Telegram Group (100K+) Join Now

लीवर की देखभाल कैसे करें के 22 घरेलु नुस्खे जो आपके लीवर को रखे स्वस्थ

लीवर की देखभाल कैसे करें के 22 घरेलु नुस्खे जो आपके लीवर को रखे स्वस्थ, हमारे शरीर में लीवर (जिगर) तथा इसकी कार्यप्रणाली बहुत ही महत्वपूर्ण है विशेष है। यदि लीवर (जिगर) को स्वस्थ रख सकें तो पूरा शरीर ही स्वस्थ रखा जा सकता है। लीवर हमारे शरीर का मुख्य अंग है और ऐसे स्वस्थ रखना भी बहुत ही आवश्यक है। इसे स्वस्थ रखने के लिए हम घर में ही कुछ नुस्खे अपनाकर इसको स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।

लीवर की देखभाल कैसे करें

लीवर की देखभाल कैसे करें

यह भी पढ़े – कब्ज से है परेशान तो अपनाये कब्ज दूर करने के 17 उपाय होंगे अचूक फायदा

लीवर की देखभाल कैसे करें घरेलु नुस्खे

  1. हम शरीर को चलाने के लिए, शरीर के लिए शक्ति जुटाने के लिए भोजन करते हैं। भोजन पचेगा तो ऊर्जा-शक्ति मिलेगी। इसको पचाने में लीवर (जिगर) का बहुत बड़ा हाथ है।
  2. शरीर के लिए ग्लूकोज को एकत्र करने तथा समय आने पर इसको छोड़ने का काम स्वयं, चुपचाप, लीवर (जिगर) करता है।
  3. लीवर (जिगर) ठीक काम करेगा तो शरीर को उपयुक्त ऊर्जा भी मिलती रहेगी।
  4. शरीर में विद्यमान सभी अंगों से लीवर (जिगर) का वज़न अधिक है।
  5. जिगर हमारे शरीर में प्रतिरक्षा शक्ति की वृद्धि करता है।
  6. रक्त में ग्लूकोज तत्व को छोड़कर, इसे पोषक तत्व देता है।
  7. एक और काम है हमारे शरीर की प्रतिरक्षा शक्ति को बनाए रखना।
  8. पित्त को भी यह संचित करता है, फिर भोजन तत्वों में भेजता रहता है।
  9. जो कार्बोहाइड्रेट बचते हैं, उन्हें वसा के रूप में परिवर्तित भी कर देता है ।
  10. लीवर (जिगर) भोजन में पहुंचे विषाक्त तत्वों को भी विषहीन कर देता है।
  11. पित्ताशय भी लीवर (जिगर) का हिस्सा ही है, इसमें पित्त संचित होता है।
  12. कोलेस्ट्रोल जो उच्च रक्तचाप व हृदय रोग के लिए जिम्मेवार है, इसी पित्त में ही समाया रहता है।
  13. हमारा लीवर (जिगर) ठीक प्रकार कार्य करे, इसके लिए नारियल का पानी पीना चाहिए।
  14. शलगम का अधिकाधिक सेवन कर, पित्त को पूरी तरह सक्रिय रख सकते हैं।
  15. चुकन्दर और शलगम का रस भी इसके लिए उत्तम है। चुकन्दर में क्लोराइड, सोडियम तथा पोटेशियम रहते हैं। जिगर शुद्ध कर सकते हैं।
  16. पका पपीता काला नमक व नींबू डालकर खाएं। कच्चे पपीते की सब्जी जिगर को पूरी तरह ठीक रख सकती है। इसकी सब्जी खूब खाएं।
  17. अंगूर तथा अंगूर का रस लें। इसमें मौजूद पोटेशियम काफी मदद कर, लीवर (जिगर) की धीमी गति को तीव्र कर देता है।
  18. तरबूज का सेवन तथा इसके बीजों को घोटकर, छानकर, शहद डालकर पीने से भी लीवर (जिगर) की क्रियाशीलता बढ़ जाती है।
  19. पीलिया रोग हो या जिगर की कोई अन्य व्याधि, करेले की सब्जी, करेले का रस शहद मिलाकर पीना ठीक रहता है।
  20. पोदीना के ताजा पत्ते लें। चाय बनाएं। पी जाएं।
  21. एक चम्मच लहसुन का रस, एक चम्मच अरंडी का तेल रात सोते समय लें।
  22. मेथी का रस ठीक रहेगा। बथुए के बीजों का रस भी शहद डालकर पीने से लीवर (जिगर) के सभी विकार खत्म हो जाते हैं।

यह भी पढ़े – दमा रोग ठीक करने के उपाय और तरीके इन हिंदी

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *