मुनक्का खाने के फायदे: मुनक्का एक प्रकार का सूखा मेवा है जो बिल्कुल किशमिश के जैसे ही दिखता है लेकिन यह रंग और रूप में किशमिश से थोड़ा अलग होता है। यहाँ पर आपको मुनक्का कैसे खाए जाते हैं, मुनक्का खाने के लाभ, खाली पेट मुनक्का खाने के फायदे के बारे में बताया जा रहा है।
यह दिखने में हल्का लाल रंग या भूरे रंग का दिखता है जो की बड़े अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है। आपको यह बता दें कि मुनक्का के फायदे किशमिश से कई गुना ज्यादा होता है।
मुनक्का खाने के फायदे

मुनक्का के फायदे प्रतिरोधक क्षमता / एमेनिटी को बढ़ाने के लिए
मक्का में कई पोषक तत्व होते हैं जिसके सेवन से शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है। अगर आपको कमजोरी महसूस होती है और थकान सी लगती है तो आप रोजाना मुनक्के को दूध में भिगोकर सेवन करने से कमजोरी दूर होती है और एनर्जी मिलती है।
30 ग्राम मुनक्के में लगभग
प्रोटीन | 1.14 ग्राम |
वसा | 0.1 ग्राम |
काब्र्स | 21 ग्राम |
फाइबर | 2 ग्राम |
कॉपर | 15% |
आयरन | 5% |
कैलोरी | 79 |
यह भी पढ़े – 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए? वजन कम करने के लिए!
आंखों की रोशनी को बढ़ाता है
मुनक्का में विटामिन A और Beta-Carotene पाया जाता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना मुनक्का के सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है और मोतियाबिंद होने का खतरा भी लगभग टल जाता है।
यह भी पढ़े – ड्रैगन फ्रूट खाने के फायदे? ड्रैगन फ्रूट कितने प्रकार के होते हैं?
होमो ग्लोबिन को बढ़ाता है
मुनक्का में आयरन और कॉपर होता है जो रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। रोजाना 8 से 10 मिनट का के सेवन से शरीर में खून की कमी की समस्या दूर हो जाती है। इसके सेवन से महिलाओं में एनीमिया की समस्या भी दूर हो जाती है।
यह भी पढ़े – गाय का घी खाने के फायदे? गाय का घी खाने से क्या फायदा होता है?
दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है
मुनक्का में कैल्शियम और बोरान नामक तत्व भी पाया जाता है जो हमारे दांतो और हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से दांतो को और हड्डियों को मजबूती मिलती है।
कब्ज की समस्या को दूर करता है
कब्ज की समस्या से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्या भी उत्पन्न होने लगती है। मुनक्का के सेवन से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है क्योंकि यह पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। जिससे गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
यह भी पढ़े – जामुन के नुकसान क्या है? और जामुन का सेवन कब नहीं करना चाहिए?
खाली पेट मुनक्का खाने के फायदे
- सुबह खाली पेट मुनक्का खाने के क्या फायदे होते हैं। मक्का की तासीर गर्म होती है इसलिए 7 – 8 मुनक्का को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट खाने से कई समस्याओं से निजात मिलता है।
- दूध में मुनक्का को उबालकर पीने से सर्दी और जुकाम जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।
- रात भर 8 से 10 मुनक्का को पानी में भिगोकर रख ले और सुबह उसे खाली पेट खा लेने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है।
- पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए दूध के साथ मुनक्का के सेवन से पेट की समस्या दूर होती है और कब्ज की समस्या में भी राहत मिलती है।
- रोजाना मुनक्का के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा टल जाता है।
- मुनक्के के सेवन से ह्रदय का स्वास्थ्य भी मजबूत होता है।
- मुनक्के को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ जाती है।
- दूध में मुनक्का को उबालकर पीने से बुखार से छुटकारा मिल सकता है।
- रोजाना मुनक्का के सेवन से दांत मजबूत होते हैं और कैविटी की समस्या भी कम हो सकती है।
- सुबह खाली पेट मुनक्का के सेवन से एसिडिटी और गैस की समस्या भी दूर हो जाती है।
- मुनक्के के सेवन से नींद ना आने की समस्या भी दूर हो सकती है।
यह भी पढ़े – मखाना खाने के फायदे? दूध और मखाना खाने के फायदे क्या है?
मुनक्का खाने का सही तरीका / नक्का को कैसे खाते हैं / मुनक्का कैसे खाया जाता है?
- अगर आपको मुनक्के का स्वाद अच्छा लगता है तो आप अपने मन के अनुसार कभी भी मुनक्का खा सकते हैं। लेकिन क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए दो से तीन मुनक्का ही खाएं।
- मौसम के अनुसार मुनक्का का सेवन करना चाहिए। गर्मियों के मौसम में 2- 3 और सर्दियों के मौसम में 5- 6 मुनक्का खा सकते हैं।
- किसी भी तरह की शारीरिक और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए मुनक्का को दूध में दूध में पकाकर खाएं।
- अगर आप सूखी खांसी से परेशान है तो मुनक्का के कुछ पीस को तवे पर सेट कर और उसमें काला नमक मिलाकर सेवन करने से सूखी खांसी में आराम मिलता है।
- रोजाना नक्का को चबाकर खाने से दांतों का स्वास्थ्य अच्छा बनता है। क्योंकि इसमें फाइटोकेमिकल होता है जो दांतो को कैविटी जैसी समस्याओं से दूर रखता है।
- यदि आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना सात से आठ मुनक्का को एक गिलास दूध में पकाकर सुबह खाली पेट पिए।
- मुनक्का के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है जिससे दिल का स्वास्थ्य अच्छा होता है।
यह भी पढ़े – सेब खाने के फायदे?
अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।