मैंगो शेक के फायदे? आइये जानते है मैंगो शेक हमारे शरीर के लिए कैसे है फायदेमंद?

क्या आप जानते है की मैंगो शेक के फायदे (Mango Shake Ke Fayde) क्या है? ऐसे बहुत से काम लोग होंगे जिन्हे मैंगो शेक पीना पसंद न हो। लेकिन गर्मियों में आम खाना हर किसी को पसंद है। गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आम हर जगह दिखाई देने लगते हैं और जूस की दुकानों पर मैंगो शेक दिखाई दे जाता हैं। मैंगो शेक पीने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। आम फलों का राजा है। आम की तासीर गर्म होती है।

मैंगो शेक के फायदे

मैंगो शेक के फायदे

आम के शौकीन सुबह, दोपहर, शाम, रात कभी भी आम खाते हैं और इसे कई रूपों में खाया जा सकता है कुछ लोग तो इसका शेक बनाकर भी पीते हैं। गर्मियों के मौसम में आपको जूस की दुकानों पर मैंगो शेक आसानी से मिल जाएगा। कई लोग मैंगो शेक घर पर ही बना कर पीना पसंद करते हैं। यह बहुत गुणकारी भी होता है। आइए आपको हम बताते हैं कि मैंगो शेक पीने से शरीर में क्या-क्या फायदे होते हैं।

यह भी पढ़े – बादाम शेक पिने के चमत्कारी फायदे?

कब्ज की समस्या को दूर करता है

अगर आपका पाचन तंत्र ठीक नहीं रहता और कब्ज की दिक्कत रहती है तो आपके पेट के लिए मैंगो शेक बहुत ही बढ़िया उपाय है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है आम का सेवन या मैंगो शेक के सेवन से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन आपके पेट की समस्या को बढ़ा सकता है।

वजन बढ़ाने के लिए

अगर आपका शरीर काफी दुबला पतला है और आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए मैंगो शेक पीना एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा। मैंगो शेक शरीर में तुरंत ऊर्जा देता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक ग्लूकोस भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

साथ ही अगर आप मैंगो शेक में चीनी मिलाकर पिएंगे तो आपका वजन जरूर बढ़ेगा एक ग्लास मैंगो शेक में लगभग 250 कैलोरी होता है। जबकि बिना चीनी वाले मैंगो शेक में 181 कैलोरीज होता है। और साथ ही मैंगो शेक के एक गिलास में 8 ग्राम फैट, 7.5 ग्राम प्रोटीन और 38 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। अगर आप अपना वजन जल्दी बढ़ाना चाहते हैं तो मैंगो शेक का सेवन सुबह नाश्ते के समय या शाम को पिए लेकिन अधिक न पिए।

आंखों के लिए है फायदेमंद

अगर आपको आंखों में परेशानी है या किसी प्रकार के विकास से परेशान हैं तो मैंगो शेक आपके लिए बेहतरीन विकल्प होगा क्योंकि आम में उचित मात्रा में विटामिन A पाया जाता है जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण तत्व माना गया है। इससे आंखों की रोशनी भी पड़ती है आप रोजाना अगर एक क्लास मैंगो शेक का सेवन करते हैं या फिर आम खाते हैं तो आपके आंखों की समस्या जल्द ही दूर हो सकती है।

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

आम या मैंगो शेक पीने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A, B और C पाया जाता है। विटामिन A आंखों के लिए लाभदायक होता है विटामिन B ह्रदय रोग के लिए लाभकारी होता है साथ ही इसमें पोटेशियम फाइबर और मैग्नीशियम भी पाया जाता है।

त्वचा के लिए लाभकारी

आम त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है इसमें इसमें विटामिन A पाया जाता है जो आपकी त्वचा को एक्ने की समस्या से बचाता है और साथ ही त्वचा को चमकदार भी बनाता है । साथ ही इसमें विटामिन E भी पाया जाता है जो फ्री रेडिकल्स को कम करता है जिससे चेहरा खिला नजर आने लगता है।

आम खाने के बाद किस चीज का सेवन नहीं करना चाहिए?

  • इसे खाने के बाद हरी मिर्च या लाल मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह पेट में जलन की समस्या को उत्पन्न कर सकता है।
  • आम खाने के बाद दही या मट्ठा या दही से बने कोई भी चीज का सेवन से बचें। दही और आम को एक साथ खाने से पेट में रिएक्शन होता है।
  • इसे खाने से पहले और आम खाने के बाद आपको किसी भी प्रकार के कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचना चाहिए।
  • आम खाने के बाद आपको करेले का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि आम मीठा और करेला कड़वा होता है जिससे पेट में अल्सर की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

किन बीमारियों में आम का सेवन फायदेमंद होता है?

  • आम हाई ब्लड प्रेशर वाले पेशेंट के लिए फायदेमंद माना गया है क्योंकि इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होती है जिससे उच्च रक्तचाप को संतुलित रखने में मदद करती है।
  • अगर आपका वजन बहुत कम है और आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो मैंगो शेक का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होगा क्योंकि इसमें कैलोरी काफी अच्छी मात्रा में होती है।
  • आम का सेवन शरीर में कब्ज की समस्या को दूर करता है। होमो ग्लोबिन अनन्या को दूर करने में मदद करता है

FAQ’s

Q1 : आम खाने का सही समय क्या होता है?

Ans : आम कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए और अगर आप आम रात में खाते हैं तो सोने से 2 घंटे पहले खाना चाहिए। साथ ही आम खाने से एक घंटा पहले और आम खाने के 1 घंटे बाद कुछ नहीं खाना चाहिए।

Q2 : आम खाने का सही तरीका क्या है?

Ans : आम को काट कर खाने से यह सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इससे शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है।

Q3 : आम की तासीर कैसी होती है?

Ans : आम की तासीर गर्म होती है।

Q4 : किन बीमारियों में आम का सेवन नहीं करना चाहिए

Ans : आम से एलर्जी, दस्त और मधुमेह रोगियों को आम का सेवन नहीं करना चाहिए।

Q5 : क्या गर्भवती गर्भवती महिला को आम का सेवन करना चाहिए?

Ans : गर्भवती महिला आम का सेवन कर सकती हैं यह उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Q6 : मैंगो शेक पीने से क्या वजन बढ़ता है?

Ans : हाँ मैंगो शेक पीने से वजन बढ़ता है।

Q7 : मैंगो शेक में कितनी कैलोरी होती है?

Ans : एक गिलास मैंगो शेक में 252 कैलोरी होती है।

यह भी पढ़े – नारियल पानी हमारे शरीर पर कैसे फायदा करता है?

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।