जीरे के पानी के फायदे? जीरे का पानी पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है?

जीरे के पानी के फायदे:- आयुर्वेद के अनुसार जीरा ना केवल मसालों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है बल्कि इसमें ऐसे कई पोषक तत्व भी मौजूद हैं जो कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी विकारों को दूर करता है। भारत में लगभग सभी प्रकार के भोजन में स्वाद को बढ़ाने के लिए जीरे (Jire Ke Pani Ke Fayde) का इस्तेमाल किया जाता है।

जीरे के पानी के फायदे

जीरे के पानी के फायदे
Jire Ke Pani Ke Fayde

जीरे के सेवन से शरीर में मेटाबॉलिज्म भरता है जो वजन को कम करने में मदद करता है। कई लोग जीरे का इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी करते हैं। जीरा एक प्रकार का मसाला होता है जो दिखने में सांप की तरह होता है लेकिन इसकी खुशबू सॉन्ग से बिल्कुल अलग होती है अंग्रेजी में इसे Cumin कहते हैं।

यह दिखने में हल्के भूरे रंग का होता है। जीरा को इस्तेमाल करने के कई तरीके हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि वजन घटाने के लिए जीरे का किस प्रकार उपयोग करना सबसे उचित होगा। यदि आपको अपना वजन जल्द घटाना है तो जीरे का पानी का सेवन करने से आपका वजन जल्दी कम होने लगेगा। जीरे का पानी किस प्रकार शरीर के वजन को घटाने में मदद करता है और इसे किस तरह इस्तेमाल करना चाहिए।

जीरा का पानी क्या होता है?

जब जीरे को पानी में कुछ घंटों तक भिगोकर रखा जाता है तब जीरा पहले के अनुसार थोड़ा नरम हो जाता है और फूल भी जाता है। जिसके कारण जीरे में मौजूद सभी पोषक तत्व पानी में मिल जाते हैं। यह पानी हल्का भूरा पीला रंग में बदल जाता है। इस पानी को जीरे का पानी कहां जाता है।

पेट की चर्बी को गला कर वजन कम करने में मदद करता है

जीरे के पानी में कैलोरी बिल्कुल नहीं होती ।इसके सेवन से शरीर में जमी हुई चर्बी गलने लगती है जिससे मोटापा घटाने में काफी मदद मिलती है। इसके सेवन से भूख भी कम लगती है। जीरे के पानी में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती है। जब शरीर में लंबे समय तक किसी कारणवश सूजन होती है तो यह पानी शरीर में सूजन को खत्म कर देती है। इसके सेवन से शरीर में डायबिटीज का लेवल भी कम होने लगता है।

पाचन क्रिया को सुधारता है

यदि किसी का पाचन क्रिया कमजोर हो या सुचारू रूप से कामना करता हूं तो जीरे का पानी के सेवन से पाचन क्रिया मजबूत बनती है और कब्ज की समस्या में भी सुधार आता है। इस पानी में कई ऐसे एंजाइम्स मौजूद होते हैं जो शरीर में मौजूद फैट कार्बोहाइड्रेट और शुगर को तोड़ने में काफी हद तक मदद करता है और पेट और आपके स्वास्थ्य को भी तंदुरुस्त बनाता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है

कोलेस्ट्रोल के बारे में तो सब जानते ही होंगे। यह दो प्रकार के होते हैं पहला – गुड कोलेस्ट्रॉल (हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन) और दूसरा – (लो डेंसिटी लिपॉप्रोटीन) बैड कोलेस्ट्रॉल। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हाई ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक और मोटापा जैसी समस्या आने लगती है। जीरे का पानी के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जिसके कारण शरीर से फैट कम होने लगता है।

शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है

जीरे का पानी के सेवन से शरीर में मौजूद सभी टॉक्सिंस मल मूत्र द्वारा शरीर से बाहर निकल जाते हैं। जिसके कारण शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जो वजन को कम करने में लाभदायक होता है। बॉडी जब डिटॉक्स होने लगती है तब स्वस्थ कोशिका का ज्यादा प्रोडक्शन होता है जो मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है।

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है

जीरे में कई मिनरल्स विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर मैं मौजूद हानिकारक तत्व को भी बाहर निकालता है जिसके कारण मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन को कम करने में मदद मिलती है।

