इनकम टैक्स नया स्लैब क्या है 2023-24, जानिए नए टैक्स स्लैब के बाद आपको कितना देना होगा टैक्स

New Income Tax Slab 2023-24: भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2023 से 2024 के लिए बजट पेश करते हुए टैक्स (इनकम टैक्स नया स्लैब क्या है) में छूट के नए नियम बनाए हैं। 1 फरवरी 2023 का बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स के नए स्लैब जारी कर दिए हैं। इस बार के बजट में मध्यम वर्गीय परिवार को ध्यान में रखते हुए यह बजट बनाया गया है।

वर्ष 2024 के लिए बजट (New Income Tax Slab) पेश करते हुए सरकार ने इस बार मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए यह बजट बनाया है और उन्हें टैक्स में काफी छूट दी गई है जिसका फायदा मध्यम वर्गीय परिवार को सीधा मिलेगा। इस बार के बजट में मोदी सरकार ने मिडिल क्लास के लिए कई वर्षों में यह दिया गया एक बड़ा तोहफा है।

इनकम टैक्स नया स्लैब क्या है

इनकम टैक्स नया स्लैब क्या है
New Income Tax Slab

संसद में भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नया इनकम टैक्स स्लैब पेश करते हुए मध्यम वर्गीय परिवार के लिए तोहफा दिया है। इस नए टैक्स लाइफ में सबसे खास बात यह है कि ₹7 लाख तक की सालाना इनकम पर अब आदमी को टैक्स नहीं देना होगा।

क्या है नया इनकम टैक्स स्लैब

नए बजट के अनुसार व्यक्तिगत आय पर अब आपको नए टैक्स स्लैब के अनुसार ही इनकम टैक्स देना होगा नया टैक्स लाइफ इस प्रकार है। 0 से 3 लाख तक की आय पर आपको 0% टैक्स देना होगा। 3 से 6 लाख तक की आय पर आपको पांच पर्सेंट टैक्स लगेगा। 6 से 9 लाख तक की आय पर आपको 10% टैक्स देना होगा। 9 से 12 लाख रुपए तक की आय पर 15% टैक्स लगेगा । 12 से 15 लाख रुपए तक की आय वाले व्यक्ति को 20% टैक्स और 15 लाख से ऊपर की इनकम पर आपको 30 पर्सेंट टैक्स देना होगा।

New Income Tax Slab 2023-24

आयइनकम टैक्स
0-3 लाख0%
3-6 लाख5%
6-9 लाख10%
9-12 लाख15%
12-15 लाख20%
15 से ज्यादा लाख30%

पुराना टैक्स स्लैब क्या है

वर्ष 2020 में भारत सरकार ने बजट पेश किया था और इस बजट में टैक्स के स्लैब बदले गए थे। उसके बाद से वर्ष 2023 से 24 के बजट में अब आम आदमी को काफी राहत दी गई है। नीचे आपको पुराने टैक्स लाइव की जानकारी दी गई है जो इस प्रकार है

आयइनकम टैक्स
0-2.5 लाख0%
2.5-5 लाख5%
5-7.5 लाख10%
7.50-10 लाख15%
10-12.50 लाख20%
12.50-15 लाख25%
15 से ज्यादा लाख30%

यह भी पढ़े –

Leave a Comment