Telegram Group (100K+) Join Now

खाना खाने का सही तरीका और उसके नियम व सही समय क्या है।

खाना खाने का सही तरीका (Khana Khane Ka Sahi Tarika), कहते हैं कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपदा है। ‘ए गाइड टू परफेक्ट हेल्थ’ में प्रसिद्ध अमेरिकी डॉक्टर एम. एंडरसन ने लिखा है कि हमारा स्वास्थ्य बहुत कुछ संतुलित आहार व सही तरह से भोजन ग्रहण करने की प्रक्रिया पर निर्भर करता है।

खाना खाने का सही तरीका

खाना खाने का सही तरीका

Khana Khane Ka Sahi Tarika

लोगों को इत्मीनान से खूब चबा-चबाकर भोजन करना चाहिए। इससे भोजन आसानी से पच जाता है। फिर भी तमाम लोगों को भोजन करने से संबंधित आवश्यक बातों की जानकारी नहीं है।

दुनिया की सर्वाधिक प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की भी मान्यता है कि शरीर ही धर्म का पहला साधन हैं इस दृष्टि से देखा जाये तो हम भोजन करने से पूर्व कुछ बातों पर ध्यान देकर अपने स्वास्थ्य को और बेहतर बना सकते हैं।

कुछ सुझाव

  • जब पेट में अधिक भारीपन महसूस हो, उस समय भोजन करने से हाजमें के बिगड़ने की संभावना रहती है। भूख लगने पर ही भोजन करें।
  • अधिक प्यास लगने की स्थिति में भोजन नहीं करना चाहिए। यानी पानी पी चुकने के बाद कम से कम 20 मिनट तक भोजन नहीं करना चाहिए।
  • भोजन करते समय प्रसन्न मन रहें। क्रोध, चिंता व उत्तेजना की स्थिति में भोजन शरीर में अच्छी तरह जज्ब नहीं होता।
  • दौड़-धूप करने के बाद तत्काल भोजन न ग्रहण करें।
  • कुदरती आवेगों (मल-मूत्र) को त्यागने के बाद भोजन करना हितकर है।
  • नींद आने की स्थिति में भोजन न करें, क्योंकि इससे आमाशय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता हैं।
  • व्यायाम करने के तुरंत बाद भोजन न करें।
  • याद रखें, भूख से कुछ कम भोजन करना स्वास्थ्य के लिए हितकर है।
  • भोजन करने के 45 मिनट बाद अच्छी तरह पानी पीना उत्तम है। भोजन ग्रहण करने के बाद आधे गिलास से ज्यादा पानी न पियें, क्योंकि ज्यादा पानी पीने से आमाशय के पाचक रस समुचित रूप से सक्रिय नहीं हो पाते।

यह भी पढ़े –

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *