Telegram Group (100K+) Join Now

पूरे देश में 1 जनवरी 2023 से लागू होने जा रहे ये 10 नए नियम, तुरंत जान ले

1 जनवरी 2023 से रविवार के दिन पूरे भारत देश में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अब पूरे देश में 1 जनवरी 2023 से लागू होने जा रहे ये 10 नए नियम। मोटर साइकिल, मोबाइल फोन बैंक खाते शादीशुदा महिला बिजली बिल से संबंधित जीएसटी से संबंधित पेन धारकों के लिए शेयर बाजार मार्केट समेत अलग-अलग क्षेत्र में नए नियम लागू होने जा रहे हैं। New Rules and Regulation जारी होने जा रहे हैं जो भारत देश में रहने वाले आम आदमी को जानना बहुत ही जरूरी है। यहां पर आपको सभी 10 नए नियमों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

पूरे देश में 1 जनवरी 2023 से लागू होने जा रहे ये 10 नए नियम

पूरे देश में 1 जनवरी 2023 से लागू होने जा रहे ये 10 नए नियम

पैकेजिंग के नए नियम

भारत देश में पैकिंग के लिए नए नियम 1 जनवरी 2023 से लागू होने जा रहे हैं। भारत में आने वाले पैकेट की चीजें दूध, चाय, बिस्किट, खाने वाला तेल, आटा, पानी की बोतल, पैक्ड फूड, दाल, अनाज, सीमेंट, ब्रेड एवं डिटर्जेंट जैसे आइटम की पैकेजिंग पर सरकार ने नए नियम लागू करने जा रही है अब इन सभी पैकेजिंग वाले सामानों में आपको दो तरह के प्राइस देखने को मिलेंगे एक प्राइस पर कॉन्टिटी के हिसाब से और दूसरी प्राइस कोंबो पैक के हिसाब से निर्धारित होगी। उदाहरण के लिए जैसे 5 किलो आटे के पैकेट का क्या मूल्य है और 1 किलो आटे का मूल्य क्या है यह दोनों मूल्य उस पर प्रिंट होगा।

मोबाइल का IMEI नंबर का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

मोबाइल फोन के भी ऊपर भारत सरकार नए नियम लगाने जा रही है। अब हर मोबाइल कंपनी को जो भारत में मोबाइल बेचना चाहती है उसको अपने मोबाइलों का IMEI भारत सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद ही ग्राहकों को यह मोबाइल बेचे जाएंगे। दूरसंचार विभाग DOT icdr.ceir.gov.in की तरफ से मोबाइल निर्माता निर्यात और आयात करने वाली फर्म के लिए हर फोन की IMEI नंबर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

TV चैनल के लिए नए नियम

टीवी चैनलों के लिए भारत सरकार ने भी नए नियम बनाए हैं। अब टीवी चैनलों को हर दिन आधे घंटे देश हित में कंटेंट टेलीकास्ट करना अनिवार्य होगा। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से टीवी चैनलों को नई गाइडलाइन जारी कर दी है। 1 जनवरी 2023 से जितनी भी भारत में टेलीकास्ट ऑफ ब्रॉडकास्ट करने वाली कंपनियां है उनके लिए हर दिन 30 मिनट तक देश हित का कार्यक्रम चलाना अनिवार्य हो जाएगा।

कारों के लिए नए नियम

भारत में कार निर्माताओं कंपनियों के लिए भी नए नियम लागू किए जाएंगे अब कारों में छह एयर बैग लगाना अनिवार्य हो जाएगा पहले यह नियम भारत सरकार 2022 में ही लागू करने जा रही थी परंतु इसकी डेट बढ़ाकर अब 2023 अक्टूबर में लागू करने जा रही है। ट्रेवल कर रहे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने इस तरह बड़ा कदम उठाते हुए कार में 6 ईयर बैक लगाने के लिए नए नियम की घोषणा कर दी है।

मिस यूनिवर्स बनने के नए नियम

शादीशुदा महिलाओं के लिए भी एक बड़ी खबर आ रही है कि अब शादीशुदा महिला भी मिस यूनिवर्स बन सकती है। शादीशुदा महिलाओं को मिस यूनिवर्स में भाग लेने नहीं दिया जाता था। पुराने नियम के मुताबिक मिस यूनिवर्स बनने के लिए योग्यता 18 वर्ष से 28 वर्ष की अविवाहित महिलाएं ही हिस्सा लेती थी। अब इस नियम को बदला गया है यह नियम जनवरी 2023 से ही लागू कर दिया जाएगा। जिन महिलाओं की उम्र 18 से 28 वर्ष की है और वह विवाहिता है वह भी इसमें हिस्सा ले सकती है।

बिजली का बिल आएगा हर महीने

हरियाणा सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है कि आप हर महीने बिजली का बिल ग्राहकों को दिया जाएगा। हरियाणा में 2 महीने पर ग्राहकों को बिजली का बिल दिया जाता था परंतु इन नियमों में बदलाव करके अब ग्राहकों को हर महीने बिजली का बिल दिया जाएगा यह नियम जनवरी 2023 से लागू हो जाएंगा। शुरुआत में हरियाणा सरकार पंचकूला, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम और फरीदाबाद से शुरुआत करेगी।

GST से जुड़ा नया नियम

जिन लोगों के बिजनेस का सालाना टर्नओवर ₹5 करोड़ से अधिक है तो उनके लिए एक जनवरी 2023 से नया नियम लागू होने जा रहा है। ऐसे बिजनेस करने वालों को ई-इनवॉइस बनाना अनिवार्य हो जाएगा। 5 करोड़ से अधिक टर्नओवर पर हर बिजनेसमैन को ई-इनवॉइस निकालना अनिवार्य हो जाएगा। पहले यह सीमा ₹20 करोड़ रखी गई थी अभी नियमों में बदलाव किया गया है।

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) अनिवार्य

उत्तर प्रदेश सरकार ने दोपहिया या कार जैसे चार पहिया वाहन यदि आपके पास है तो आपको हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाना अनिवार्य हो जाएगा। यदि आपने अपने वाहन में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगवाई है तो आपका ₹5000 तक का चालन कट सकता है उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन के नियमों में खड़े बदलाव किए गए हैं।

टोल टैक्स होगा महंगा

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर 31 दिसंबर के बाद से टोल टैक्स लेना शुरू कर दिया जाएगा। हल्के वाहनों कार, वैन पर लगभग ₹610 का टोल लिया जाएगा। और वही दूसरी तरफ हल्के कमर्शियल व्हीकल या मिनी बस पर ₹965 टोल टैक्स लिया जाएगा। बस और ट्रक पर 1935 का टोल टैक्स लगाया जाएगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 300 किलोमीटर की है।

पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक न्यूज़

आयकर विभाग ने पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कराने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है अब अप्रैल 2023 तक आप अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक करा सकते हैं। इस समय सीमा के अंदर ही आप अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करा लें नहीं तो आपको आगे भविष्य में काफी जुर्माना भरना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े – ई श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करें अपने मोबाइल से

Updated: April 20, 2023 — 7:29 pm

Subscribe with Google News:

Telegram Group (100K+) Join Now