Telegram Group (100K+) Join Now

लस्सी पीने के फायदे? ये है लस्सी पीने के 5 जबरदस्त फायदे।

भारत में प्राचीन काल से ही लस्सी का सेवन चलता आ रहा है क्योंकि लस्सी पीने के फायदे (Lassi Pine Ke Fayde) बहुत सारे हैं। लस्सी हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होती है यह हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखती है। यदि गर्मी के मौसम में लस्सी पी कर बाहर जाया जाए तो लू नहीं लगती। लस्सी पीने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है यह पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है यह हमारे लिए उतने ही ज्यादा फायदेमंद भी होती है।

लस्सी पीने के फायदे (Lassi Pine Ke Fayde)

लस्सी पीने के फायदे

दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व

S.Noपोषक तत्व
1विटामिन ए
2विटामिन सी
3विटामिन डी
4विटामिन B6
5विटामिन B12
6कैल्सियम
7वसा
8कार्बोहायड्रेड्स
9आयरन
10प्रोटीन
11मैग्नीशियम
12पोटैशियम
13लैक्टिक एसिड
14राइबोफ्लेविन

यह भी पढ़े – चिकन खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए, इन 4 चीजों से हो सकता है स्वास्थ्य को खतरा

लस्सी पीने के फायदे

लस्सी की तासीर ठंडी होती है। गर्मी के मौसम में यदि रोज एक गिलास लस्सी पिया जाए तो यह आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। गर्मी के मौसम में धूप से बचने के लिए लस्सी का सेवन अच्छा माना जाता है यह हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करती है और लस्सी के अंदर पाए जाने वाले व्यक्ति रिया हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं लस्सी को दही से बनाया जाता है। लस्सी में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है यह हमारी हड्डियों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है।

1. पाचन तंत्र करे दुरुस्त

लस्सी का नियमित सेवन करने से यह हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है लस्सी के अंदर अच्छे प्रकार के बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यदि किसी का पाचन तंत्र गड़बड़ चल रहा है तो उसको लस्सी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए लस्सी पीने का सही समय दोपहर लंच के बाद का माना जाता है। लस्सी आपके पेट को ठंडक पहुंच जाएगी और आपकी पाचन तंत्र को धीरे-धीरे मजबूत बनाने में सहायता प्रदान करेगी।

यह भी पढ़े – मटन खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए, ये 5 चीजों सेहत पर डाल सकती है बुरा असर

2. हड्डियों को करें मजबूत

लस्सी को दही से तैयार किया जाता है जिससे इसमें कैल्शियम की मात्रा अच्छे रूप से पाई जाती है कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है। यदि आप रोज लस्सी का सेवन करते हैं तो आपकी हड्डियों को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम प्राप्त होता है जिससे आपके शरीर की हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं।

3. एसिडिटी समस्या में दिलाए आराम

जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या है और इसे काफी परेशान चल रहे हैं तो उनको लस्सी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए यह उनके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि लस्सी की तासीर ठंडी होती है यह हमारे पेट में जाकर पेट को ठंडक प्रदान करती है जिससे हमारे पेट के अंदर अपच जैसी समस्या नहीं होने देती जिससे हमें एसिडिटी की समस्या से धीरे-धीरे छुटकारा मिल सकता है।

यह भी पढ़े – फिश खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए, मछली खाने के बाद इन चीजों को नहीं खाना चाहिए

4. इम्यूनिटी करें मजबूत

यह तो हम सभी जानते हैं कि लस्सी दही से बनती है दही के अंदर विटामिन डी और लैक्टिक एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए काफी अहम भूमिका निभाती है। लस्सी के अंदर मौजूद विटामिन डी हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए एक अहम भूमिका निभाता है जिससे हमारे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और हमें बीमारियां कम होती हैं।

5. लू लगने से बचाती है लस्सी

आमतौर पर गर्मियों में गर्मी से बचने के लिए कई प्रकार के पेय पदार्थ पाए जाते हैं जिसमें आम पन्ना और लस्सी बहुत ज्यादा पिया जाता है। लस्सी हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करती है यदि लस्सी पी कर बाहर निकला जाए तो आपको लू नहीं लगेगी।

यह भी पढ़े – आम पन्ना पीने के फायदे? गर्मियों में लू से बचाता है आम पन्ना।

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now