया कि कंस की मृत्यु कृष्ण के हाथों होगी और वह देवकी और वासुदेव की आठवीं संतान होगी जो कंस के अत्याचारों से इस पृथ्वी को मुक्ति दिलाएगी।
देवकी कंस की सगी बहन थी जब उसके मृत्यु की आकाशवाणी हुई तभी से उसने देवकी और वासुदेव को अपने कारागार में बंदी बना लिया जिससे कि देवकी से होने वाले बच्चे को वह आसानी से मार सके।
कंस ने देवकी के 7 बच्चों की हत्या कर दी परंतु जब आठवें पुत्र ने भगवान कृष्ण के रूप में जन्म लिया तब भगवान ने एक ऐसी लीला की की कारागार के गेट अपने आप खुल गए और जितने भी सिपाही थे सब बेहोश हो गए।
जिससे वासुदेव जी ने कृष्ण भगवान को वहां से निकालकर गोकुल में यशोदा के यहां छोड़ दिया और कृष्ण का लालन-पालन यशोदा मैया ने किया और जब कृष्ण बढ़े हुए तब उन्होंने कंस का वध करके इस पृथ्वी को पाप से मुक्त किया।
भगवान कृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था इस वजह से पुलिस लाइन एरिया में भगवान कृष्ण के जन्म की झांकियां लगाई जाती हैं और बड़े धूमधाम से यह त्यौहार मनाया जाता है।
FAQ
Ans : जन्माष्टमी भादो महीने में मनाई जाती है।
Ans कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था।
Ans : कृष्ण की माता देवकी और पिता वासुदेव नाम था।
यह भी पढ़े –