Telegram Group (100K+) Join Now

मटके का पानी पीने के फायदे? घड़े का पानी पीने के फायदे?

मटका मिट्टी से बनता है और मटके का पानी पीने के फायदे (Matke Ka Pani Peene Ke Fayde) के बारे में जानेंगे। गर्मियों का मौसम आते ही लोग गर्मी से छुटकारा पाने के लिए एवं शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए ठंडी चीजों का सेवन करना शुरू कर देते हैं इसके साथ ही पीने के लिए भी फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी आपके शरीर में कई प्रकार के बीमारियों को पैदा करता है। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से राहत तो मिलती है लेकिन यह शरीर में कई प्रकार के हानिकारक प्रभाव पैदा करता है। इसलिए यह जरूरी है कि ऐसी वस्तुओं का इस्तेमाल करें जिससे शरीर को किसी प्रकार की हानि भी ना हो और इसके साथ शरीर के लिए फायदेमंद भी हो।

मटके का पानी पीने के फायदे

मटके-का-पानी-पीने-के-फायदे

मिट्टी के घड़े मैं रखा पानी फ्रिज के पानी के समान है ठंडा होता है जिसे पीने से गर्मी से राहत मिलती है और इससे शरीर को किसी प्रकार की हानि भी नहीं होती। आइए आपको बताते हैं कि मिट्टी के बर्तन में या मिट्टी के घड़े का पानी पीने के फायदे क्या क्या है।

यह भी पढ़े – बालों का झड़ना कैसे बंद करें घरेलू उपाय? बालों को झड़ने से रोकने के उपाय?

पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है

मटका या घड़े का पानी पीने से स्वास्थ्य में काफी बदलाव आता है इससे पाचन क्रिया मजबूत होती है इसके साथ ही मटके का पानी पीने से शरीर में और पेट में ठंडक के साथ सुकून भी मिलता है।

शरीर से हानिकारक तत्व को बाहर करता है

मटके का पानी पीने से शरीर का पीएच लेवल संतुलित रहता है और इस पानी को पीने से शरीर में मौजूद सभी हानिकारक तत्व मल मूत्र के जरिए शरीर से बाहर निकल जाते हैं। यह पानी एक तरह से शरीर की गंदगी यों को फिल्टर करता है।

गले के लिए है फायदेमंद

फ्रिज का ठंडा पानी पीने से गले पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है कई लोगों को फ्रिज का ठंडा पानी पीने से गले में दर्द उभरता है या टॉन्सिल भी उभर जाता है। लेकिन मटके का पानी पीने से गले को किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं होती।

लू से बचाता है

मटके का पानी पीने से शरीर में विटामिन और खनिज मिलता है जो हमारे शरीर में ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखने में मदत करता है जिस से गर्मी के मौसम में हम लू के प्रभाव से बच सकते हैं।

गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

मटके के पानी पीने से खाना अच्छी तरह हजम होता है और किसी भी प्रकार का कोई एसिड नही बनता। पेट में एसिड बनने से ही गैस की समस्या को उजागर करता है।

एनीमिया से राहत दिलाता है।

मटके का पानी एनीमिया रोगी के लिए एक प्रकार का वरदान सा है। मिट्टी में आयरन की मात्रा काफी अच्छी होती है। इसलिए मिट्टी के घड़े का पानी पीने से एनीमिया की समस्या से निजात मिल सकता है।

दर्द में राहत दिलाता है।

मिट्टी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो शरीर में उत्पन हो रहे किसी भी प्रकार के दर्द ,ऐंठन ,सूजन जैसी कई समस्या में आराम दिलाता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।

मटके का पानी पीने से शरीर का तापमान और ब्लड प्रेशर दोनों नियंत्रित रहता है इसके साथ ही शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी काम होने लगता है जिस से हार्ट अटैक का खतरा भी टल जाता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद है।

मटके का पानी पीने से शरीर में मौजूद सभी हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते है जिस से त्वचा में निखार आने लगता है और साथ में कील और मुंहासे भी लगभग कम होने लगते हैं।

यह भी पढ़े – सौंफ और मिश्री खाने के फायदे? सौंफ खाने से पेट में क्या फायदा होता है?

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now