आज के समय में कब्ज होने का कारण (Kabj Hone Ka Karan) एक आम समस्या हो गई है क्योंकि मनुष्य अपने व्यस्त जीवन में खान-पान का सही से ध्यान नहीं रख पाता है जिसकी वजह से उसको कब्ज (Constipation) की समस्या हो जाते हैं। मनुष्य के शरीर में वात, पित्त और कफ में से यदि कोई भी असंतुलित हो जाता है तो शरीर में बीमारियां होना शुरू हो जाती हैं। मनुष्य के शरीर में यदि वात दोष असंतुलित हो जाता है तो मनुष्य को कब्ज की समस्या होना शुरू हो जाती हैं। क्या आप कब्ज समस्या छुटकारा पाना चाहते है, और कब्ज का घरेलू उपाय करना चाहते हैं?
कब्ज होने का कारण

कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को पेट साफ ना होने की समस्या से परेशान होना पड़ता है क्योंकि कब्ज की वजह से उनका पेट सही से साफ नहीं होता और उन्हें पेट साफ करने के लिए दिन में कई बार पेट साफ करने के लिए जाना पड़ता है। यदि आपका पेट सही से साफ नहीं होता तो आपका मन असंतुष्ट और शरीर आलस से भरा रहता है।
यह भी पढ़े – बालों का झड़ना कैसे बंद करें घरेलू उपाय? बालों को झड़ने से रोकने के उपाय?
कब्ज (Constipation) क्या है
आयुर्वेद में कब्ज होने के कारणों को बताया गया है मनुष्य के शरीर में वात, पित्त और कफ दोष होते हैं असंतुलित खान-पान की वजह से आपके शरीर में वात दोष असंतुलित हो जाता है इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में खाने पीने में काफी लापरवाही देखने को मिलती है और भोजन सही समय पर ना करने से आपकी जठराग्नि मंद होने लगती है। जठराग्नि हमारे शरीर के अंदर भोजन को पचाने में मदद करती है और यदि हमारे शरीर में जठराग्नि मंद पड़ जाए तो हमें वात दोष होने लगता है।
वात दोष यदि किसी मनुष्य को हो जाता है तो आपको कब्ज की समस्या होना स्वाभाविक है। यदि आप पानी का सेवन कम करते हैं तो आपको कब्ज की समस्या होना स्वाभाविक है क्योंकि पानी हमारे शरीर में जाकर भोजन को पचाने में मदद करता है। यदि आप भोजन में मैदा तिल से बनी चीजों और अधिक मसालों का सेवन करते हैं तो भी आपको कब्ज की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़े – स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतें? अपने जीवन में अपनाएं अच्छी आदतें?
कब्ज होने के क्या कारण है
मनुष्य को कब्ज की समस्या होने के कई कारण हो सकते हैं जो इस प्रकार हैं –
- भोजन में फाइबर युक्त आहार की कमी होना
- मैदे से बनी चीजों का सेवन करना
- तेल से बनी चीजों का अधिक सेवन करना
- मसालेदार भोजन का सेवन करना
- पानी और तरल पदार्थों का सेवन कम करना
- सही समय पर भोजन ना करना
- देर रात में भोजन करना
- रात में अधिक समय तक जागना
- चाय कॉफी तंबाकू अधिक मात्रा में सेवन करना
- बार-बार खाते रहना
- मनुष्य को चिंता या तनाव का होना
- शरीर में हारमोंस में बदलाव होना
- थायराइड होना
यह भी पढ़े – जीरे के पानी के फायदे? जीरे का पानी पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है?
कब्ज के लक्षण की पहचान
यदि आपको कब्ज की समस्या है तो नीचे दिए गए लक्षणों से आप आसानी से कब्ज को पहचान सकते हैं-
- पेट साफ ना होना
- पेट का भारी बना रहना और पेट में दर्द
- पेट में गैस का बनना
- सिर में दर्द की समस्या
- दिनभर आलस्य का बना रहना
- पैरों में हल्का दर्द बना रहना
- मुंह से दुर्गंध आना
- मुंह में छाले होना
- मुहासे होना
यह भी पढ़े – चुकंदर के जूस के फायदे? चुकंदर में कौन कौन से विटामिन पाए जाते हैं?
कब्ज की समस्या से कैसे बचाव करें
- अपने भोजन में फाइबर युक्त चीजों का सेवन करें।
- फलों और हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करें।
- पानी और तरल पदार्थों का अच्छी मात्रा में सेवन करें।
- रोज लगभग 30 मिनट का व्यायाम करें।
- सही समय पर भोजन को ग्रहण करें।
- चिंता व तनाव को छोड़ दें।
- गेहूं के आटे में चोकर की पर्याप्त मात्रा हो।
- गेहूं को पुष्प आते समय उसमें चने को भी डलवा कर पेश आएं
यह भी पढ़े – पपीता के पत्ते के फायदे? पपीते की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी?
अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।