रोहित शेट्टी का मशहूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 कब शुरू होगा दर्शक इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 खत्म हुए अभी कुछ ही समय हुए हैं और दर्शक इसके नए सीजन और इसमें कौन-कौन से नए कंटेस्टेंट को लिया जाएगा का इंतजार कर रहे हैं। कलर्स चैनल पर खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi Season 13 Kab Suru Hoga) रियलिटी शो को रात में 9:30 बजे प्रकाशित किया जाता है। खतरों के खिलाड़ी मैं कंटेस्टेंट के द्वारा किए जाने वाले स्टंट को काफी पसंद किया जाता है।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 कब शुरू होगा

Khatron Ke Khiladi Season 13 Release Date
रोहित शेट्टी अपने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में कंटेस्टेंट से नए-नए स्टंट करवाते हैं जिनको दर्शक देखकर काफी रोमांचित होते हैं यही कारण है कि खतरों के खिलाड़ी रियलिटी शो बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो चुका है जब भी इसका नया सीजन आता है दर्शक इसको काफी पसंद करते हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 दर्शकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आया था खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का विनर तुषार कालिया बने थे। और अब रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की तैयारी में लग गए हैं।
खतरों के खिलाड़ी 13 Details
मुख्य बिंदु | जानकारी |
---|---|
सीरियल का नाम | खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 |
शो के निर्माता | रोहित शेट्टी |
चैनल ब्रॉडकास्ट | कलर्स टीवी, Voot |
शो का समय | शनिवार और रविवार 9:30 Pm बजे |
कैटेगरी | रियलिटी शो |
खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 कंटेस्टेंट लिस्ट
रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के लिए खिलाड़ियों का चयन शुरू कर दिया है। रोहित शेट्टी ने अपने इस नए शो के लिए बिग बॉस के कुछ कंटेस्टेंट , बॉलीवुड सेलिब्रिटी, टीवी शो के मशहूर कलाकारों को अपने इस 13 सीजन के लिए सेलेक्ट कर सकते हैं। यहां पर आपको नीचे खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 मैं चुने गए खिलाड़ियों की लिस्ट दी गई है जो इस प्रकार है।
शिव ठाकरे (Shiv Thakare)

शिव ठाकरे बिग बॉस सीजन 16 के कंटेस्टेंट है और रोहित शेट्टी इन्हें खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के लिए अपने शो में शामिल कर सकते हैं। बिग बॉस 16 में शिव ठाकरे के आते ही उनकी किस्मत बदल गई। शिव ठाकरे टीवी शो के एक पॉपुलर एक्टर है जिन्हें खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में खेलने का मौका मिल सकता है।
यह भी पढ़े – गदर 2 कब रिलीज होगी, सनी देओल की अगली फिल्म गदर 2 कब रिलीज होगी