लाल चंदन की लकड़ी की कीमत :- हाल ही में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा में आपको लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी के बारे में दिखाया गया है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले बहुत से ऐसे लोग थे जो लाल चंदन की लकड़ी के बारे में नहीं जानते थे लाल चंदन की लकड़ी हमारे देश में लाल सोने के नाम से भी जानी जाती है क्योंकि इसकी लकड़ी बहुत ही महंगी बिकती है। पूरे विश्व में लाल चंदन की लकड़ी की डिमांड बहुत ही ज्यादा है इसकी डिमांड ज्यादा होने की वजह से लाल चंदन की लकड़ी का कीमत बहुत ही ज्यादा होती है।
लाल चंदन की लकड़ी की कीमत (Lal Chandan Ki Lakdi Ka Price)

लाल चंदन की लकड़ी कहां पाई जाती हैं
पूरे विश्व में केवल भारत ही एक ऐसा देश है जहां पर लाल चंदन की लकड़ी पाई जाती हैं यह भारत देश के आंध्र प्रदेश राज्य के शेषाचलम पहाड़ियों पर पाई जाती है। यह पहाड़ी चार डिस्ट्रिक्ट में फैली हुई है जो आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का बॉर्डर है। इन वृक्षों की पैदावार इन क्षेत्रों में बहुत ही ज्यादा होती हैं परंतु इसके पौधे को बढ़ने में बहुत ज्यादा समय लगता है। जहां पर यह लकड़ियां पाई जाती हैं उन क्षेत्रों के नाम इस प्रकार हैं-
S.No | नाम |
---|---|
1 | नेल्लोर |
2 | चित्तूर |
3 | करनूल |
4 | कडप्पा |
यह भी पढ़े – पीएम किसान योजना का पैसा कैसे चेक करें? जाने इसका स्टेप्स क्या है?
लाल चंदन की लकड़ी का प्राइस कितना होता है
आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी 100gm लकड़ी की कीमत लगभग ₹500 होती है। यह लाल सोने के नाम से भी जानी जाती है। इसकी लकड़ी इतनी महंगी होने की वजह से लोग बाग इसकी तस्करी भी करते हैं। पुष्पा फिल्में आपको लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी करते हुए दिखाया गया है और इसमें यह भी दिखाया है कि पूरे विश्व में इस लकड़ी की डिमांड ज्यादा है।
लाल चंदन की लकड़ी की तश्तरी में क्या सजा मिलती है
सरकार ने इसकी तस्करी करने वालों के लिए 11 साल की सजा का प्रावधान है। कोई व्यक्ति इसकी तस्करी करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसको 11 साल की सजा दी जाती है। इसलिए भारत सरकार ने इसकी सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स की भी तैनाती कर रखी है जिससे इन लकड़ियों को सुरक्षित रखा जाए।
लाल चंदन की लकड़ी का प्रयोग कहां होता है
इन लकड़ियों का हिंदू धर्म में बहुत ही महत्व बताया गया है इसका प्रयोग पूजा में किया जाता है। लकड़ी बाकी की चंदन लकड़ियों से बहुत ही अलग होती है। इसकी लकड़ी में किसी भी प्रकार की खुशबू नहीं आती है। इसकी लकड़ी का प्रयोग आयुर्वेद में किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन लकड़ियों का प्रयोग लग्जरियस फर्नीचर बनाने में और ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने में किया जाता है। बहुत से म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है।
यह भी पढ़े – जन धन अकाउंट बैलेंस कैसे चेक करें? मोबाइल से कैसे करे बैलेंस चेक।