मुंबई इंडियंस टीम ने IPL 2023 के हुए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (मुंबई इंडियंस सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है) टीम का सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा है क्या आप जानते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में खिलाड़ियों की नीलामी की गई थी इसमें आकाश अंबानी ने मुंबई इंडियंस टीम के लिए एक दमदार ऑलराउंडर प्लेयर खरीद लिया है। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस टीम ने 17.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। हाल ही में हुई भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कैमरून ग्रीन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और गेंदबाजी मैं भी दमखम दिखाया।
मुंबई इंडियंस सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है

मुंबई इंडियंस टीम में हुई इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री
मुंबई इंडियंस टीम से हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड के जाने के बाद एक ऐसे ऑलराउंडर की तलाश चल रही थी जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपना जलवा दिखा सके। आईपीएल 2023 में हुए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस टीम की है तलाश खत्म हो गई है क्योंकि मुंबई इंडियंस टीम ने कैमरून ग्रीन को 17.25 करोड़ रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है।
📽️ Cameron Green makes merry & is SOLD to @mipaltan for INR 17. 50 Crore 👌 #TATAIPLAuction @TataCompanies pic.twitter.com/cFdXbYIIUO
— IndianPremierLeague (@IPL) December 23, 2022
कैमरून ग्रीन की ऑस्ट्रेलिया टीम में हाल ही में एंट्री हुई है। भारत के साथ हुए मुकाबले में कैमरून ग्रीन ने बल्लेबाजी से काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया और गेंदबाजी में भी काफी दमखम दिखाया जिससे मुंबई इंडियंस टीम के सिलेक्टरों को कैमरून ग्रीन को अपनी टीम में शामिल करना बेहद जरूरी हो गया था। मुंबई इंडियंस टीम को आईपीएल 2023 में मजबूत टीम बनाने के लिए यह निर्णय लेना बहुत ही जरूरी था।
कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन
कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया टीम के चमकते सितारे हैं। ऊंची कद काठी की होने की वजह से काफी लंबे-लंबे छक्के मारते हैं। विस्फोटक बल्लेबाज कैमरून ग्रीन ने हाल ही में हुई भारत के साथ सीरीज में 30 गेंदों पर 61 रन ठोक डाले थे जिसमें उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े। 25 सितंबर को भारत के खिलाफ हुए टी-20 मुकाबले में कैमरून ग्रीन ने 21 गेंदों पर 53 रन तूफानी अंदाज में ठोक दिया। कैमरून ग्रीन के शरीर में इतनी ताकत है कि वह क्रिस गेल की तरह लंबे लंबे छक्के खड़े-खड़े जोड़ देते हैं।
Batting Perfomance
FORMAT | Mat | Inns | Runs | SR | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|
ODI | 13 | 11 | 290 | 90.34 | 22 | 8 |
T20I | 8 | 8 | 139 | 173.75 | 17 | 8 |
T20 | 21 | 17 | 245 | 137.64 | 24 | 8 |
Bowling Perfomance
FORMAT | Mat | Inns | Runs | Wkts | SR | 5w |
---|---|---|---|---|---|---|
ODI | 13 | 13 | 322 | 11 | 34.9 | 1 |
T20I | 8 | 7 | 178 | 5 | 24.0 | 0 |
T20 | 21 | 8 | 199 | 5 | 26.4 | 0 |
यह भी पढ़े – 2023 आईपीएल कब से शुरू होगा?