Telegram Group (100K+) Join Now

कब्ज से है परेशान तो अपनाये कब्ज दूर करने के 17 उपाय होंगे अचूक फायदा

कब्ज से है परेशान तो अपनाये कब्ज दूर करने के 17 उपाय मिलेंगे अचूक फायदा जाने। वैसे तो कब्ज (Constipation) एक साधारण-सा रोग है। पेट का का बहुत कम साफ होने या ना होना ही कब्ज है। मगर यह अपनी लगातार उपस्थिति बनाकर अनेक रोगों को जन्म दे देता है। कई बार यह इतना ढीठ हो जाता है कि जीना ही हराम कर देता है। इससे बचाव जरूरी है उपाय करें।

कब्ज से है परेशान तो अपनाये कब्ज दूर करने के 17 उपाय

कब्ज से है परेशान तो अपनाये कब्ज दूर करने के 17 उपाय

यह भी पढ़े – दमा रोग ठीक करने के उपाय और तरीके इन हिंदी

Kabj Dur Karne Ke 17 Upay

  1. पालक का रस पीना या पालक का साग खाना कब्ज हटा देता है। मगर जिन्हें पथरी की शिकायत रहे, अथवा लौह न पचे तो वे पालक का सेवन न करें। पालक में लौह तत्त्व तथा रेत होते हैं।
  2. सरसों का साग, मक्खन या घी के साथ खाएं। यदि इसके साथ मक्की की रोटी खाएं तो यह मोटी होने के कारण आंतों से नहीं चिपकती।
  3. दूध में दाख या खजूर उबालकर पीने से शौच ठीक आता है।
  4. अंगूर का सेवन तथा अंगूर रस, दोनों कब्ज हटाते हैं।
  5. हरे पपीते की सब्जी खाएं। पका पपीता काला नमक डालकर खाएं। कब्ज हटाने का यह एक उत्तम उपाय है
  6. चूंकि भिंडी में लेस रहती है। इसकी सब्ज़ी भी कब्ज हटा देती है।
  7. संतरे तथा मौसमी का सेवन तथा इनका रस, ये कब्ज को हटाने का एक अच्छा उपचार है। शरीर के लिए पौष्टिक भी।
  8. आलू बुखारा तथा आडू भी कब्ज दूर करते हैं। खाने चाहिएं।
  9. तरबूज तथा खरबूज भी कब्ज की तकलीफ दूर करते हैं। खाएं।
  10. त्रिफला चूर्ण का एक चम्मच, रात सोते वक्त ताज़ा पानी से लें। यह नियमित लें। पुराने कब्ज को भी यह दूर कर देगा।
  11. रात के समय दूध में ईसबगोल की भूसी डालकर लें। यह अंतड़ियों में रुका मल भी हटा देगा। यह आंतों की शुष्कता हटाता है।
  12. प्रातः उठते ही दो गिलास पानी पीने की आदत बनाएं।
  13. खाली पेट सीधा पानी न पी सकें तो नींबू या नमक, या दोनों डालकर पी सकते हैं।
  14. दिन में 10 से 12 गिलास पानी हर रोज पीएं। कब्ज़ न हो, तो भी पीएं।
  15. चोकर युक्त आटे की रोटी खाएं। कभी-कभी अकेला चोकर भी गर्म पानी में डालकर, चीनी आदि मिलाकर आधी कटोरी खा लें।
  16. मैदा से बने व्यंजन, डबलरोटी, रोटी, पूरी मत खाया करें।
  17. रेशों वाली सब्जियां तथा फल अधिक से अधिक लिया करें।

पेट में कब्ज रहने से अनाज आदि सड़ता रहता है। दुर्गन्ध आती है। विषाक्त पदार्थ जमा होते जाते हैं। अनेक रोग सिर उठाने लगते हैं। शरीर को न तो खुराक मिल पाती है, न पौष्टिकता ही। अतः हर सम्भव कोशिश कर कब्ज को अपने जीवन में स्थान न दें।

यह भी पढ़े – मोटापा क्यों होता है अनेक रोगों को जन्म देता है मोटापा

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Updated: July 16, 2023 — 10:22 am

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now