Telegram Group (100K+) Join Now

नजला-जुकाम से है परेशान तो अपनाये ये घरेलू उपचार मिलेगा फायदा

नजला-जुकाम से से है परेशान तो अपनाये ये घरेलू उपचार मिलेगा फायदा, यह रोग वैसे तो बड़ा नहीं। मगर जब बिगड़ जाता है, उग्र रूप धारण कर लेता है तो बड़ी कठिनाई झेलनी पड़ती है। यह अन्य रोगों को भी जन्म दे देता है। अतः इसे जितना शीघ्र हो काबू में ले आएं। इसके लिए कुछ सरल उपाय यहां दिए हैं।

नजला-जुकाम से है परेशान तो अपनाये ये घरेलू उपचार

नजला-जुकाम से से है परेशान तो अपनाये ये घरेलू उपचार

यह भी पढ़े – खांसी और कफ से है परेशान तो अपनाये ये घरेलू उपचार मिलेगा अचूक फायदा

नजला-जुकाम के घरेलू उपचार

  • गरम दूध लें इसमें चीनी नहीं, बल्कि थोड़ा नमक डालें। इसे रोगी को पिलाएं। तीन दिनों तक इसे लेते रहें।
  • जुकाम को शांत करने के लिए कलौंजी की नसवार लें। आराम आ जाएगा।
  • है तो जुकाम। मगर इसे ठीक करने के लिए पैर के तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करें। इसके साथ नाक में भी सरसों के तेल को उंगली के साथ लगाएं। आराम मिलेगा।
  • पानी आधा गिलास लें। इसमें चार लौंग तोड़कर डालें। इसे उबालें। जब पानी एक चौथाई गिलास रह जाए, इसमें थोड़ा नमक डालें। इसे पीने से जुकाम ठीक हो जाएगा।
  • का छिलका लेकर सुखा लें। अब इसका काढ़ा तैयार करें। इसे पीने से जुकाम में तेजी से आराम मिलता है।
  • दो चम्मच अजवायन लें। इसे हल्के गर्म तवे पर भूनें। अब इसे कपड़े में बांधें। रोगी इस पोटली को सूंघेगा तो उसका जुकाम हाथों हाथ ठीक होता जाएगा।
  • जुकाम से छुटकारा पाने के लिए एक चौथाई छोटा चम्मच पिसी सोंठ लें। इसे एक पाव पानी में अच्छी प्रकार उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे उतारें। रोगी इसे गुनगुना पी ले। चाहें तो इसमें शक्कर, मिश्री, चीनी कुछ भी डालें।
  • एक बड़ा सरल उपाय रोगी गर्म पानी के नाक पर बार-बार छींटे मारे। इसी से जुकाम ठीक हो जाएगा।
  • हमारे लिए तुलसी एक अच्छी दवा है। इस रोग से छुटकारा पाने के लिए भी तुलसी के पत्तों का रस दो चम्मच एक समय, दिन में ऐसी तीन खुराक लेवें। आराम पाएंगे।
  • जुकाम से आराम पाने के लिए सुहागा खरल करें। इसे पीसें, इसको शहद में मिलाकर चाटें। एक चम्मच शहद में दो हल्की चुटकी सुहागे की यह पाऊडर डालें। दिन में तीन बार चाटें। काफी शीघ्र जुकाम, नजला ठीक होगा। खांसी भी नहीं रहेगी।
  • काली मिर्च, सोंठ, पीपल तीनों समान मात्रा में लें। अब गुड़ की मात्रा इन तीनों के वजन से चार गुना लें। इन तीनों चीज़ों को पीसकर गुड़ में मिलाएं। गोलियां बनाकर रखें। दिन में तीन बार एक-एक गोली खावें। यह जुकाम-नजला ठीक कर देगा।

जो भी उपलब्ध हो या सरल लगे, वही उपाय चुनें मगर जुकाम को बिगड़ने व उग्र न होने दें।

यह भी पढ़े – शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाये रखने के लिए मन को रखें स्वस्थ

अस्वीकरण – यहां पर दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है। यहां पर दी गई जानकारी से चिकित्सा कि राय बिल्कुल नहीं दी जाती। यदि आपको कोई भी बीमारी या समस्या है तो आपको डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। Candefine.com के द्वारा दी गई जानकारी किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *