खेलो इंडिया योजना :- ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2016-17 से प्रारंभ किया गया। खेलो इंडिया कार्यक्रम में पूर्व में चल रही तीन योजनाओं यथा राजीव गांधी खेल अभियान, शहरी खेल आधार संरचना योजना तथा राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना का विलय कर दिया गया। खेलो इंडिया कार्यक्रम देश के सभी राज्यों में विस्तारित है। खेलो इंडिया के लिए बजट 2021-22 में कुल 658 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जबकि वर्ष 2020-21 के बजट आवंटन में 329 करोड़ रुपये आवंटित किया गया था।
खेलो इंडिया योजना क्या है (Khelo India yojna kya hai)

यूथ गेम खेलो इंडिया 2023
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खेल और स्वास्थ्य का अमूल्य महत्व है। खेल लक्ष्य निर्धारण एवं जोखिम लेने का आत्मविश्वास उत्पन्न करता है। इस प्रकार खेल हमारे देश के समग्र विकास के लिए एक अत्यंत महतवपूर्ण घटक है। भारत ने पिछले कुछ वर्षों से खेलों के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है। इस ग्लोबल मंच पर इस अपार क्षमता को प्रदर्शित करने की आवश्यकता है। खेलो इंडिया कार्यक्रम युवाओं को प्रेरित कर उन्हें शीर्ष स्तर तक ले जाने के लिए बुनियादी सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा तथा खिलाड़ियों को अपनी वास्तविक क्षमता का प्रदर्शन करने में सक्षम बनाएगा, तभी भारत खेलों में सुपर पॉवर बनने के सपने को साकार कर सकता है।
यह भी पढ़े – पीएम किसान योजना का पैसा कैसे चेक करें? जाने इसका स्टेप्स क्या है?
खेलो इंडिया उद्देश्य
- खेल आधार में वृद्धि करना।
- खेल क्षेत्र में प्रतिभाओं की पहचान करना तथा उन्हें निखारना।
- विकास खंड, तहसील, जिला एवं राज्य स्तर पर खेल अवसंरचना का सृजना।
- खेल की महत्ता को बढ़ाना।
खेलो इंडिया प्रमुख तथ्य
- खेलो इंडिया कार्यक्रम में 21 खेलों को शामिल किया गया है।
- इस अभियान के तहत पूरे देश में ब्लॉक/जिला/राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
- खेल प्रतियोगिता का आयोजन पांच समूहों में किया जाता है।
- I. 6 वर्ष से अधिक 12 वर्ष से कम आयु वर्ग
- II. 12 वर्ष से अधिक 18 वर्ष से कम आयु वर्ग
- III. 18 वर्ष से अधिक 36 वर्ष से कम आयु वर्ग
- IV. 36 वर्ष से अधिक 50 वर्ष से कम आयु वर्ग
- V. 50 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग
- प्रतियोगिता के लिए 100% अनुदान केंद्र सरकार प्रदान करती है।
- खेल अवस्थापना सुविधाओं का विकास ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को प्रोत्साहित किया जा सके।
- ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न विधाओं के खेलों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज की जाती है।
- स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सामाजिक, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दृष्टि से खेलों की लगभग सभी विधाओं को इस योजना के अंतर्गत समायोजित किया गया है।
यूथ गेम खेलो इंडिया 2023 खेलों की सूची
S.No | खेलों के नाम |
---|---|
1. | एथलेटिक्स |
2. | तीरंदाजी |
3. | कराटे |
4. | कबड्डी |
5. | जिमनास्टिक्स |
6. | टेनिस |
7. | कलीपयट्टू |
8. | मुक्केबाजी |
9. | साइकिलिंग |
10. | वॉलीबॉल |
11. | जूडो |
12. | खो-खो |
13. | हैंडबॉल |
14. | मलखंभ |
15. | बैडमिंटन |
16. | फुटबॉल |
17. | ताइक्वांडो |
18. | शतरंज |
19. | भारोत्तोलन |
20. | कुश्ती |
21. | वुशू |
22. | बास्केटबॉल |
23. | निशानेबाजी |
24. | टेबल टेनिस |
25. | तैराकी |
26. | हॉकी |
27. | गतका |
28. | थांग-ता |
29. | योग |
खेलो इंडिया के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक अकाउंट पास बुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जन्म प्रमाण पत्र
खेलो इंडिया गेम रजिस्ट्रेशन 2023
खेल इंडिया यूथ गेम में जो खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करना चाहता है उसे पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट (https://nsrs.kheloindia.gov.in/) पर जाना है।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- अब आपको होम पेज पर login और new user? Register here का विकल्प दिखाई देगा।
- यदि आप ने पहले से ही अपनी यूज़र आईडी बनाई हुई है तो आप सीधे लॉगिन कर सकते हैं।
- यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं और नए खिलाड़ी हैं तो आपको अपना नया यूजर आईडी बनाना होगा।
- अब आपके सामने एक नया भेज चल जाएगा जिसमें आपको अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प का चयन करना है यदि आप खिलाडी हैं तो एथलीट का चयन करके proceed बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक ख्वाब पेज खुल जाएगा इस फोन पेज को भरने के लिए चार स्टेप होते हैं।
- पहले स्टेप में आप की जोड़ी सारी जानकारियों को यहां पर भरना होगा।
- दूसरे स्टेप में अपनी शिक्षा की जानकारी और अपने बैंक अकाउंट की जानकारी यहां पर भरेंगे।
- तीसरे स्टेप में अपनी other information की जानकारी को भरेंगे।
- चौथे स्टेप में preview and finish आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारियों को चेक करें चेक करने के बाद फिनिश पर क्लिक करें इस तरह आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा
यह भी पढ़े – किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2022 क्या है? किसान क्रेडिट कार्ड योजना कब शुरू हुई?
FAQ
Ans : खेलो इंडिया योजना की शुरुआत वित्तीय वर्ष 2016-17 में हुई थी।
Ans : खेलो इंडिया हेल्पलाइन नंबर – 1800-202-5155,1800-258-5155