बरसात के मौसम में क्या खाएं और क्या नहीं आपके स्वस्थ के लिए यह जानना बहुत ही जरूरी है। यदि बरसात के मौसम (Monsoon Diet) में भोजन के चुनाव में गलती करेंगे तो कई रोग हो सकते हैं। कुछ और भी असावधान हो जाएंगे तो ये व्याधियां बिगड़कर बहुत दिक्कतें पैदा कर सकती हैं।
बरसात के मौसम में क्या खाएं और क्या नहीं

यह भी पढ़े – गर्मी के मौसम में आहार कैसा हो, गर्मी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए
बरसात के मौसम में क्या खाएं और क्या नहीं
- बरसात के मौसम में थकान होना, शरीर का भारी होना, तन्द्रा छाई रहना, सुस्ती बनी रहना आम बात है।
- चूंकि बारिश आदि रहती है, इसलिए शरीर से कम परिश्रम होना आम बात है। अतः भोजन भी हल्का लेना जरूरी है।
- इस ऋतु में वात, कफ अधिक बनते हैं। असन्तुलन हो जाता है।
- हमारी भोजन के मामले में की भूल बड़ी महंगी पड़ सकती है। यह मौसम ही ऐसा है। बुखार, त्वचा रोग, अपच हो जाते हैं।
- नया गेहूं, नए चावल आदि न खाकर, पुराने अनाज को प्रयोग करें।
- हल्के-फुल्के बने रहने के लिए मूंग की दाल, खिचड़ी, परवल, बथुआ, साग-सब्ज़ी, बैंगन आदि का सेवन करें।
- त्वचा रोग पसीने आदि के आने और न सूख सकने के कारण हो जाते हैं। अतः पूरी स्वच्छता रखें। कपड़े सूखे रखें। बदन गीला न हो।
- कब्ज तो इस मौसम में बिल्कुल न हो। इससे बचने के लिए जब तक समझें, नियमित त्रिफला पानी के साथ लें।
- अपनी पाचन क्रिया को ठीक बनाए रखने के लिए लहसुन, प्याज, पुदीना, अनारदाना, इनसे बनी चटनी अवश्य खाएं।
- किसी कारण से भीग भी जाएं तो बिना देरी कपड़े उतारें। सूखे तौलिए से पोंछें। थोड़ा टेलकम पाऊडर छिड़कें। वस्त्र पहनें।
- इस मौसम में किसी भी चीज की अधिकता से बचते रहें। अधिक गर्म, अधिक ठंडा मत लें। जो लें, धीरे-धीरे लें।
- बरसात की ऋतु में बारिश भी हो सकती है, या तेज धूप भी निकल सकती है। दोनों से बचने के लिए छाता साथ रखें।
- इस मौसम में कभी कच्चा पानी नहीं पीएं। सदा पानी को उबालकर, ठंडा कर ढंककर रखें। इसे ही प्रयोग करें।
- भूलकर भी दूषित पानी न पीएं। रसोई में भी दूषित पानी प्रयोग न करें । अधपके, सड़े, गले, बिना ढंककर रखे, बिना धोए फल न खाएं।
- बाजार में मिलने वाले फास्ट फूड, फ्रूट जूस, ठंडे पेय, शर्बत, चाट-पकौड़ी, दही भल्ले, पापड़ी, गोलगप्पे आदि खाना पूरी तरह बन्द करें।
- इन दिनों आम तो खा सकते हैं मगर तुरन्त बाद ठंडा दूध, शर्वत ज़रूर लें।
- इन दिनों लस्सी, कच्चा दूध, दही आदि के सेवन से बचें।
- चिकनाई युक्त भोजन, घी, मक्खन आदि सब हानि करेंगे। इनसे बचें।
- इस मौसम में थोड़ी मात्रा में काली मिर्च, दालचीनी, सौंठ, जीरा, काला नमक किसी न किसी बहाने अवश्य लें। ये कई रोगों से बचाते हैं।
इस प्रकार सब बातों का ध्यान रख बरसात के मौसम में संभलकर चलें।
अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।