जीरे के पानी के अन्य फायदे

  • जीरे के पानी में कई विटामिन, मिनरल्स, कैलशियम, पोटैशियम, कॉपर और सेलेनियम मौजूद होता है। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है।
  • जीरे के पानी के सेवन से त्वचा चमकदार बनने लगती है।
  • जीरे के पानी के सेवन से श्वसन स्वास्थ्य बेहतर बनने लगता है क्योंकि इसमें एंटी कंजेक्टिव प्रॉपर्टी होती है जो छाती को साफ रखती है।
  • जीरे के पानी के लगातार सेवन से सर्दी खांसी गले में खराश जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
  • यदि जीरे के पानी को थोड़ी काली मिर्च और शहद के साथ सेवन किया जाए तो यह सेक्सुअल डिसऑर्डर की समस्या को कम करता है और सेक्स डिजायर को भी बढ़ाता है।
  • जीरा का पानी का सेवन कितने मात्रा में करना चाहिए
  • जीरे का पानी की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन एक नियमित मात्रा में ही करना चाहिए।
  • इसके सेवन से पहले किसी एक्सपोर्ट या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
  • एक्सपोर्ट के अनुसार जीरे का पानी का सेवन दिन में दो बार ही करना चाहिए इससे अधिक सेवन करने से आपको कुछ नुकसान देखने को मिल सकते हैं।
  • जीरे का पानी का सेवन चाय की तरह एक कब सुबह एक कप शाम को कर सकते हैं
  • आप अपने शरीर की क्षमता के अनुसार जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं।

जीरा का पानी कैसे बनाएं / जीरा का पानी बनाने की विधि

जीरे का पानी अलग-अलग तरीकों से तैयार किया जा सकता है। आप अपनी इच्छा अनुसार या स्वाद अनुसार अलग अलग तरीके से जीरे का पानी का सेवन कर सकते हैं जैसे:-

  • जीरे का पानी का सेवन दालचीनी के साथ
  • जीरे का पानी का सेवन नींबू और शहद के साथ
  • जीरे का पानी का सेवन एप्पल साइडर विनेगर के साथ
  • सिर्फ जीरे का पानी

जीरे का पानी बनाने की आसान विधि

पहली विधि

सबसे पहले एक या दो चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में डाल दें और रात भर इसे पानी में छोड़ दे। सुबह उठकर इस पानी को छानकर अपने स्वाद अनुसार नींबू या दालचीनी के साथ या एप्पल साइडर विनेगर के साथ इसका सेवन कर ले और बच्चे हुए जीरे को चबाकर खा ले।

दूसरी विधि

एक या दो चम्मच जीरे को एक गिलास पानी के साथ एक बर्तन में उबाल ले। पानी उबालने के बाद इसे 1 घंटे के लिए ढक कर रख ले। फिर इस पानी को छानकर नींबू या दालचीनी या विनेगर के साथ सेवन कर ले। जीरे का पानी का सेवन सुबह खाली पेट या फिर योगा या कसरत करने के बाद किया जाए तो इसके अच्छे परिणाम जल्द ही देखने को मिल सकते हैं।

जीरे का पानी पीने के नुकसान

जीरे का पानी के सेवन से शरीर में कई बदलाव आते हैं यह बदलाव काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं लेकिन कभी-कभी अगर यह पानी किसी के स्वास्थ्य को सूट ना करे तो इसके हानिकारक प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं जैसे:-

  • जीरे का पानी के सेवन से कई लोगों के पेट में जलन की समस्या उत्पन्न होने लगती है।
  • कई लोगों को जीरे का पानी के सेवन से चेहरे पर काफी मात्रा में कील और मुंहासे आने की शिकायत मिलती है।
  • अगर जीरे का पानी आपको सूट ना करे तो इसके सेवन से काफी अधिक मात्रा में बाल गिरने लगते हैं।
  • जीरे का पानी का सेवन अधिक मात्रा में करने से ब्लड शुगर तेजी से कम होने लगता है जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
  • इसके अधिक सेवन से पेट में दर्द जी मचलना या सिर चकराने जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है।

नोट:- स्पेस पर दी गई सभी जानकारी स्टडी और विभिन्न प्रकार के रिसर्च के आधार पर बताई गई है। किसी भी उपाय पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। यदि इनमें से कोई भी समस्या आपको होती है तो तुरंत जीरे का पानी का सेवन बंद कर दें और अपने डॉक्टर की सलाह लें।

यह भी पढ़े –